तमिलनाडु पर निबंध – Essay on Tamil Nadu in Hindi

नमस्कार दोस्तों! आज हम इस पोस्ट में आपको तमिलनाडु पर निबंध (Essay on Tamil Nadu in Hindi) के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है। तमिल नाडु (तमिल: தமிழ்நாடு सहायता·सूचना, तमिऴ् नाडु) भारत का एक दक्षिणी राज्य है। तमिल नाडु की राजधानी चेन्नई (चेऩ्ऩै) है।

तमिल नाडु के अन्य महत्त्वपूर्ण नगर मदुरै, त्रिचि (तिरुच्चि), कोयम्बतूर (कोऽयम्बुत्तूर), सेलम (सेऽलम), तिरूनेलवेली (तिरुनेल्वेऽली) हैं। इसके पड़ोसी राज्य आन्ध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल हैं। तमिल नाडु में बोली जाने वाली प्रमुख भाषा तमिल है। तमिल नाडु के वर्तमान मुख्यमन्त्री एम॰ के॰ स्टालिन और राज्यपाल रविन्द्र नारायण रवि हैं।

तमिलनाडु पर निबंध (Essay on Tamil Nadu in Hindi)

तमिलनाडु साउथ इंडिया का सबसे प्रमुख राज्य है। भारत के दक्षिणी राज्य में प्रमुख तमिलनाडु का प्राकृतिक सौन्दर्यता बड़ा ही मनमोहक है। प्राचीन काल में इस प्रदेश में कई राजवंशों ने शासन किया।

यह स्थल सदियों से तमिलभाषी लोगों की भुमि रही है। इसी कारण तमिलनाडु का पुराना नाम तमिलकम है। यहाँ पर विदेशियों जैसे पुर्तगाली, डच, फ्रांसीसियों और अंग्रेजों ने लंबे समय तक राज किया।

लेकिन तमिलनाडु के लोग अपने संस्कृति और परंपरा को संजोये रखा। यहां लोग धर्मावलम्बी होने के साथ-साथ बहुत ही शिष्ट और कर्तव्यपरायण हैं। तमिलनाडु में विश्व प्रसिद्ध कई अद्वितीय मंदिर स्थित हैं।

यहां की स्थापत्य कला की द्रविड़ शैली व वास्तुकला पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। वास्तुकला की द्रविड शैली तमिलनाडु की पहचान है। यहां के निर्मित कुम्भकोणम, रामेश्वरम, महाबलीपुरम् आदि मंदिरों की भव्यता और अनोखी स्थापत्य शैली की कोई मिसाल नहीं है। पोंगल यहाँ के लोगों का मुख्य त्योहार है।

इस लेख में तमिलनाडु की संस्कृति, इतिहास, भाषा, तमिलनाडु के जिले, प्रमुख पर्यटक, रहन सहन व वेशभूषा एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ (essay on tamil nadu in hindi) विस्तार से जानते हैं।

तमिलनाडु का इतिहास (History Of Tamil Nadu In Hindi)

इस प्रदेश का इतिहास प्रागैतिहासिक कालीन माना जाता है। इतिहासकारों के अनुसार इस प्रदेश का इतिहास संभवतः सिंदू नदी घाटी सभ्यता से पूर्वकाल का हो सकता है।

इसके लिखित इतिहास की बात की जाय तो संगम ग्रंथों में इसका कुछ उल्लेख मिलता है लेकिन लेकिन स्पष्ट नहीं है। लेकिन पल्लव राजवंशों के शासनकाल से इस प्रदेश के बारें में लिखित इतिहास उपलबद्ध है।

सदियों तक यह भू-भाग चालुक्य, चोल, चेर और पंड्या साम्राज्य के शासकों के शासन का उठा-पटक का गवाह रहा। इन राजवंशों के काल में प्रचलित वास्तुकला आज भी देखी जा सकती है। इस प्रदेश में पल्लव राजवंशों के समय द्रविड शैली की वास्तुकला अपने चरम पर थी। बाद में चोल राजाओं का राज्य हुआ जिन्होंने यहाँ करीब 200 साल तक राज किया।

चोल राजाओं के पतन के बाद तमिलनाडु essay on tamil nadu in hindi पर बहमनी सल्तनत के तहद मुस्लिम शासकों का राज्य कायम हुआ। अलाउद्दीन खिलजी के सेनाप्रमुख ने भारत के सम्पूर्ण दक्षिण क्षेत्र पर अपना अधिकार कर लिया।

बाद में इस क्षेत्र में विजयनगर साम्राज्य ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली। विजयनगर के हिंदू राजाओं ने तमिलनाडु को अलाउद्दीन खिलजी के कब्जे से छिनकर अपने अधीन कर लिया। तालीकोटा की लड़ाई के बाद विजयनगर साम्राज्य का पतन हो गया। कलांतर में इस प्रदेश पर पुर्तगाली, फ्रांसीसी, डच और अंग्रेजों ने पहले व्यपारिक केंद्र खोला।

लेकिन अंग्रेजों ने यहाँ ईस्ट इंडिया कंपनी के तहद बाकी यूरोपीय देशों का वर्चस्व खत्म कर दिया। धीरे-धीरे उन्होंने तमिलनाडु सहित पूरे भारत को अपने अधीन कर लिया।

तमिलनाडु राज्य का गठन

संयुक्त मद्रास राज्य के पुनर्गठन के बाद दक्षिण भारत का तमिलनाडु एक राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। सन 1960 में राज्य के गठन के समय इसका नाम मद्रास राज्य था। लेकिन सन 1969 में मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु रखा गया। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई है जो इस राज्य का सबसे बड़ा शहर माना जाता है।

तमिलनाडु के राजनीतिक व्यवस्था

भारत के दक्षिण मे स्थित यह राज्य 234 विधान सभा सीटों में बंटा हुआ है। राज्य में लोकसभा की सीटों की संख्या 39 तथा राज्यसभा की कुल सीटों 18 है। सन 1950 में राज्य के गठन के बाद इसके प्रथम मुख्यमंत्री पी. एस. कुमारस्वामी राजा थे। तमिलनाडु के प्रथम राजपाल होने का श्रेय सरदार उज्जल सिंह का प्राप्त है।

तमिलनाडु में कितने जिले हैं उनके नाम

तमिलनाडु में कुल 33 जिले हैं। इन जिलों के नाम इस प्रकार हैं।

चेन्नई जिला, डिंडिगुल जिला, तंजावुर जिला, अरियालूर ज़िला, ईरोड जिला, कल्लाकुरिची ज़िला, कांचीपुरम जिला, कुड्डलोर जिला, कृष्णगिरि जिला, कन्याकुमारी जिला, करूर जिला, कोयम्बतूर जिला, तिरुचिरापल्ली जिला,

तिरुपुर जिला, तिरुवन्नामलई जिला, तिरुवल्लुर जिला, तिरुवारुर जिला, तिरूनेलवेली जिला, तूतुकुड़ी जिला, तेनी जिलारामनाथपुरम जिला, विरुधुनगर जिला, विलुप्पुरम जिला, वेल्लूर जिला, शिवगंगा जिला, सेलम जिला, धर्मपुरी जिला,नागपट्टिनम जिला, नामक्कल जिला, नीलगिरि जिला, पुदुकोट्टई जिला, पेरम्बलुर जिला और मदुरई जिला।

तमिलनाडु का भूगोल

भारत के सुदूर दक्षिण में स्थित इस राज्य के दक्षिण में तीन महासागर आकर का मिलन होता है। यह कहा जा सकता है की तमिलनाडू बंगाल की खाड़ी, अरब सागर और हिंद महासागर के मुहाने पर स्थित है।

भारत के राज्य तमिलनाडु का क्षेत्रफल 130058 वर्ग किमी है। तमिलनाडु के चौहद्दी के रूप में इसके पूरब में बंगाल की खाड़ी और पश्चिम में केरल स्थित है। इसके उत्तर में आंध्रप्रदेश व कर्नाटक और दक्षिण में हिन्द महासागर स्थित है।

तमिलनाडु की प्रमुख नदियों में कावेरी, पलार, नोय्यल, थामिराबरानी, वैगई, मोयर, पेन्‍नायर और अमरावती के नाम हैं। तमिलनाडु essay on tamil nadu in hindi के प्रमुख शहर में चेन्नई, कोयम्बतूर, मदुरै, सालेम, तिरुचिरापल्ली, तिरुपुर, वेल्लोर आदि आते हैं।

चावल, ज्वार, बाजरा, मक्का तथा दलहनी फसल तमिलनाडु के मुख्य फसल कहलाता है। यहाँ के नकदी फसल में कपास, गन्ना, चाय, कॉफी और नारियल की खेती प्रसिद्ध है।

तमिलनाडु की संस्कृति

तमिलनाडु की संस्कृति काफी प्राचीन मानी जाती है। इस राज्य की संस्कृति को यहाँ मनाये जाने वाले त्योहार पोंगल व जलीकट्टू के दौरान देखा जा सकता है। यहाँ के प्राचीन मंदिर से भी तमिलनाडु के प्राचीन संस्कृति की झलक मिलती है।

तमिलनाडु के कई लोकनृत्य प्रसिद्ध हैं जो इस राज्य की संस्कृति और परंपरा को दर्शाती है। इसमें तमिलनाडु का tamil nadu lok nritya चककई अट्टम सबसे प्रसिद्ध है। तमिलनाडु के प्रमुख नृत्य भरतनाट्यम इसके जीवंत सांस्कृति को दर्शाता है।

अंग्रेजों ने तमिलनाडु सहित पूरे भारत पर राज किया। लेकिन तमिलनाडु के निवासियों के हृदय में बसे उनके पुरातन संस्कृति के प्रेम को परिवर्तित करने में कामयाब नहीं हो सके।

तमिलनाडु का रहन सहन

किसी भी प्रदेश के रहन सहन वहाँ की वेशभूषा, आवास, नृत्य और त्योहार से साफ दिखाई पड़ता है। तमिलनाडू भारत के एक संपन्न राज्य है जो इसके रहन सहन में साफ दृष्टिगोचर होती है। तमिलनाडु के लोग पक्के मकान में रहते हैं।

समुन्द्र के किनारे स्थित होने के कारण यहाँ गर्मी ज्यादा पड़ती है। यहाँ के लोगों के आजीविका का मुख्य साधन खेती के साथ मछली पालन है। यहाँ के लोग सभी त्योहारों को बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाते हैं।

तमिलनाडु का भाषा

तमिलनाडु में तमिल भाषा बोली जाती है। यह भारत के दक्षिण में स्थित तमिलनाडु राज्य की आधिकारिक भाषा है। तमिलभाषी प्रदेश होने के कारण ही इस प्रदेश का नाम तमिलनाडु पड़ा। तमिल भाषा का इतिहास अति प्राचीन माना जाता है।

इसके अलाबा यहाँ अंग्रेजी का भी प्रयोग किया जाता है। अब धीरे-धीरे यहाँ के लोग हिन्दी भाषा भी बोलने और समझने लगे हैं। इसके अलाबा तमिलनाडु के कुछ विशेष क्षेत्र में लोग कन्नड, तेलगु और मलयालम भी बोलते हैं।

तमिलनाडु का भोजन

तमिलनाडु के पारंपरिक भोजन में चेतेनाडु, मसाला डोसा, इडली, सांभर, उतपम, सादा डोसा, वडा आदि प्रमुख हैं। तमिलनाडु के मुख्य भोजन में चावल की प्रधानता दिखती है। यहाँ लोग लेमन चावल, सांभर चावल, दही चावल आदि खूब प्रयोग करते हैं। यहाँ के भोजन में नारियल और इमली का भी खूब इस्तेमाल किया जाता है।

तमिलनाडु में रसम, मटन करी, प्यासम, वेज व नन भेज बिरयानी भी खूब पसंद किया जाता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से तमिल नाडु के भोजन बड़ा ही लाभप्रद माना जाता है। क्योंकि यहाँ के अधिकांश व्यंजन भाप से तैयार किये जाते हैं।

तमिलनाडु का पहनावा

तमिलनाडु की वेशभूषा में यहाँ के पुरुष कमर के ऊपर धोती को लूँगी की तरह पहनते हैं। शरीर के ऊपरी हिस्से में वे शर्ट पहनते हैं। कंधे पर गमछे की तरह एक लंबा परिधान रखा जाता है। तमिलनाडु की महिलायें काजीवरम साड़ी पहनती हैं। लेकिन आधुनिकता की दौर में लोग शर्ट पेंट और जींस पेंट भी पहनने लगे हैं।

तमिलनाडु का प्रमुख त्योहार

तमिलनाडु में मनाये जाने वाले प्रमुख त्योहार में पोंगल प्रसिद्ध है। तमिलनाडु essay on tamil nadu in hindi में चार दिनों तक चलने वाला सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। तमिल हिंदुओं का यह सबसे बड़ा त्योहार है जो जनवरी माह में मनायी जाती है।

यह वहीं समय होता है जब उत्तर भारत में मकर संक्रांति मनायी जाती है। इस त्योहार को फसल के साथ जोड़कर भी देखा जाता है। इसके अलावा यहाँ जलीकट्टू भी प्रसिद्ध है जिसमें सांड पकड़ने की कोशिस की जाती है।

तमिलनाडु के मुख्य पर्यटक स्थल

तमिलनाडु में पर्यटन के लिए कई नाम प्रसिद्ध हैं। जिसमें तमिलनाडु के मंदिर, दुर्ग, धार्मिक स्थल, महल, समुन्द्री बीच आदि के नाम आते हैं। आईये जानते हैं तमिलनाडु के मुख्य पर्यटक स्थल के बारें में :-

अन्नानगर टॉवर पार्क

  • कोडाइकनाल
  • मरीना बीच
  • वेल्लोर दुर्ग
  • कांचीपुरम
  • रामेश्वरम
  • अमीर महल
  • वेलनकन्नी
  • महाबलीपुरम
  • कन्याकुमारी
  • इल्लियोट बीच

मीनाक्षी मंदिर मदुराई

  • ब्रिहदिश्वर मंदिर तंजावर
  • अरिनगर अन्ना चिड़ियाघर
  • गुइंडी राष्ट्रीय उद्यान

बेदानथंगल पक्षी अभयारण्य

  • उदगमंडलम
  • पार्थसारथी मंदिर

तमिलनाडु के बारे में एक नजर

  • तमिलनाडु की स्थापना 26 जनवरी 1950 में हुई थी
  • तमिलनाडु की राजकीय भाषा तमिल है
  • तमिलनाडु में जिलों की संख्या 32 है
  • तमिलनाडु का क्षेञफल 130058 वर्ग किलोमीटर है
  • तमिलनाडु में आयोजित उत्सवों नवराञि, चित्तिरै, सरल विझा, कन्थुरी, महामागम, त्यागराज, आदि प्रमुख पर्व एवं मेले हैं
  • तमिलनाडु राज्य में सडकों की कुल लंबाई 61641 किमी है
  • तमिलनाडु राज्य में रेल लाइन की कुल लंबाई 3927 किमी है
  • तमिलनाडु में स्थित कावेरी नदी द्रोणी को “दक्षिण भारत का चावल का कटोरा” कहा जाता है
  • तमिलनाडु, भारत का महाराष्ट्र (Maharashtra) के बाद सबसे बड़ा औद्योगिक राज्य है
  • तमिलनाडु भारत का सर्वाधिक नगरीकृत राज्य भी है जहां की 47% जनसंख्या नगरीय क्षेत्रों में निवास करती है
  • चैन्नई का मरीना तट (Marina Coast) भी विश्व का दूसरा सबसे लम्बा समुद्रतट है
  • चावल तमिलनाडु का प्रमुख भोजन है, चावल व चावल के बने व्यन्जन जैसे दोसा, उथप्पम्, इडली आदि लोकप्रिय है जिन्हे केले के पत्ते पर परोसा जाता है
  • तमिलनाडु का राजकीय पक्षी इमरेल्ड डोव है
  • तमिलनाडु का राजकीय पशु नीलगिरी तातर है
  • तमिलनाडु का राजकीय पेड ताड है
  • तमिलनाडु का राजकीय फूल कन्धल है
  • यहॉ की प्रमुख नदियां कावेेरी, वेल्लार, अमरावती, पेन्‍नायर, वैगई, पालार, अौर चिथार है
  • तमिलनाडु की प्रमुख फसलें चावल, ज्वार, रागी, बाजरा, मक्का, दालें, गन्ना, कपास, तिल, आदि है
  • तमिलनाडु राज्य का उच्च न्यायालय चेन्नई में है
  • तमिलनाडु लोकसभा की 39 और राज्य सभा 18 सीटें हैं

तमिलनाडु हमेशा से ही एक फूड हब के लिए भी जाना जाता रहा है. जो भारत में मशहूर खाने के लिए जानें वाले राज्यों में से एक हैं. जहां टूरिस्ट आकर इन स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेते हैं. लेकिन सबसे अच्छी चीज़ ये है कि यहां खाना काफी पारंपरिक तरीके से परोसा जाता है. जहां सांबर, वडा, इडली, उत्तपम और डोसा के अलावा और भी बहुत से पारंपरिक व्यंजन परोसे जाते हैं.

ये प्रदेश वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन दोनों तरीके व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध हैं. जिसमें प्यासम, बिरयानी, चेट्टिनाड चिकन, रसम, मटन करी कोकोनट चटनी, पराठा, दही चावल, उत्तपम, लेमन राइस के साथ और भी कई व्यंजन शामिल है. इसके अलावा आपको यहां तटीय इलकों पर लजीज सीफूड भी मिल जाएगा. इसलिए अगर आप यहां के लिए वेकेशन प्लान कर रहे हैं तो ये जगह आपके लिए काफी खास है. क्योंकि आपको यहां कई तरह के व्यंजन मिल जाएंगे.

इडली – इडली काफी मशहूर डिश है जिसमें साउथ खाने के लिए काफी पसंद की जाती है. जिसे गीले चावल के साथ बनाया जाता है. और सफेद दाल के साथ के तैयार किया जाता है. जो ब्रेकफास्ट के दौरान खाने के लिए काफी अच्छा व्यंजन है.

सांबर- इस खाने को हर तरह के मेन कोर्स फूड में खाया जा सकता है. जिसे कई तरह की सब्जियों और दालों के साथ तैयार किया जाता है. और मसालों का इस्तेमाल किया जाता है.

चेट्टिनाड चिकन- नॉन वेजिटेरियन के लिए तमिलनाडु में ये खाए जाने वाली ये डिश काफी मशहूर है. जिसका स्वाद लाजवाब है. इस खाने को काफी पसंद किया जाता है. ये ऑथेंटिक मसालों के साथ तैयार किया जाता है. जो एक अलग ही टेस्ट देता है.

डोसा- डोसा तमिलनाडु में तैयार किए जाने वाले मशहूर व्यंजनों में से एक है. इस डिश को ऑमलेट की तरह बनाया जाता है. पेन पर फैला कर बनाया जाता है. जिसे सांबर और नारियल की चटनी के साथ परोसा जाता है.

वडा- वडा डोनट की तरह दिखाई देता है. जिसे सांबर के साथ परोसा जाता है. और इस खाने को तमिलनाडु में ब्रेकफास्ट में खाया जाता है. उत्तपम- उत्तपम भी डोसा की तरह तैयार किया जाने वाला फूड है. लेकिन इस पर कई सारी टोप्पिंग्स का इस्तेमाल किया जाता है. जैसे शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर और भी अन्य सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है.

केले का बोंडा- इस डिश में केले का भराव होता है. जिसे डीप फ्राई किया जाता है. जिसे तमिलनाडु में एक बेस्ट स्नैक की तरह खाया जाता है.

रसम- तमिलनाडु में खाए जाने वाले मेन कोर्स में खाना शामिल है. रसम एक तरह का मसालेदार सूप डिश है. जिसे टमाटर, जीरे और काली मिर्च के साथ तैयार किया जाता है.

प्यासम- प्यासम एक डेजर्ट फूड है. जिसे मूंग दाल से तैयार किया जाता है. और इसमें गुड़ मिलाया जाता है. जो की मीठे में खाया जाने वाला मशहूर व्यंजन है. प्रॉन्स कुज़ाम्बु- ये एक प्रफेक्ट साउथ इंडियन खाना है. जिसे गैस्ट्रोनॉमी की तरह परोसा जाता है. इसमें मिले मसाले इसे एक स्ट्रोंग फ्लेवर देते हैं.

उम्मीद करता हु आपको तमिलनाडु पर निबंध (Essay on Tamil Nadu in Hindi) के माध्यम से तमिलनाडु के बारे में पूरी जानकारी मिल गयी होगी। अगर आप कुछ पूछना या जानना चाहते है, तो आप हमारे फेसबुक पेज पर जाकर अपना सन्देश भेज सकते है। हम आपके प्रश्न का उत्तर जल्द से जल्द देने का प्रयास करेंगे। इस पोस्ट को पढने के लिए आपका धन्यवाद!