महाराष्ट्र पर निबंध – Essay on Maharashtra in Hindi

इस पोस्ट में महाराष्ट्र पर निबंध (Essay on Maharashtra in Hindi) के जरिये महाराष्ट्र के बारे में जानने की कोशिस करेंगे। महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है। इसकी गिनती भारत के सबसे धनी एवं समृद्ध राज्यों में की जाती है। महाराष्ट्र शब्द संस्कृत का है जो दो शब्दों द्वारा मिलकर बना है महा तथा राष्ट्र इसका अर्थ होता है महान देश।

यह नाम यहाँ के संतों की देन है। इसकी राजधानी मुंबई है जो भारत का सबसे बड़ा शहर और देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जानी जाती है। और यहाँ का पुणे शहर भी भारत के बड़े महानगरों में गिना जाता है। यहाँ का पुणे शहर भारत का छठवाँ सबसे बड़ा शहर है।

महाराष्ट्र पर निबंध – Essay on Maharashtra in Hindi

महाराष्ट्र शब्द दो शब्दों के संयोग से बना है महा तथा राष्ट्र जिसका शाब्दिक अर्थ महान देश होता है महाराष्ट्र बाल गंगाधर तिलक दादा भाई नौरोजी वीर सावरकर गांधी जी के गुरु गोपाल कृष्ण गोखले की जन्मभूमि रही है.

महाराष्ट्र को धनी तथा संपन्न राज्यों में शामिल किया जाता है महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई है. जो यहाँ का सबसे सुन्दर शहर है. मुंबई भारत का दूसरा सबसे बड़ा शहर है. जो देश की आर्थिक राजधानी होने के साथ ही सबसे बड़ा शहर भी है महाराष्ट्र उद्योग के क्षेत्र में अग्रणी राज्य है भारत के कुल औद्योगिक उत्पादन का लगभग एक चौथाई भाग यहां उत्पादित होता है.

अपनी विशिष्ट भौगोलिक पहचान तथा सांस्कृतिक विरासत के चलते अपने नाम का सार्थक अर्थ देता है. यहाँ के लोग अपनी संस्कृति के लिए कुबार्नी तक दे सकते है. महाराष्ट्र की उत्तरी भौगोलिक सीमा सतपुड़ा पर्वत बनाता है तथा पश्चिम में अरब सागर स्थित है महाराष्ट्र के अधिकांश भाग का निर्माण बेसाल्ट खंडको से हुआ है.

राज्य की सबसे ऊंची पर्वत चोटी कलसूबाई है जिसकी ऊंचाई 1646 मीटर है महाराष्ट्र के पड़ोसी राज्य गोवा कर्नाटक तेलंगाना गुजरात मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ है. महाराष्ट्र की प्रमुख नदियों में ताप्ती नर्मदा तथा गोदावरी है ताप्ती तथा नर्मदा विशाल घाटियों का निर्माण करती है.

अन्य नदियों में भीमा पैनगंगा मुला पूर्णा तथा पंचगंगा है राज्य के पश्चिम में स्थित पश्चिमी घाट जैव विविधता की दृष्टि से महत्वपूर्ण है भारत की एकमात्र उल्का पिंड के गिरने से निर्मित झील लोनार झील महाराष्ट्र में स्थित है.

भारत में सर्वाधिक बांधों वाला राज्य महाराष्ट्र है लेकिन दुर्भाग्य से अधिकांशत बांध सूखे हैं जिसके कारण गर्मियों में यहां पेयजल की किल्लत देखी जाती है. महाराष्ट्र का कुल क्षेत्रफल 307713 वर्ग किलोमीटर है क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है जो देश के कुल क्षेत्रफल का 9.36% भाग है.

राज्य का औसत तापमान 25 से 28 डिग्री सेंटीग्रेड रहता है तथा औसत वार्षिक वर्षा 400 से 600 मीमी होती है राज्य की प्रमुख फसलों में मक्का चावल ज्वार तथा बाजरा प्रमुख है.

महाराष्ट्र (Essay on Maharashtra in Hindi) में तीन राष्ट्रीय उद्यान स्थित है ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान नागजीरा राष्ट्रीय उद्यान तथा गुगामल राष्ट्रीय उद्यान महाराष्ट्र का राज्य पशु भारतीय विशाल गिलहरी तथा राज्य पक्षी पीले पैरों वाला हरा कबूतर है वही आम को राज्य वृक्ष तथा जरूल को राज्य फूल का दर्जा दिया गया है.

भारत की सबसे बड़ी प्याज मंडी नासिक में स्थित है महाराष्ट्र के नागपुर में भारतीय रिजर्व बैंक की शाखा है यह एकमात्र शाखा है जो किसी राज्य की राजधानी में स्थित नहीं है.

महाराष्ट्र का ज्ञात इतिहास उतना ही पुराना है जितना भारत का सिंधु घाटी सभ्यता के दक्षिणी स्थल महाराष्ट्र में खोजे गए उसके बाद यह प्रदेश उद्योग तथा व्यापार का केंद्र बिंदु रहा दिल्ली शासकों में सर्वप्रथम अलाउद्दीन खिलजी ने यहां पर आक्रमण किया तथा इसे अपने साम्राज्य में मिला दिया.

मध्यकाल में सर्वाधिक योजनाएं बनाने वाले शासक मोहम्मद बिन तुगलक ने अपनी राजधानी का स्थानांतरण दौलताबाद किया जो महाराष्ट्र में स्थित है. कालांतर में बहमनी सुलतानो के अधीन प्रदेश का अधिकांश भाग रहा बाद में मराठाओं ने मुगलों से संघर्ष कर सत्ता स्थापित की उसके बाद पेशवा राजवंश ने लंबे समय तक यहां शासन किया तथा अंग्रेजों से लोहा लिया.

मुंबई अंग्रेजी शासन का प्रमुख केंद्र बिंदु रहा तथा यहां उद्योगों की स्थापना हुई भारत की पहली रेल 16 अप्रैल 1853 को मुंबई से ठाणे के बीच में चलाई गई. स्वतंत्रता की प्राप्ति के बाद भाषाई आधार पर किए गए राज्यों के पुनर्गठन के आधार पर मुंबई राज्य को दो भागों में विभाजित कर 1 मई 1960 को गुजरात तथा महाराष्ट्र नवीन राज्यों का गठन किया गया इसलिए 1 मई को महाराष्ट्र दिवस मनाया जाता है.

महाराष्ट्र की वर्तमान जनसंख्या 12 करोड़ को पार कर चुकी हैं विश्व में केवल 11 देशों की जनसंख्या महाराष्ट्र (Essay on Maharashtra in Hindi) की जनसंख्या से अधिक है महाराष्ट्र को सभ्य प्रदेश भी कहा जाता है. यहां की आधी आबादी शहरों में निवास करती है मुंबई तथा पुणे में राज्य की 30% आबादी निवास करती है महाराष्ट्र में द्विसदनीय विधायिका है.

जिसमें विधानसभा के 288 सदस्य तथा विधान परिषद के 78 सदस्य हैं महाराष्ट्र में 36 जिले हैं महाराष्ट्र मे लोकसभा क्षेत्रों की संख्या 48 है तथा राज्यसभा के लिए 19 सदस्यों का निर्वाचन किया जाता है राज्य की प्रमुख भाषाएं मराठी अंग्रेजी तथा कोकणी है.

पर्यटन की दृष्टि से महाराष्ट्र संपन्न राज्य हैं सैकड़ों गुफाएं तथा उनमें की गई वास्तुशिल्प पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बिंदु है मुंबई प्रमुख पर्यटन स्थल है. जहां पर फिल्म उद्योग गेटवे ऑफ इंडिया मरीन ड्राइव जुहू बीच मणि भवन तथा सिद्धिविनायक भ्रमण योग्य स्थल है इसके अलावा पुणे शहर में भी कई दर्शनीय स्थल है महाराष्ट्र भारत का एकमात्र वह राज्य है जहां दो शहरों मुंबई तथा पुणे मे मेट्रो संचालित है.

औरंगाबाद की अजंता एलोरा की गुफाएं कई सारे हिल स्टेशन दौलताबाद मुंबई तथा प्रतापगढ़ जैसे किले और प्रमुख स्मारकों में चांद मीनार लाल महल तथा केसरीवाडा अपने ऐतिहासिक महत्व व कलाकृति के लिए प्रसिद्ध है.

महाराष्ट्र में हिंदू जनसंख्या का आधिक्य है राज्य के प्रमुख त्योहारों में गणेश चतुर्थी बड़े धूमधाम से मनाई जाती है इसके अलावा होली दीपावली दशहरा ईद क्रिसमस तथा गुंडों पड़वा नारली पूर्णिमा तथा महाशिवरात्रि पर्वों का राज्य की संस्कृति में विशेष महत्व इनके अलावा महाराष्ट्र के औरंगाबाद का अजंता एलोरा महोत्सव तथा एलिफेंटा महोत्सव विश्व प्रसिद्ध है.

राज्य की संस्कृति की झलक यहां के लोक नृत्यों में देखी जा सकती है प्रमुख लोक नृत्यों में धनगरी लावणी पोवादास तमाशा व कोली है इसके अलावा कला तथा डिंडी प्रमुख धार्मिक नृत्य हैं.

महाराष्ट्र का भलेरी यहां के कामगारों में प्रचलित लोकगीत है जिसकी धुन खेतों में तथा उद्योगों में काम करने वाले लोगों से सुनी जा सकती है. इसके अलावा भरूड तथा तुंबादी प्रमुख लोकगीत हैं जो विभिन्न उत्सवों तथा आयोजनों के अवसर पर सुनने को मिलते हैं.

भूगोल और जलवायु

महाराष्ट्र का अधिकतम भाग बेसाल्ट खडकों का बना हुआ है। इसके पश्चिमी सीमा से अरब सागर है। इसके पड़ोसी राज्य गोवा, कर्नाटक, तेलंगना, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात है। महाराष्ट्र भारत देश के कुल क्षेत्रफल का ९.36 % क्षेत्रफल में फैला हुआ है। और महाराष्ट्र की सबसे उच्ची चोटी कलसुबाई शिखर है। जिसकी उच्चाई 1646 मीटर (5400 फिट) है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई है और नागपूर इसकी उपराजधानी हे।

क्षेत्र, विभाग और ज़िले

  • अमरावती
  • औरंगाबाद
  • कोंकण
  • नागपुर
  • नाशिक
  • पुणे

महाराष्ट्र में ३६ जिले का नाम

  • अकोला जिला
  • अमरावती जिला
  • अहमदनगर जिला
  • औरंगाबाद जिला
  • मुंबई उपनगर जिला (सबअर्बन)
  • बीड जिला
  • भंडारा जिला
  • बुलढाणा जिला
  • चन्द्रपूर जिला
  • धुले जिला
  • गडचिरोली जिला
  • गोंदिया जिला
  • हिंगोली जिला
  • जळगाव जिला
  • जालना जिला
  • कोल्हापुर जिला
  • लातूर जिला
  • मुंबई जिला
  • नागपूर जिला
  • नांदेड जिला
  • नंदुरबार जिला
  • नाशिक जिला
  • उस्मानाबाद जिला
  • परभणी जिला
  • पुणे जिला
  • रायगड जिला
  • रत्नागिरी जिला
  • सातारा जिला
  • सांगली जिला
  • सिंधुदुर्ग जिला
  • सोलापूर जिला
  • ठाणे जिला
  • वर्धा जिला
  • वाशीम जिला
  • यवतमाळ जिला
  • पालघर

१० वाक्य महाराष्ट्र के बारे में – 10 lines on Maharashtra in Hindi

  • महाराष्ट्र भारत के प्रमुख राज्यों में से एक है।
  • इस राज्य की स्थापना 1 मई 1960 को हुई थी।
  • महाराष्ट्र में प्रत्येक वर्ष 1 मई को महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस दोनों मनाये जाते है।
  • भारत के अन्य राज्यों से महाराष्ट्र, सबसे धनी राज्य है।
  • यहाँ, बाल गंगाधर तिलक, दादा भाई नौरोजी, वीर सावरकर, गोपाल कृष्ण गोखले जैसे महापुरषों ने जन्म लिया।
  • महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई है।
  • महाराष्ट्र उधोग के क्षेत्र में सभी राज्यों से आगे है।
  • महाराष्ट्र पर्यटन की दृष्टि से एक संपन्न राज्य है, यहाँ सैंकड़ो पर्वत, गुफाएँ तथा ऐतिहासिक इमारतें स्थित है।
  • यहाँ गणेश चतुर्थी का त्यौहार बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता है।
  • महाराष्ट्र में मुख्य रूप से मराठी, इंग्लिश और हिंदी भाषायें बोली जाती है।
  • महाराष्ट्र का राजकीय पशु बड़ी गिलहरी है।
  • महाराष्ट्र की राजकीय भाषा मराठी है।
  • महाराष्ट्रर में कुल 35 जिले है।
  • मुंबई, पुणे, नाशिक, नागपुर और शोलापुर महाराष्ट्र के बड़े शहर है।
  • मुंबई को देश का आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है।

उम्मीद करता हु आपको महाराष्ट्र पर निबंध (Essay on Maharashtra in Hindi) के माध्यम से महाराष्ट्र के बारे में पूरी जानकारी मिल गयी होगी। अगर आप कुछ पूछना या जानना चाहते है, तो आप हमारे फेसबुक पेज पर जाकर अपना सन्देश भेज सकते है। हम आपके प्रश्न का उत्तर जल्द से जल्द देने का प्रयास करेंगे। इस पोस्ट को पढने के लिए आपका धन्यवाद!