आम पर निबंध – Essay on Mango in Hindi

essay on mango in hindi: आम एक प्रकार का रसीला और मीठा फल है, आम का पेड़ एनाकार्डियासीए कुल से सम्बंधित है, और यह मेंगीफेरा का वंशज है, इसका वानस्पतिक नाम मेगीफेरा इंडिका है। अंग्रेजी भाषा में इस फल को “Mango” के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा आम की मूल प्रजाति को भारतीय आम के नाम से जाना जाता है। यह फल भारतीय उपमहाद्वीप का निवासी है। इस पोस्ट में हम long and short essay on mango पर निबंध सभी क्लास के छात्रों के लिए उपलब्ध कराये जा जा रहे है.

आम पर निबंध – Essay on Mango in Hindi

आम भारत का राष्ट्रीय फल है और इसे फलों का राजा भी कहा जाता है। यह फल रस से भरपूर होता है। यह पेड़ो पर लगने वाला फल है। इसका उत्पादन ज्यादातर मार्च से अक्टूबर के बीच में होता है। आम के उत्पादन में भारत का सबसे ऊँचा स्थान है। यह विभिन्न आकार का पाया जाता है और यह अलग अलग रंग में पाया जाता है जैसे कि पीला,नारंगी, लाल और हरा आदि।

आम की 100 से भी ज्यादा प्रजातियाँ पाई जाती है। आम बहुत सारे लोगों का पसंदीदा फल है और सभी लोग इसे बहुत चाव से खाते हैं। गर्मी में लोग आम रस भी पीते हैं। गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा बिकने वाला फल आम है और विदेशों में भी यह बड़ी खुशी के साथ खाया जाता है।

आम के अंदर विटामीन ए,विटामिन सी और विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आम के पत्तों को शुभ कार्य में प्रयोग करते हैं और इसका वृक्ष अधिक पुराना होने के बाद भी फल देता है। आम का प्रयोग आचार, चटनी और मुरब्बा आदि बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है। आम के पत्तों के पास औषधीय गुण है जिनका प्रयोग बहुत सी बिमारियों के उपचार के लिए किया जाता है। आम की पत्तीयों और मलबे आदि को जलाना नहीं चाहिए क्योंकि उससे निकलने वाले रसायन सेहत के लिए हानिकारक होते हैं।

आम में रस और स्वाद होने के साथ साथ पौष्टिक तत्वों की भरपूर मात्रा है। आम के अंदर गुठली के रूप में एक बड़ा बीज होता है। आम लोगों की जिंदगी में रस और प्यार लेकर आते है। आम की खेती से आर्थिक लाभ कमाया जा सकता है। बच्चों से लेकर बूढ़े तक आम सबको पसंद है। आम की खुशबू सबका मन मोह लेती है और उसे चखने पर विवश कर देती है। बांग्लादेश में आम का पेड़ वहाँ कर राष्ट्रीय पेड़ है।

Short Essay on Mango in Hindi for Kids:

आम पर निबंध – Essay on Mango in Hindi for Class 1

  • आम फलों का राजा है। इसे कच्चा और पका दोनों तरह खाया जाता है । कच्चे आम से चटनी, आचार, मुरब्बा और खटाई बनती है।
  • पके आम को काट कर या इसका रस निकालकर खाया जाता है। आम के रस से अमावट भी बनता है।
  • देश के सभी भागों में आम की पैदावार होती है । इसके अनेक प्रकार होते हैं । बनारस का लंगड़ा, लखनऊ और मुंबई का हापूस सर्वोत्तम माने जाते हैं । आम का मुख्य स्थान उत्तर प्रदेश और बिहार है ।
  • अपने रूप, गंध और स्वाद के कारण आम सबसे प्रसिद्ध फल है । यह स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है।
  • आम अब विदेशों में भी लोकप्रिय हो रहा है । इसलिए आम का फल अब विदेशों में भी भेजा जाता है।

आम पर निबंध – Essay on Mango in Hindi for Class 2

  • आम एक रसीला फल है।
  • भारत में आम को फलो का राजा कहते है।
  • आम की मूल प्रजाति भारतीय आम है।
  • आम का वैज्ञानिक नाम मेंगीफेरा इंडिका है।
  • आमों की कुछ प्रजातियों को मेंगीफेरा भी कहा जाता है।
  • आम की प्रजातियां सबसे पहले भारतीय उपमहाद्वीप में मिलती थी।
  • आम का सबसे ज्यादा उत्पादन पुरे विश्व में भारत में होता है।
  • आम का पेड़ बांग्लादेश का राष्ट्रीय पेड़ है।
  • यह भारत, पाकिस्तान और फिलीपींस का भी राष्ट्रीय फल है।
  • भारत में आम की खेती कई हजार वर्ष पूर्व से की जा रही है।

आम पर निबंध – Essay on Mango in Hindi for Class 3

  • आम ऊर्जा का बेहतर स्रोत है, इसे खाने से शरीर सक्रीय रहता है।
  • आम के अंदर विटामिन ए, विटामिन सी, पोटेशियम, आयरन, और कॉपर भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
  • आम का जूस बहुत ही स्वादिष्ट होता है।
  • भारत के बाद चीन और थाईलैंड में इसका सबसे ज्यादा उत्पादन किया जाता है।
  • आम का पेड़ आमतौर पर 35 ते 40 मीटर ऊंचा और 10 मीटर घेर में होता है।
  • आम की सबसे प्रमुख किस्में दशहरी,तोतापरी, और लंगडा है।
  • पके हुए आम का रंग पीला होता है।
  • आम खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
  • आम गर्मियों के दिनों में आता है।
  • आम के अंदर एक गुठली भी होती है।
  • आम की गुठली से ही आम का पौधा उगाया जाता है।
  • भारत में आम को फलो का राजा कहते है।
  • आम की मूल प्रजाति भारतीय आम है।
  • आम का वैज्ञानिक नाम मेंगीफेरा इंडिका है।
  • आमों की कुछ प्रजातियों को मेंगीफेरा भी कहा जाता है।
  • आम की प्रजातियां सबसे पहले भारतीय उपमहाद्वीप में मिलती थी।
  • आम का सबसे ज्यादा उत्पादन पुरे विश्व में भारत में होता है।
  • आम का पेड़ बांग्लादेश का राष्ट्रीय पेड़ है।
  • यह भारत, पाकिस्तान और फिलीपींस का भी राष्ट्रीय फल है।
  • भारत में आम की खेती कई हजार वर्ष पूर्व से की जा रही है।

आम पर निबंध – Essay on Mango in Hindi for Class 4

  • आम की पैदावार पिछले 5000 वर्षों से की जा रही है।
  • आम की भारत में एक सौ से भी अधिक और दुनिया में 500 से अधिक किस्में पाई जाती है।
  • जब आम पकता है तो यह हरे रंग का होता है। फिर यह पीले और लाल रंग में बदल जाता है।
  • लोग इसका ज्यूस पीना बहुत पसंद करते हैं।
  • आम की आइसक्रीम भी बनाई जाती है जो सबको पसंद आती है।
  • आम का स्वाद मीठा और खट्टा होता है।
  • यह गर्मी के मौसम में होता है।
  • भारत के अलावा थाईलैंड, चीन और इंडोनेशिया भी आम के बड़े उत्पादक है।
  • कच्चे आम को कैरी कहा जाता है।
  • आम की बहुत सारी रेसिपी बनाई जाती है।

आम पर निबंध – Essay on Mango in Hindi for Class 5

  • क्या आप जानते है कि आम भारत के अलावा पाकिस्तान का भी राष्ट्रीय फल है।
  • आम को एक-दूसरे को उपहार देने के लिए सबसे अच्छे फलों में से एक माना जाता है।
  • आमों की सबसे अधिक पसंद की जाने वाली किस्म ‘लंगड़ा आम‘ का नाम वाराणसी के एक लंगड़े किसान पर रखा गया।
  • आम बांग्लादेश का राष्ट्रीय पेड़ है।
  • आम की बहुत सारी किस्में होती है। इस कारण से इसे ‘king of fruits’ कहा जाता है।
  • यह एक बहुत ही रसदार, गूदा और सुस्वाद वाला फल है।
  • आम को काटकर या चूसकर खा सकते हैं।
  • इसके अलावा आम से कई सारी रेसिपीज़ बनाई जाती है।
  • इसका उपयोग अचार बनाने में भी किया जाता है।
  • यह कई विटामिन्स और खनिजों का बड़ा स्रोत है।

आम पर निबंध – Essay on Mango in Hindi for Class 6

  • आम भारत का राष्ट्रीय फल है।
  • इसे ‘फलों का राजा‘ भी कहा जाता है।
  • आम में प्रचुर मात्रा में ‘विटामिन सी‘ पाया जाता है।
  • विटामिन सी के अलावा आम विटामिन ए, विटामिन बी और अन्य एंटीऑक्सिडेंट से भी भरपूर होते हैं।
  • आम के पेड़ की पत्तियाँ भी विटामिन, खनिज, पोषक तत्वों, और एंटीऑक्सिडेंट में समृद्ध होती है जो मधुमेह, रक्तचाप, बेचैनी, पित्त और गुर्दे की पथरी, श्वसन समस्याओं और पेचिश के उपचार या रोकथाम में प्रयोग की जाती है।
  • भारत, थाईलैंड, चीन और इंडोनेशिया आम के सबसे बड़े उत्पादक देश है।
  • भारत में उत्पादित आमों का अधिकतर उपयोग भारत में ही कर लिया जाता है।
  • आम के पेड़ काफी लम्बे होते है। इनकी ऊंचाई कई बार 130 फुट तक पहुँच जाती है।
  • अन्य फल देने वाले पेड़ों की तुलना में आम के पेड़ों की उम्र लम्बी होती है।
  • एक नया आम का पेड़ लगाने के बाद यह 4 वर्ष बाद पहली बार आम उत्पादित करता है।

आम पर निबंध – Essay on Mango in Hindi for Class 7

  • आम एक राशीला तथा मौसमी फल है।
  • आम हमारे देश भारत का रास्ट्रीय फल है।
  • आम को फलों का राजा माना जाता है।
  • आम पुरे विश्व में पाए जाते है।
  • भारत में आम के 100 से अधिक किस्मे पाए जाते है जिसमें दशहरी, लंगड़ा, चौसा और मालदा अधिक प्रसिद्ध है।
  • आम गर्मी के दिनों में आते है।
  • गर्मी में लोग आम का रस पीना अधिक पसंद करते है।
  • आम में कई तरह के विटामिन्स जैसे – विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-डी इत्यादि पाए जाते है।
  • पके आम का रस तथा कच्चे आमों के आचार बनाये जाते है।
  • आम से और भी कई तरह के व्यंजन बनाये जाते है।

आम पर निबंध 250 शब्दों का (Essay on Mango in Hindi)

आम एक रसीला और गुद्देदार फल है, जिसे भारत में फलों का राजा कहा जाता है। यह फल पेड़ों पर लगता है जिनकी ऊंचाई लगभग 30 से 90 फिट तक होती है। इस फल का उत्पादन गर्मी के मौसम ( मार्च से अक्टूबर ) में होता है।

दुनिया का सबसे ज्यादा आप उगाने वाला देश भारत है। भारत के बाद चीन में दूसरे स्थान पर सबसे ज्यादा आम की खेती होती है। आम का रंग किस्मों के अनुसार अलग अलग होता है। इसकी लगभग 100 से ज्यादा प्रजातियां पायी जाती है।

आम को सबसे ज्यादा जूस के रूप में उपयोग किया जाता है। भारत के अलावा कई देशो में आम लोगो का पसंदीदा फल है। आम के अंदर कई ऐसे गुण पाए जाते है, तो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते है। इसके अंदर विटामिन A, C, D प्रचुर मात्रा में पाए जाते है।

भारत देश में आम की लकड़ियों का उपयोग शुभ कार्य में होने वाले हवन के लिए भी किया जाता है। साथ ही इसके पत्तो का भी पूजा के लिए उपयोग किया जाता है। आम के पेड़ बहुत पुराने होने पर भी बहुत फल देता है ।

आम को जूस के अलावा कई और चीजों के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जिनमे आम का आचार, मुरब्बा, कच्चे आम की चटनी, आदि शामिल है। आम के अंदर एक गुठली भी होता है, जिससे की आम के पौधें तैयार किये जाते है।

आम की गुठली का उपयोग आयुर्वेदिक औषिधियों में भी किया जाता है। बांग्लादेश में आम को राष्ट्रीय पेड़ का दर्जा प्राप्त है। पके हुए आम की खुसबू लोगो का मन मोह लेती है। आम खेती भारत में व्यावसायिक रूप से की जाती है।

आम पर निबंध (10 Sentences on Mango in Hindi)

  • धार्मिक रूप से आम का बहुत महत्व है।
  • आम विटामिन ए, बी और सी के साथ अन्य एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।
  • आम का अचार, मुरब्बा और जैम भी बनाया जाता है।
  • आम के पेड़ों की लम्बाई लगभग 130 फुट तक होती है।
  • आम का पेड़ लगाने के 4 वर्ष बाद फल लगना शुरू होते हैं।
  • आम भारत के साथ पाकिस्तान और फिलीपींस का भी राष्ट्रीय फल है।
  • आम की लकड़ियां और पतियां जलाने से हानिकारक और जहरीली गैसे निकलती है।
  • बांग्लादेश देश का राष्ट्रीय पेड़ आम का पेड़ है जिसे  2010 में घोषित किया गया।
  • लंगड़ा आम आम की प्रसिद्ध किस्म है।
  • मालदा, लंगड़ा, दशेरी, बंगानपल्ली, बादामी आदि जैसी कई आम की किस्में भारत में पाई जाती है।

आम पर निबंध (10 Lines about Mango Fruit in Hindi)

  • आम एक प्राचीन फल है जिसे लगभग 4000 साल पुराना माना जा सकता है।
  • दुनिया भर में लगभग 500 से ज्यादा आम की किस्में (varieties) हैं और उनमें से ज्यादातर गर्मियों में पकती हैं।
  • आम 3 देशों का राष्ट्रीय फल (national fruit) है। यह तीन देश भारत, फिलीपींस और पाकिस्तान हैं।
  • सबसे पुराना आम का पेड़ 300 साल पुराना है और फल देता है। यह East Khandesh में है।
  • अमेरिका में आम 19वीं शताब्दी में पहुंचा था। सबसे पहले फ्लोरिडा में 1830 में इसकी खेती की गई थी।
  • भारत दुनिया का सबसे बड़ा आम उत्पादक देश है लेकिन अंतरराष्ट्रीय आम व्यापार में भारत की भागीदारी 1% है।
  • आम के पत्तों का इस्तेमाल भारत और कुछ एशियाई देशों में शादियों में किया जाता है. इसके पीछे कारण यह दिया जाता है कि ये आम पत्तियां दंपति को बहुत सारे बच्चे पैदा करने में मदद करती हैं।
  • आम की पत्तियों और लकड़ियों को जलाना हानिकारक होता है क्योंकि इससे हानिकारक और जहरीली गैसें उत्पन्न होती है।
  • सन 2010 में आम को बांग्लादेश का राष्ट्रीय पेड़ घोषित किया था। इससे पहले बांग्लादेश का कोई राष्ट्रीय पेड़ नहीं था।
  • आम बच्चे, बूढ़े या जवान, हर किसी का पसंदीदा फल होता है।

आम पर निबंध (Short Essay on Mango in Hindi)

आम गर्मी के मौसम का एक फल है जो पूरी दुनिया में इसके मीठे स्वाद के कारण प्रसिद्ध है। यह भारत के साथ-साथ पाकिस्तान और फिलिम्पस का national fruit है। इसे फलों का राजा भी कहा जाता है। आम के पेड़ की औसत उम्र लगभग 70 से 80 साल होती है लेकिन कई सारे पेड़ 100 वर्ष की आयु को भी क्रॉस कर जाते है। सबसे पुराना ज्ञात आम का पेड़ लगभग 300 साल पुराना है.

यह मेरा पसंदीदा फल है। मैं गर्मी में ऋतु में मम्मी के साथ हर साल ढेर सारे आम खरीदता हूँ और बड़े छाव से उन्हें खाता हूँ। मेरे घर में आम से बनी कई चीजें जैसे कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम है।

आम पर निबंध (Long Essay on Mango in Hindi)

‘आम’, भारत का राष्ट्रीय फल है। यह एक गूदेदार फल होता है जो वैज्ञानिक दृष्टि से मैग्नीफेरा नामक प्रजाति से सम्बन्धित है। आम में विटामिन ए, सी एवं डी होता है, इसीलिए इसे ‘फलों का राजा’ भी कहते हैं।

भारत में आम की सौ से भी अधिक किस्म (विविधता) उपलब्ध हैं। आम विभिन्न रंगों, आकार एवं आकृति के होते हैं। इसकी पैदावार भारत में अति प्राचीन समय से होती आयी है। लोग आम को काटकर, चूसकर खाते हैं, आचार के रूप में प्रयोग करते हैं। आम को चटनी एवं अन्य तरीकों से भी प्रयोग किया जाता है।

भारतीय उपमहाद्वीप में कई हजार वर्ष पूर्व आम के बारे में लोगों को पता चल गया था और उसकी खेती की जाती थी। चौथी से पाँचवीं शताब्दी पूर्व ही यह एशिया के दक्षिण पूर्व तक पहुँच गया। दसवीं शताब्दी तक पूर्वी अफ्रीका में भी इसकी खेती शुरू हो गई। 14वीं शताब्दी में यह ब्राजील, बरमूडा, वेस्टइंडीज और मेक्सिको तक पहुँच गया।

संस्कृत भाषा में इसे आम्रः कहा जाता है, इसी से हिन्दी, मराठी, बंगाली, मैथिली आदि भाषाओं में इसका नाम “आम” पड़ गया। मलयालम में इसका नाम मान्न है। वर्ष 1498 में केरल में पुर्तगाली मसाला को अपने देश ले जाते थे। वहीं से आम और इसका नाम भी ले गए। वे लोग इसे मांगा बोलते थे। यूरोपीय भाषाओं में इसका नाम 1510 में पहली बार इटली भाषा में लिया गया।

इसके बाद इटली भाषा से अनुवाद के दौरान ही यह फ्रांसीसी भाषा में आया और उससे होते हुए अंग्रेजी में आया, लेकिन अंत में “-ओ” का उच्चारण अभी तक स्पष्ट नहीं है कि यह कैसे आया। अतः यह कहा जा सकता है कि इन सभी भाषाओं ने मलयालम भाषा से इस शब्द को लिया।

उम्मीद करता हु आम पर निबंध (long and short essay on mango in hindi) पढ़ के अच्छा लगा होगा. अगर आपको हमारे द्वारा लिखा गया ब्लॉग पसंद आता है तो आप अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले. अगर आपको कुछ पूछना या जानना है तो हमारे फेसबुक पेज पर जाकर अपना सन्देश भेज सकते है. इस पोस्ट को पढने के लिए आपका धन्यवाद!

इसे भी पढ़े: