बुरी आदत लत पर निबंध – Essay on Addiction in Hindi

इस पोस्ट में बुरी आदत लत पर निबंध (Essay on Addiction in Hindi) के बारे में पूरी तरह बताया गया है, किसी भी व्यक्ति की आदत और व्यवहार से उसके संस्कार और चरित्र का पता लगाया जा सकता है। आदतें दो प्रकार की होती हैं एक अच्छी आदत और दूसरी बुरी आदत। बुरी आदतों का अनुसरण हम जल्दी कर लेते हैं।

बुरी आदत लत पर निबंध – Long and Short Essay on Addiction in Hindi

आदत तो कोशिश करके बदली जा सकती है लेकिन सबसे बुरी बात है लत। जब किसी व्यक्ति वस्तु या खाद्य पदार्थ का लत लग जाता है तो उसके ना मिलने पर पागलों जैसा हाल हो जाता है। लत का हमारे दिमाग पर बहुत ही गहरा असर होता है। किसी बुरी आदत की लत पड़ना जीवन को अंधकार में ले जाने का रास्ता है। कुछ समय की खुशी के लिए अपना भविष्य बिगाड़ने जैसा है। व्यक्ति को पता होता है कि बहुत बुरा होगा लेकिन लत उसे छोड़ने नहीं देती। गलत को दूसरे शब्दों में परिभाषित करें तो ऐसा कह सकते हैं कि उसके द्वारा किसी व्यक्ति, वस्तु या खाद्य पदार्थों की लत उसकी एक प्रकार की जरूरत बन जाती है।

आदत और लत में अंतर

आदत वह क्रिया है जिसे हम कोशिश करें तो बदल सकते हैं। इसका हमारे मस्तिष्क पर इतना गहरा असर नहीं होता। जैसे अगर किसी को नाखून चबाने या पैर हिलाने की आदत हो तो वह इसी के टोक टॉक करने या बोलने पर उसे सुधारने की कोशिश कर सकता है और धीरे धीरे वह अपनी आदत बदल भी देता है।

लत वहआवृत्ति क्रिया है जो मानव के मस्तिष्क पर बहुत ही गहरा असर डालती है। यदि किसी मानव द्वारा किसी वस्तु व्यक्ति या खाद्य पदार्थ का लग जाता है तो वह चीज ना मिलने पर उसके बर्ताव में परिवर्तन आ जाता है। वह पागलों जैसा व्यवहार करने लगता है। उसके मस्तिष्क से उसका नियंत्रण खो जाता है। लत को हम दूसरे शब्दों में नशा भी कहते हैं।

लत को बढ़ावा देने वाला तथ्य

कुछ लोग अपनी चिंता और डिप्रेशन को दूर करने के लिए नशीले पदार्थों का सेवन करने लगते हैं जिन से उनको मानसिक शांति मिलती है और अपना सारा चिंता और डिप्रेशन भूलकर आनंद की अनुभूति प्राप्त करते हैं। और बार-बार ऐसा करने से उनको नशीले पदार्थों की लत लग जाती है।

कुछ लोगों को संगति की वजह से लत लग जाती है। वह अपने मित्रों से प्रभावित होकर वह चीज करने लगते हैं जो उनके मित्र करते हैं।
कुछ लोग अपने आप को अमीर और फैशनेबल साबित करने के लिए अर्थात दिखावा करने के लिए देर रात तक बाहर घूमना, पार्टी करना, शराब पीना, जुआ खेलना और भी बुरी आदतों के शिकार हो जाते हैं। और उन्हें इन आदतों का लत लग जाता है।

लत का दुष्प्रभाव

लत का हमारे जीवन पर बहुत ही गलत प्रभाव पड़ता है। हम बुरी लत के चक्कर में पड़कर अपना समय, पैसा और अपने कैरियर सब बर्बाद कर देते हैं। कभी भी अच्छी चीजों की लत नहीं लगती लत हमेशा बुरी ही लगती है। जिससे हमारा जीवन अंधकार में हो जाए। लत के चक्कर में हम अपनों के साथ ही अपना व्यवहार खराब कर बैठते हैं। क्योंकि हमारे दिमाग पर हमारा नियंत्रण हो जाता है। इसकी वजह से हम समाज में अपना सम्मान खो बैठते हैं। हमारा पारिवारिक जीवन संकट में आ जाता है।

लत के प्रकार

कई प्रकार की होती है जैसे-  जैसे आज के टाइम में लोगों को मोबाइल और इंटरनेट की लत। जिसमें मानव अपना सारा समय बर्बाद कर देता है।

  • धूम्रपान की लत- यह बहुत ही खराब लत है। मनुष्य के स्वास्थ्य को पूरी तरह खराब कर देता है। तंबाकू सिगरेट बीड़ी गुटखा इत्यादि नशीले पदार्थ मनुष्य के हृदय को बहुत ही तीव्र गति से खा जाते हैं। और व्यक्ति देखते ही देखते कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का शिकार हो जाता है।
  • जुआ की लत- यह तो बहुत ही बुरी लत है। जुआ खेलने में लोग अपना घरबार सब दाव पर लगा देते हैं। जुआ खेलने में ही पांडवों ने द्रौपदी को दांव पर लगा दिया था। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह कितनी बुरी लत है।

आज के समय में तो ना जाने कितने खतरनाक नशीले पदार्थों की लत लग चुकी है लोगों को। जिसकी वजह से लोग पूरी तरह बर्बाद होते जा रहे हैं।

निष्कर्ष

लोगों को पता है कि लत का परिणाम बुरा होता है फिर भी बार बार उसको करते हैं। नौजवान बच्चे बुरी लत में पड़कर अपना जीवन पूरी तरह खराब कर रहे हैं। पढ़े लिखे हो कर भी युवा पीढ़ी द्वारा लत का शिकार होना बहुत ही निराशाजनक बात है। कम से कम युवाओं को तो यह समझना चाहिए कि लत का हमारे मस्तिष्क पर कितना बुरा असर होता है। युवा देश का भविष्य होता है ऐसे में ऐसी बुरी चीजों में उसका फसना बहुत ही विडंबना की बात है।

उम्मीद करता हु बुरी आदत लत पर निबंध (Essay on Addiction in Hindi) पर आपको सभी जानकारी मिल गयी होगी, अगर आपको हमारे पोस्ट पसंद आते है तो आप अपने दोस्तों के साथ साझा कर सकते है, धन्यवाद !