बागीचे पर निबंध – Essay On Garden in Hindi

Essay On Garden in Hindi: क्या आप आक्सीजन के बिना जीवन की कल्पना कर सकते हैं? इस सवाल का एक ही जवाब है बिल्कुल नहीं। ऑक्सीजन के बिना यह धरती ही खत्म हो जाएगी। लेकिन यह सारी बातें जानते हुए भी लोग आज पेड़ पौधों और हरे-भरे बाग बगीचों को नष्ट कर रहे हैं। और ऐसा ही रहा तो इस संसार का क्या होगा इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते। ऐसे में हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाना चाहिए।

मुझे हमें केवल ऑक्सीजन ही नहीं देते बल्कि हमारे मन को शांति प्रदान करते हैं। पेड़-पौधों की हरियाली देख कर मन को बहुत ही अच्छा महसूस होता है। आज हम इस निबंध में बागवानी के बारे में चर्चा करेंगे। आइसे Essay on Garden in Hindi बागवानी क्या है? इसके बारे में अच्छे से समझते है.

बागीचे पर निबंध – Long and Short Essay On Garden in Hindi

जंगलों में पेड़ पौधे और झाड़ियां अधिक मात्रा में उगाई जाती है और या फिर घरों या यार्ड में पेड़ पौधे या झाड़ियां लगाई जाती है। तो इस प्रक्रिया को बागवानी कहते हैं। बागवानी हमारे लिए अति आवश्यक है। कुछ लोगों को बागवानी करने में रुचि मिलती है। और कुछ लोग बागवानी करना नहीं पसंद करते हैं। बागवानी को लेकर सबके अपने अपने विचार हैं। बागवानी में शारीरिक परिश्रम करना पड़ता है। भगवान में समय का अधिक महत्व है। हर काम समय पर करना होता है जैसे- सही समय पर पानी देना, पौधों की समय पर कटाई छटाई करना, खाद्य और दवाइयों का छिड़काव करना इत्यादि।

बागवानी के प्रकार

बागवानी कई प्रकार से की जाती है। नीचे कुछ प्रकारों के बारे में चर्चा करेंगे।

ग्रीन हाउस बागवानी यानी इस बागवानी में हम छोटे-छोटे हरे हरे पेड़ पौधों की खेती करते हैं। इस बागवानी में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाता है कि पेड़ पौधे हरे रहे ताकि हमें अधिक से अधिक ऑक्सीजन मिल सके।

  • किचन बागवानी यानी इस बागवानी में हम सब्जियों की खेती करते हैं।
  • फ्रूट बागवानी यानी इसमें फलों की खेती की जाती है।
  • हर्ब बागवानी यानी इस बागवानी में औषधियों की खेती की जाती है।
  • कंटेनर बागवानी यानी इस बागवानी में गमलों में छोटे-छोटे पौधे लगाए जाते हैं। और उनकी देखभाल की जाती है।

इसी प्रकार से और भी बहुत सारी बागवानी की जाती है।

बागवानी का महत्त्व

बागवानी का हमारे जीवन में बहुत ही महत्व है। जैसे हम फूलों की ही बात करें । अगर माली फूलों की बागवानी नहीं करता तो हमें पूजा पाठ, शादी विवाह और अनेकों प्रकार के समारोह की साथ सजावट के लिए फूल कहां से मिलते। बागवानी से स्वास्थ्य, पर्यावरण और संपत्ति जैसे कई लाभ मिलते हैं।

निष्कर्ष

पर्यावरण की दृष्टि से बागवानी बहुत ही जरूरी है। कुछ लोग बागवानी का शौक रखते हैं लेकिन समय, वजन और जगह के अभाव में अपना शौक पूरा नहीं करते। बागवानी करना इतना भी आसान नहीं है जितना हम समझ रहे हैैं। बागवानी में भी बहुत सारी शैलियों और तकनीकों का इस्तेमाल करना पड़ता है।

उम्मीद करता हु आपको बागीचे पर निबंध (Essay On Garden in Hindi) के माध्यम से बागीचे के बारे में पूरी जानकारी मिल गयी होगी। अगर आप कुछ पूछना या जानना चाहते है, तो आप हमारे फेसबुक पेज पर जाकर अपना सन्देश भेज सकते है। हम आपके प्रश्न का उत्तर जल्द से जल्द देने का प्रयास करेंगे। इस पोस्ट को पढने के लिए आपका धन्यवाद!