ताजमहल पर निबंध – Essay On Taj Mahal in Hindi

Essay On Taj Mahal in Hindi: ताहमहल भारत का एक ऐतिहासिक स्मारक है।इसको मुग़ल बादशाह शाहजहाँ ने अपनी बेगम मुमताज के लिए बनवाया था।यह स्मारक उनके प्रेम का प्रतीक है।शाहजहाँ अपनी बेगम से बहुत प्यार करते थे उनकी मृत्यु के पश्चात उन्होंने उनकी याद में यह विशालकाय इमारत का निर्माण करवाया।

ताजमहल पर निबंध (Essay On Taj Mahal in Hindi)

कई लोगों का यह मानना है कि ताजमहल को बनवाने के बाद शाहजहाँ ने इसको बनाने वाले समस्त कारीगरों के हाथ कटवा दिए थे क्योंकि वे नही चाहते थे कि विश्व में दोबारा कभी ऐसी इमारत का निर्माण हो सके।ताजमहल सफेद संगमरमर से बना स्मारक है।यह उत्तर प्रदेश के आगरा सहर में स्तिथ है और इसे विश्व के सात आश्चर्यों में से एक माना जाता है।

ताजमहल अपने सफेद संगमरमर के कारण सदैव चमकता रहता है और इसके आस – पास का दृश्य अत्यंत मनोरम है।पेड़-पौधे,झरने,पशु-पक्षी इसके वातावरण को और अधिक आकर्षक बनाते है।यह इमारत यमुना नदी के किनारे स्तिथ है और इसे मुमताज़ का मकबरा कहकर भी संबोधित किया जाता है।यह आगरा के किले के ठीक पीछे बनाया गया है और लोगों की यह मान्यता है कि शाहजहाँ आगरा के किले से प्रतिदिन ताजमहल को देखते थे और मुमताज़ का स्मरण करते थे।

हर साल लाखों की तादात में देश-विदेश से लोग ताजमहल को देखने आगरा आते है।इसे बनाने में बीस साल लगे थे और सही भी है क्योंकि कड़ी परिश्रम का ही यह फल है कि आज ताजमहल विश्व के साथ आश्चर्यों में से एक है।ताज महल रात की चांदनी में बहुत सुंदर लगता है रात में जब इसकी परछाई यमुना के नदी पर पड़ती है तो इसकी सुंदरता में चार चांद लग जाता है।

यह पृथ्वी पर स्वर्ग के समान प्रतीत होता है।ताजमहल के ऊपर एक बड़ा सा गुम्बद है जिसके ठीक नीचे शाहजहाँ और मुमताज़ की कब्र है।इसकी दीवारे कांच के टुकड़ों से बनी है जिसमे कुरान की आयत लिखी हुई है।

ताजमहल केंद्रबिंदु है उन सभी लोगों के लिए जो देश-विदेश से इस विशालकाय एवं अकर्षकीय इमारत को देखने आते है। मुग़लों द्वारा बनाया गया यह स्मारक भारत की ज़मीन पर भारतीयों को गरिमा प्रदान कर रहा है। इसे लोग भारत की शान कहकर संबोधित करते है और यह हमारे लिए अत्यंत गौरव की बात है। ताजमहल की बनावट के विषय में जितना कहा जाए उतना कम है इसमें हमे मुग़ल कला के दर्शन होते है।

परंतु दुख की बात तो यह है कि वर्तमान समय में हम इसकी सुरक्षा करने में असमर्थ हो गये है और इसके विपरीत अपने कार्यों द्वारा उसे और अधिक हानि पहुँचा रहे है।कुछ आपदा प्राकृतिक होती है और कुछ मनुष्यों द्वारा घटित होती है,ताजमहल को नुकसान पहुँचाने में सबसे बड़ा हाथ मनुष्यों का ही है।

आज के युग में प्रदूषण अपनी चरम सीमा पर है जिसके कारण ताजमहल का सफेद संगमरमर पीला पड़ता जा रहा है और यह बहुत ही चिंताजनक स्थिति है।ताजमहल का पीला पड़ना अर्थात चाँद पर दाग लगना।बारिश के पानी के साथ जब हवा में उपस्थित प्रदूषण और अन्य रासायनिक प्रदार्थ मिल जाते है तो यह पानी प्रदूषित हो जाता है और धरती पर जब बारिश होती है तो यह सभी चीजों को नुकसान पहुंचाती है।

ताजमहल एक बहुत बड़े क्षेत्र में बना इमारत है जिसके आस-पास पेड़-पौधे,पीछे की ओर एक नहर,एक झील ,एक लॉन है।यह भारत का सांस्कृतिक इमारत है।मुग़लकालीन स्थापित्व कला है और भारतीय,इस्लामिक,मुस्लिम,पारसी आदि कला के मिश्रण द्वारा बनाया गया है।भारत में कई ऐतिहासिक स्मारक है परंतु ताजमहल अद्वितीय है इसकी तुलना किसी और से नही की जा सकती है। यह एक महान कलात्मक केंद्र है जो लाखों लोगों को अपनी ओर खींचता है।

ताजमहल और आगरा के किले को यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत के रूप में चिन्हित किया गया है। इसे रवींद्रनाथ टैगोर ने “संगमरमर का स्वप्न”कहा है।इसे बनाने में लगभग बीस हज़ार कारीगरों का योगदान है और इसके निर्माण में 320 रुपये लागत लगी थी।यह स्मारक भारत की धरोहर है यह भारत सरकार का पर्यटन से होने वाली कमाई का मुख्य स्त्रोत है।

यह हमारा प्रथम कर्तव्य है कि हम अपने देश की शान और धरोहर की रक्षा करे और कम से कम प्रदूषण फैलाये साथ ही सरकार को भी इसकी सुरक्षा हेतु कठोर कदम उठाना चाहिए जिससे कि हम ताजमहल का नाम विश्व के साथ आश्चर्यों में सदैव गर्व के साथ ले सके।

उम्मीद करता हु आपको ताजमहल पर निबंध (Essay On Taj Mahal in Hindi) पढ़ के अच्छा लगा होगा. अगर आपको हमारे द्वारा लिखा गया ब्लॉग पसंद आता है तो आप अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले. अगर आपको कुछ पूछना या जानना है तो हमारे फेसबुक पेज पर जाकर अपना सन्देश भेज सकते है. इस पोस्ट को पढने के लिए आपका धन्यवाद!