विश्व पर्यावरण दिवस पर 10 पंक्तियाँ

10 Lines on World Environment Day in Hindi: पर्यावरण शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है, परि और आवरण जिसमें परि का मतलब है हमारे आसपास या कह लें कि जो हमारे चारों ओर है। वहीं ‘आवरण’ का मतलब है जो हमें चारों ओर से घेरे हुए है। पर्यावरण जलवायु, स्वच्छता, प्रदूषण तथा वृक्ष का सभी को मिलाकर बनता है, और ये सभी चीजें यानी कि पर्यावरण हमारे दैनिक जीवन से सीधा संबंध रखता है और उसे प्रभावित करता है।

मानव और पर्यावरण एक-दूसरे पर निर्भर होते हैं। पर्यावरण जैसे जलवायु प्रदूषण या वृक्षों का कम होना मानव शरीर और स्वास्थय पर सीधा असर डालता है।

मानव की अच्छी-बूरी आदतें जैसे वृक्षों को सहेजना, जलवायु प्रदूषण रोकना, स्वच्छाता रखना भी पर्यावरण को प्रभावित करती है। मानव की बूरी आदतें जैसे पानी दूषित करना, बर्बाद करना, वृक्षों की अत्यधिक मात्रा में कटाई करना आदि पर्यावरण को बूरी तरह से प्रभावित करती है। जिसका नतीजा बाद में मानव को प्राकर्तिक आपदाओं का सामना करके भुगतना ही पड़ता है।

विश्व पर्यावरण दिवस पर 10 पंक्तियाँ – 10 Lines on World Environment Day in Hindi

हमारे सौर मंडल में बहुत सारे ग्रह हैं लेकिन एकमात्र ग्रह जहां जीवन संभव है वह है पृथ्वी। पृथ्वी हमारे अस्तित्व के लिए सभी आवश्यक चीजों से युक्त है। लेकिन मानवीय गतिविधियों के कारण पृथ्वी की स्थिति भयावह होती जा रही है। यह ग्रह सिर्फ इंसानों के लिए नहीं है, और भी कई जीव हैं जिन्हें जीवित रहने की जरूरत है।

आज लोग केवल अपने लाभ पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और इसके हानिकारक प्रभावों को अनदेखा कर रहे हैं। मनुष्य यह भूल जाते हैं कि यदि हम प्रकृति को नुकसान पहुँचाते हैं तो हम वास्तव में अपने जीवन को नुकसान पहुँचा रहे हैं।

पर्यावरण के महत्व को याद रखने के लिए एक दिन को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में चिह्नित किया गया है। आइए इस पर विस्तार से चर्चा करते हैं।

यहाँ मैं विश्व पर्यावरण दिवस पर सेट के रूप में दस पंक्तियाँ प्रदान कर रही हूँ। यह विषय कक्षा 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 और 10 के छात्रों के लिए उपयोगी है। हालांकि, इस दिन का महत्व जानने के लिए यह विषय सभी के लिए महत्वपूर्ण है।

Example 1: 10 Lines on World Environment Day in Hindi

  • 5 जून को पूरे विश्व में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1972 में विश्व पर्यावरण दिवस की स्थापना की गई थी।
  • 1974 में पहला विश्व पर्यावरण दिवस पूरी दुनिया में मनाया गया था।
  • यह पर्यावरण की सुरक्षा के बारे में जागरूकता पैदा करने का कार्यक्रम है।
  • इस दिन की स्थापना स्टॉकहोम सम्मेलन पर चर्चा के बाद हुई थी।
  • सरकारी, गैर सरकारी संगठन और नागरिक इस कार्यक्रम को सफल बनाते हैं।
  • यह कार्यक्रम हर साल एक अलग थीम के साथ मनाया जाता है।
  • 1987 से हर साल अलग-अलग देश इस कार्यक्रम की मेजबानी करते हैं।
  • इस दिन का मकसद लोगों को पर्यावरण को बचाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
  • विश्व पर्यावरण दिवस समारोह 2022 का विषय ” Only One Earth” (केवल एक पृथ्वी) होगा।

Example 2: 10 Lines on World Environment Day in Hindi

  • विश्व पर्यावरण दिवस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय दिनों में से एक है।
  • पर्यावरण के महत्व को देखते हुए 19 नवंबर 1986 को भारत में पर्यावरण संरक्षण अधिनियम पारित किया गया था।
  • कई स्कूल इस दिन को पोस्टर मेकिंग, डिबेट, क्विज आदि जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करके मनाते हैं।
  • लोग इस दिन अभियान और रैलियां आयोजित करते हैं। कई लोग इस दिन पेड़ भी लगाते हैं।
  • इस वर्ष (2022), स्वीडन (Sweden) विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी करेगा।
  • यह दिन प्रमुख पर्यावरणीय मुद्दों पर केंद्रित है।
  • पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण के लिए प्रत्येक नागरिक को एक साथ आगे आना चाहिए।
  • लगभग 150 देश इस कार्यक्रम में भाग लेते हैं।
  • भारत ने 2011 और 2018 में दो बार विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी की थी।
  • बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण के कारण विश्व पर्यावरण दिवस बहुत महत्वपूर्ण है

Example 3: 10 Lines on World Environment Day in Hindi

  • विश्व पर्यावरण दिवस पुरे विश्व में मनाया जाता है।
  • इस दिवस में 140 से अधिक देश हिस्सा लेते हैं।
  • पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए यह मनाया जाता है।
  • विश्व पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष 5 जून को मनाया जाता है।
  • इस दिवस को मानाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1972 हुई थी।
  • 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।
  • इस दिन स्कूल, कॉलेज, सरकारी तथा गैर सरकारी दफ्तरों इत्यादि के ओर से पौधा रोपण का कार्यक्रम किया जाता है।
  • इस दिन स्कूल में पर्यावरण से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाती है।
  • कई स्कूल में इस दिन बच्चों के अभिभावकों को भी बुलाया जाता है।
  • बच्चों तथा बड़ों को पर्यावरण के महत्वों को बताया जाता है।

उम्मीद करता हु आपको विश्व पर्यावरण दिवस पर 10 पंक्तियाँ (10 Lines on World Environment Day in Hindi) के बारे में पूरी जानकारी मिल गयी होगी। अगर आप कुछ पूछना या जानना चाहते है, तो आप हमारे फेसबुक पेज पर जाकर अपना सन्देश भेज सकते है। हम आपके प्रश्न का उत्तर जल्द से जल्द देने का प्रयास करेंगे। इस पोस्ट को पढने के लिए आपका धन्यवाद!