नव वर्ष पर 10 लाइन

10 Lines on New Year in Hindi: नया साल नई उम्मीदें, नए सपने, नए लक्ष्य और नए आइडियाज की उम्मीद देता है, इसलिए सभी लोग खुशी से इसका स्वागत करते है। ऐसा माना जाता है कि साल का पहला दिन अगर उत्साह और खुशी के साथ मनाया जाए, तो पूरा साल इसी उत्साह और खुशियों के साथ बीतेगा। हालांकि हिन्दू पंचांग के अनुसार नया साल 1 जनवरी से शुरू नहीं होता।

आपका जीवन सूर्य की तरह उज्ज्वल हो, फूलों की तरह सुंदर हो, और आप पर आशीर्वाद और खुशियों की बौछार हो। नया साल 2023 की शुभकामनाएं! – ईश्वर के आशीर्वाद से भरा एक वर्ष आपको शुभकामनाएं। नया साल 2023 की शुभकामनाएं!

नव वर्ष पर 10 लाइन – 10 Lines on New Year in Hindi

दोस्तों आज मैं आप लोगों के समक्ष नव वर्ष पर 10 लाइन लेकर उपस्थित हुआ हूँ, तो आइए दोस्तों आज हम नव वर्ष को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने वाले पर्व के इतिहास एवं महत्व को समझने का प्रयास करते है।मुझे उम्मीद है कि ये लाइनें आपको पसंद आएगी तथा स्कूल एवं कॉलेजों में आपके उपयोग लायक होंगी।

Example 1: Top 10 Lines on New Year in Hindi

  • पश्चिमी देशों में आज से लगभग 5000 वर्ष पहले बेबीलोन में 21 मार्च को नव वर्ष का पर्व मनाया जाता था।
  • 1 जनवरी को नव वर्ष मनाने की शुरुआत रोम के शासक जूलियस सीजर ने की।
  • हिन्दू धर्म के अनुसार नव वर्ष चैत्र माह के प्रथम तिथि को मनाया जाता है।
  • भारत में नव वर्ष अलग-अलग स्थानों पर भिन्न- भिन्न माह में मनाया जाता है।
  • भारत के मुख्य प्रांत पंजाब में नव वर्ष 13 अप्रैल को बैसाखी त्योहार के रूप में मनाते है।
  • पारसी धर्म के लोग 19 अगस्त को नव वर्ष का त्यौहार मनाते है।
  • जैन धर्म के लोग दीपावली के अगले दिन नव वर्ष मनाते है।
  • मुस्लिम धर्म में लोग नव वर्ष को मुहर्रम पर्व के रूप में मनाते है।
  • हिन्दू धर्म ग्रंथों के अनुसार आज ही के दिन से ब्रह्मा जी ने सृष्टि के निर्माण का कार्य प्रारम्भ किया था।
  • ग्रेगोरियन कैलेण्डर के अनुसार विश्व के लगभग सभी हिस्सों में 1 जनवरी को नव वर्ष पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।

Example 2: Best 10 Lines on New Year in Hindi

  • इस दिन को लोग अपने मित्र एवं रिस्तेदारो को शुभ संदेश भेजते है तथा आने वाला दिन मंगलमय हो इसके लिए प्रार्थना करते है।
  • जगह-जगह पर लोग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करते है।
  • अयोध्या नरेश भगवान श्री राम का राज्याभिषेक आज ही के दिन हुआ था।
  • जापान में इस पर्व को याबुरी के नाम से जाना जाना जाता है तथा इस दिन लोग अपने घरो की सफाई कर लाइटों से सजाते है।
  • थाईलैंड देश के लोग नव वर्ष को “सोंगक्रान’ पर्व के रूप में भगवान बुद्ध की मूर्ति को नहला कर पुजा करते है।
  • भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में नव वर्ष को “तिजान” कहते है यह त्यौहार होली की तरह 3 दिन तक एक दूसरे के ऊपर पानी फेंक कर मनाया जाता है।
  • दक्षिण अमेरिका के लोग इस दिन को पुराने वर्ष का पुतला जलाकर मनाते है।
  • स्पेन इस दिन यानी 31 दिसंबर की रात्रि 12 बजे के बाद 12 अंगूर को खाने की परंपरा होती है।
  • विश्व के सबसे बड़े देश रूस में इस पर्व के दिन नए वृक्ष लगाने की परंपरा है, लोग देवदार के वृक्ष को सजाते है।
  • सम्पूर्ण विश्व में इस दिन में उच्च कोटि के खाद्य पदार्थों एवं सजावट की सामग्रियों की सबसे अधिक बिक्री होती है।

Example 3: Short 10 Lines on New Year in Hindi

  • नया साल पुरे विश्व में बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता है।
  • यह हर वर्ष 1 जनवरी को मनाया जाता है।
  • इस नये साल को प्रति वर्ष 31 दिसंबर के रात 12 बजे मनाया जाता है।
  • इस रात को पुराने साल को अलविदा कर नये साल का स्वागत किया जाता है।
  • नये साल में लोग नयी सोच के साथ नये लक्ष्य का संकल्प लेते है।
  • जो लक्ष्य पुराने साल में पूरा नहीं हो पाया उसे इस नये साल में पूरा करने का निश्चय करते है।
  • नये साल पर लोग अपने दोस्तों तथा परिवार के साथ मिलकर पिकनिक का आयोजन करते है।
  • घरों में स्वादिस्ट और पसंदीदा पकवान बनाये जाते है।
  • नये साल के पहले दिन पर स्कूल तथा दफ्तर इत्यादि की छुट्टी होती है।
  • इस लिए इस दिन ज्यादातर लोग अपने घरों पर ही रहते है।

उपर्युक्त वाक्यों से यह सिद्ध होता है कि नव वर्ष सम्पूर्ण विश्व के लिए एक हर्षो उल्लास का दिन होता है। हालांकि लोग इस त्यौहार को अपने-अपने तरीके से मनाते है पर इसका उत्साह लगभग एक जैसा ही होता है।

लोग नव वर्ष का स्वागत अपनी नई आकांक्षाओं एवं नए संकल्प के साथ करते है कि आने वाला उनका 364 दिन इसी खुशी एवं हर्षो उल्लास के साथ बीते।

उम्मीद करता हु आपको नव वर्ष पर 10 पंक्तियाँ (10 Lines on New Year in Hindi) पढ़ कर अच्छा लगा होगा। अगर आप कुछ पूछना या जानना चाहते है, तो आप हमारे फेसबुक पेज पर जाकर अपना सन्देश भेज सकते है। हम आपके प्रश्न का उत्तर जल्द से जल्द देने का प्रयास करेंगे। इस पोस्ट को पढने के लिए आपका धन्यवाद!

इसे भी पढ़े: