सिविल इंजीनियर कैसे बने? योग्यता, सैलरी और विषय के बारे में पूरी जानकारी

आज इस पोस्ट के माध्यम से जानने की कोशिस करेंगे कि सिविल इंजीनियर कैसे बने (Civil Engineering Kaise Bane) इसके लिए क्या पढाई करनी होती है इसके विषय और योग्यता के बारे में एक एक कर के जानेंगे। चलिए इसके बारे में विस्तार से समझते है.

ज्यादातर Students Internet पर यह सर्च करते हैं कि हम किस Field में अपना करियर बनाएं तो आज हम आपको बताएंगे Civil Engineer कैसे बनते हैं। 12th पास कर लेने के बाद ज्यादातर सभी स्टूडेंट को अपना गोल सेट करना होता है। और Parents अपने बच्चों को Doctor या Engineer बनाना चाहते हैं।

इंजीनियर भी कई प्रकार के हो सकते हैं जैसे- Chemical Engineer, Aerospace Engineer, Electrical Engineer, Mechanical Engineer इत्यादि।

सिविल इंजीनियर कैसे बने? (Civil Engineering Kaise Bane)

Civil Engineering एक Professional engineering course है। यह वर्तमान समय में सबसे ज्यादा Highlight courses में से एक है इस डिग्री को प्राप्त करके आप सरकारी या प्राइवेट किसी भी क्षेत्र में अपना करियर सेट कर सकते हैं. लेकिन किसी भी क्षेत्र में करियर बनाने से पहले उसके बारे में जानकारी होना अति आवश्यक है।

कोई भी पढ़ाई करना आसान नहीं होता उसके लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होती है यदि आप भी सिविल इंजीनियर की तैयारी करना चाहते हैं तो उसे मजाक में ना लें। यदि आपने यह करियर चुना है तो आपको अपना 100% फोकस लगाना होगा। तब जाकर आप अपना करियर बना सकते हैं।

सिविल इंजीनियर क्या है? (Civil Engineering Kya Hai)

Civil Engineering एक तरह का प्रोफेशनल इंजीनियरिंग कोर्स होता है। इसकी पढ़ाई आप 10th और 12th पास करके कर सकते हो। यह 3-4 साल का कोर्स होता है। जिसकी पढ़ाई पूरी करने के बाद आप एक सिविल इंजीनियर कहलाएंगे। सिविल इंजीनियर का कार्य Design, Construction, Road Making, Building, House, Dam बनाना होता है।

सिविल इंजीनियरिंग आप 2 तरीके से कर सकते हैं। एक होता है Diploma in Civil Engineering जिन्हें हम जूनियर सिविल इंजीनियरिंग कहते हैं जो 3 साल कोर्स होता है जो आप 10th पास करने के बाद कर सकते हैं।

दूसरा होता है Senior Civil Engineering जो आप 12वीं के बाद कर सकते हैं और यह कोर्स पूरे 4 साल का होता है। सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री पूरी करने के बाद आप चाहते हो तो Post Graduation के लिए अप्लाई कर सकते हैं जैसे हम मास्टर इन सिविल इंजीनियरिंग भी कहते हैं।

सिविल इंजीनियरिंग विषय (Civil Engineering Subject)

  • Coastal engineering
  • Structural engineering
  • Construction engineering
  • Earthquake engineering
  • Environment engineering
  • Forensic engineering
  • Geotechnical engineering
  • Material science engineering
  • Outside plant engineering

सिविल इंजीनियरिंग बनने के लिए योग्यता (Qualification to become a civil engineer )

  • सिविल इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए आपके पास 12th में Science subject होना चाहिए। जिसमें आपके पास Math, Physics, Chemistry, Subject के साथ पास होना जरूरी है। 12th में 60% मार्क्स चाहिये।
  • यदि आप जूनियर सिविल इंजीनियर बनना चाहते हैं तो आप 10th पास कर लेने के बाद Polytechnic एग्जाम दे सकते हैं। 12th पास कर लेने के बाद आप किसी भी सरकारी या प्राइवेट कॉलेज में एडमिशन लेना होगा। सरकारी कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए एक Exam देना होगा. जिसे पास करने के बाद आपको सरकारी कॉलेज में एडमिशन मिल पाएगा।
  • सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद आपको किसी इंजीनियर के पास जाना होगा और उस इंजीनियर से इंजीनियरिंग के Skill को सीखना होगा जिसे हम Experience कहते हैं।
  • इसे भी पढ़े: CTET की तयारी कैसे करें? CTET Preparation in Hindi

 सिविल इंजीनियरिंग की सैलरी (Civil Engineering Ki Salary)

यदि आपने Polytechnic course किया है तो Private sector में आपकी सैलरी ₹10000 से ₹15000 पर month की हो सकती है। जैसे-जैसे आप का एक्सपीरियंस हो जाएगा आपकी सैलरी भी बढ़ती जाएगी।

यदि आप Government Sector में सिविल इंजीनियरिंग की नौकरी करना चाहते हैं तो आपको 35 से ₹45000 पर month हो सकती हैं। और समय के अनुसार बढ़ती रहती है।

यदि आपने B.Tech या सिविल इंजीनियरिंग में B.E किया है। तो प्राइवेट सेक्टर में आपकी सैलरी 20 से ₹30000 पर Month हो सकती है। यह आपके एक्सपीरियंस पर निर्भर करता है। और Government Sector में स्टार्टिंग सैलेरी 50 से ₹60000 पर Month हो सकती है।

उम्मीद करता हु आपको हमरे द्वारा लिखा गया ब्लॉग सिविल इंजीनियर कैसे बने के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी मिल गयी होगी, अगर आपको हमरे ब्लॉग पसंद आते है तो आप अपने दोस्तों के साथ साझा कर सकते है. धन्यवाद!