प्रदूषण रोकने के उपाय निबंध – Pradushan Rokne Ke Upay Nibandh

आज के समय में पर्यावरण इतना जादा प्रदूषित हो गया है कि लोगो को प्रति दिन कोई ना कोई बीमारी होती रहती है, हवा साफ़ नहीं रहता है, अगर मेट्रो शहर की बात करे जैसे डेल्ही, मुंबई, कलकत्ता और बैंगलोर जैसे शहर के वातावरण बहोत ज्यादा प्रदूषित रहता है, हम सब को मिलकर वतातरण को स्वच्छ बनाना चाहिए. इस पोस्ट में प्रदूषण रोकने के उपाय पर निबंध (Pradushan Rokne Ke Upay Nibandh) लिखा गया है ताकि आप भी इसको पढ़ के समझ पाए की हम कैसे प्रदूषण को रोके, और अपने भारत को स्वच्छ बनाये.

पर्यावरण प्रदूषण आज के दौर की सबसे बड़ी समस्या है। जिसकी वजह से आज मानव जीवन ही नहीं अपितु सम्पूर्ण जीवधारी परेशान है। पर्यावरण प्रदूषण ही है जिसके कारण जीवो की कुछ प्रजातियाँ विलुप्त हो चुकी हैं एवं कुछ विलुप्त होने की कगार पर हैं। मानव की जीवन प्रत्याशा दिनों दिन घटती जा रही है इस पर भी प्रदूषण का प्रत्यक्ष रूप से असर है। वास्तव में मनुष्य ही पर्यावरण प्रदूषण के लिए मुख्यतः जिम्मेदार एवं भुक्तभोगी भी है।

प्रदूषण रोकने के उपाय निबंध – Pradushan Rokne Ke Upay Nibandh

प्रकृति में सभी प्रकार के जैविक एवं अजैविक पदार्थो का एक निश्चित अनुपात होता है इस प्रकार के प्राकृतिक वातावरण को हम ‘संतुलित वातावरण’ कहते है।

परन्तु जब इस निश्चित अनुपात में उतार चढाव आता है या सरल शब्दों में जब भी पर्यावरण में कुछ अवांछित पदार्थ मिल जाते हैं तो यही पदार्थ पर्यावण को प्रदूषित कर देते हैं। दूसरे शब्दों में ‘पर्यावरण के जैविक एवं अजैविक घटको में होने वाला किसी भी प्रकार का अवांछित परिवर्तन पर्यावरण प्रदूषण कहलाता है’।

पर्यावरण को प्रदूषित करने वाले कुछ प्रमुख पदार्थ

कार्बन मोनोऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड, क्लोरीन, अमोनिया, फ्लोरीन आदि गैसें, धुएं, धुल, ग्रिट आदि जमे हुए पदार्थ, डिटरजेंट्स, हाइड्रोजन, फ्लोराइड्स, फ़ास्जीन आदि रासायनिक पदार्थ, ध्वनि, ऊष्मा एवं रेडियोएक्टिव पदार्थ आदि पर्यावरण को प्रदूषित करने वाले प्रमुख पदार्थ हैं। जो अवांछित मात्रा में पर्यावरण में मिलकर पर्यावरण को प्रदूषित करते हैं।

पर्यावरण प्रदूषण रोकने के उपाय

पर्यावरण प्रदूषण पर नियंत्रण करना अब बहुत की अधिक आवश्यक हो गया है जिसके लिए अब वैश्विक स्तर पर भी कदम उठाये जा रहे हैं। पर्यावरण प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सर्वप्रथम जनसँख्या वृद्धि पर नियंत्रण करना आवश्यक है क्योंकि जितनी अधिक जनसँख्या होगी मानव आवश्यकताओं की पूर्ती के लिए उतनी ही अधिक प्राकृतिक संसाधनों का दुरूपयोग होगा। साथ ही वनों के कटाई पर रोक लगाते हुए वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना चाहिए। आम जनमानस को भी अपने तुच्छ से लाभ के लिए प्राकृति के महत्त्व को नजरअंदाज करते हुए कोई कार्य नहीं करना चाहिए। पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए निम्नलिखित बिन्दु महत्पूर्ण हैं :

  • वनों की कटाई रोकना चाहिए एवं वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना चाहिए साथ ही वृक्षों की संख्या अधिक होने से होने वाले लाभ के विषय में लोगों को जागरूक करना चाहिए।
  • खाद्य उत्पादन में रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग कम करके जैवक उर्वरकों के प्रयोग को बढ़ावा देना चाहिए।
  • बढ़ती मानव जनसँख्या के नियंत्रण के लिए प्रयास करना चाहिए।
  • कारखानों के चिमनियों में फ़िल्टर लगाना चाहिए एवं चिमनियों को अधिक ऊंचाई पर रखना चाहिए।
  • कारखानों द्वारा निकलने वाले जल को कृत्रिम तालाबों में रासायनिक विधि द्वारा उपचारित करने के उपरांत नदियों में छोड़ना चाहिए।
  • कम शोर वाले मशीन उपकरणों के निर्माण एवं उपयोग पर जोर देना चाहिए एवं उद्योगों को शहरों या आबादी वाले स्थान से दूर स्थापित करना चाहिए।
  • परमाणु परीक्षणों पर प्रतिबन्ध लगाना चाहिए।
  • हमें सिंगल यूज़ प्लास्टिक एवं अन्य प्लास्टिक के उपयोग को रोकना चाहिए एवं पर्यावरण के अनुकूल वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए।
  • घरेलू एवं औद्योगिक अपशिष्ट का समुचित निस्तारण करना चाहिए।
  • नवीकरणीय ऊर्जा के श्रोत के प्रयोग को बढ़ावा देना चाहिए।
  • वर्षा के जल को संचित करके उसका पुनः उपयोग कर भूमिगत जल को संरक्षित करने का प्रयास करना चाहिए।

भौतिकता के इस दौर में मनुष्य निज स्वार्थ के लिए पर्यावरण की अनदेखी करके सम्पूर्ण जीवधारियों के जीवन को खतरे में झोकता जा रहा है। औद्योगीकरण, शहरीकरण, कल-कारखानों, परमाणु परीक्षणों आदि के कारण आज पूरा पर्यावरण प्रदूषण से ग्रषित है।

पर्यावरण की सुरक्षा हम सबकी सबसे बड़ी चुनौती है। इसलिए हमें निःस्वार्थ होकर पर्यावरण प्रदूषण की समस्या को ख़त्म करने के लिए आगे आना होगा। हमें प्रत्येक कार्य करने से पहले पर्यावरण के अनुकूलता का ध्यान रखना होगा। जब पर्यावरण स्वच्छ रहेगा तभी मनुष्य स्वस्थ्य रहेगा।

विज्ञान के इस युग में मानव को जहां कुछ वरदान मिले है, वहां कुछ अभिशाप भी मिले हैं। प्रदूषण एक ऐसा अभिशाप हैं जो विज्ञान की कोख में से जन्मा हैं और जिसे सहने के लिए अधिकांश जनता मजबूर हैं।

प्रदूषण का अर्थ

प्रदूषण का अर्थ है -प्राकृतिक संतुलन में दोष पैदा होना। न शुद्ध वायु मिलना, न शुद्ध जल मिलना, न शुद्ध खाद्य मिलना, न शांत वातावरण मिलना। प्रदूषण कई प्रकार का होता है! प्रमुख प्रदूषण हैं – वायु-प्रदूषण, जल-प्रदूषण और ध्वनि-प्रदूषण ।

वायु-प्रदूषण

महानगरों में यह प्रदूषण अधिक फैला है। वहां चौबीसों घंटे कल-कारखानों का धुआं, मोटर-वाहनों का काला धुआं इस तरह फैल गया है कि स्वस्थ वायु में सांस लेना दूभर हो गया है। मुंबई की महिलाएं धोए हुए वस्त्र छत से उतारने जाती है तो उन पर काले-काले कण जमे हुए पाती है। ये कण सांस के साथ मनुष्य के फेफड़ों में चले जाते हैं और असाध्य रोगों को जन्म देते हैं! यह समस्या वहां अधिक होती हैं जहां सघन आबादी होती है, वृक्षों का अभाव होता है और वातावरण तंग होता है।

जल-प्रदूषण

कल-कारखानों का दूषित जल नदी-नालों में मिलकर भयंकर जल-प्रदूषण पैदा करता है। बाढ़ के समय तो कारखानों का दुर्गंधित जल सब नाली-नालों में घुल मिल जाता है। इससे अनेक बीमारियां पैदा होती है।

ध्वनि-प्रदूषण

मनुष्य को रहने के लिए शांत वातावरण चाहिए। परन्तु आजकल कल-कारखानों का शोर, यातायात का शोर, मोटर-गाड़ियों की चिल्ल-पों, लाउड स्पीकरों की कर्णभेदक ध्वनि ने बहरेपन और तनाव को जन्म दिया है।

प्रदूषणों के दुष्परिणाम: उपर्युक्त प्रदूषणों के कारण मानव के स्वस्थ जीवन को खतरा पैदा हो गया है। खुली हवा में लम्बी सांस लेने तक को तरस गया है आदमी।

गंदे जल के कारण कई बीमारियां फसलों में चली जाती हैं जो मनुष्य के शरीर में पहुंचकर घातक बीमारियां पैदा करती हैं। भोपाल गैस कारखाने से रिसी गैस के कारण हजारों लोग मर गए, कितने ही अपंग हो गए। पर्यावरण-प्रदूषण के कारण न समय पर वर्षा आती है, न सर्दी-गर्मी का चक्र ठीक चलता है। सुखा, बाढ़, ओला आदि प्राकृतिक प्रकोपों का कारण भी प्रदूषण है।

प्रदूषण के कारण

प्रदूषण को बढ़ाने में कल-कारखाने, वैज्ञानिक साधनों का अधिक उपयोग, फ्रिज, कूलर, वातानुकूलन, ऊर्जा संयंत्र आदि दोषी हैं। प्राकृतिक संतुलन का बिगड़ना भी मुख्य कारण है। वृक्षों को अंधा-धुंध काटने से मौसम का चक्र बिगड़ा है। घनी आबादी वाले क्षेत्रों में हरियाली न होने से भी प्रदूषण बढ़ा है।

सुधार के उपाय

विभिन्न प्रकार के प्रदूषण से बचने के लिए चाहिए कि अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएं, हरियाली की मात्रा अधिक हो। सड़कों के किनारे घने वृक्ष हों। आबादी वाले क्षेत्र खुले हों, हवादार हों, हरियाली से ओतप्रोत हों। कल-कारखानों को आबादी से दूर रखना चाहिए और उनसे निकले प्रदूषित मल को नष्ट करने के उपाय सोचना चाहिए।