नवरात्री क्यों मनाया जाता है? Why do We Celebrate Navratri in Hindi

क्या आप नवरात्री क्यों मनाया जाता है (Why do We Celebrate Navratri in Hindi) इसके बारे में पूर्ण रूप से जानना चाहते है. तो इस पोस्ट में आपको एक एक वाक्य को अच्छी तरह से दर्शाया गया है ताकि जब आप एक बार इस पोस्ट को पढ़े आपको आसानी से समझ में आ जाये और आप कभी ना भूले की नवरात्री क्यों मनाया जाता है? तो चलिए इस जानने की कोशिस करते है.

जब भी बात नवरात्र की आती है तो हमारा दिमाग पाठ-पूजा, देवी मां की अर्चना-आरती तक ही सीमित रह जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नवरात्र का त्योहार क्यों मनाया जाता है? इसकी मान्यता क्या है?

नवरात्री क्यों मनाया जाता है? Why do We Celebrate Navratri in Hindi

सदियों से हम नवरात्र का त्योहार मनाते आ रहे हैं, व्रत रखते आ रहे हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरीकों से इस त्योहार को मनाया जाता है। कहीं कुछ लोग पूरी रात गरबा और आरती कर नवरात्र के व्रत रखते हैं तो वहीं कुछ लोग व्रत और उपवास रख मां दुर्गा और उसके नौ रूपों की पूजा करते हैं, लेकिन इस नवरात्र के पीछे असल कहानी क्या है?

इससे जुड़ी एक पौराणिक कथा है। महिषासुर नाम का एक बड़ा ही शक्तिशाली राक्षस था। वो अमर होना चाहता था और उसी इच्छा के चलते उसने ब्रह्मा की कठोर तपस्या की। ब्रह्माजी उसकी तपस्या से खुश हुए और उसे दर्शन देकर कहा कि उसे जो भी वर चाहिए वो मांग सकता है। महिषासुर ने अपने लिए अमर होने का वरदान मांगा।

महिषासुर की ऐसी बात सुनकर ब्रह्मा जी बोले, ‘जो इस संसार में पैदा हुआ है उसकी मौत निश्चित है। इसलिए जीवन और मृत्यु को छोड़कर जो चाहो मांग लोग।’ ऐसा सुनकर महिषासुर ने कहा,’ ठीक है प्रभु, फिर मुझे ऐसा वरदान दीजिए कि मेरी मृत्यु ना तो किसी देवता या असुर के हाथों हो और ना ही किसी मानव के हाथों। अगर हो तो किसी स्त्री के हाथों हो।’

महिषासुर की ऐसी बात सुनकर ब्रह्माजी ने तथास्तु कहा और चले गए। इसके बाद तो महिषासुर राक्षसों का राजा बन गया उसने देवताओं पर आक्रमण कर दिया। देवता घबरा गए। हालांकि उन्होंने एकजुट होकर महिषासुर का सामना किया जिसमें भगवान शिव और विष्णु ने भी उनका साथ दिया, लेकिन महिषासुर के हाथों सभी को पराजय का सामना करना पड़ा और देवलोक पर महिषासुर का राज हो गया।

महिषासुर से रक्षा करने के लिए सभी देवताओं ने भगवान विष्णु के साथ आदि शक्ति की आराधना की। उन सभी के शरीर से एक दिव्य रोशनी निकली जिसने एक बेहद खूबसूरत अप्सरा के रूप में देवी दुर्गा का रूप धारण कर लिया। देवी दुर्गा को देख महिषासुर उन पर मोहित हो गया और उनसे शादी करने का प्रस्ताव सामने रखा। बार बार वो यही कोशिश करता।

देवी दुर्गा मान गईं लेकिन एक शर्त पर..उन्होंने कहा कि महिषासुर को उनसे लड़ाई में जीतना होगा। महिषासुर मान गया और फिर लड़ाई शुरू हो गई जो 9 दिनों तक चली। दसवें दिन देवी दुर्गा ने महिषासुर का अंत कर दिया…और तभी से ये नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है।

हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। साल भर में नवरात्रि चार बार मनाते हैं। चैत्र और शारदीय नवरात्रि के अलावा दो गुप्त नवरात्रि भी होती हैं। जिन्हें माघ और आषाढ़ नवरात्रि भी कहते हैं। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की नौ दिन पूजा की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि का आरंभ 13 अप्रैल से हो रहा है। जिसका समापन 22 अप्रैल को होगा।

कब की जाती है कलश स्थापना

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन 13 अप्रैल को कलश स्थापना की जाएगी। नवरात्रि में कलश स्थापना का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के दौरान कलश स्थापना शुभ फलकारी माना गया है। नवरात्रि के दौरान मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है।

क्यों करते हैं कलश स्थापना

पूजा स्थान पर कलश की स्थापना करने से पहले उस जगह को गंगा जल से शुद्ध किया जाता है। कलश को पांच तरह के पत्तों से सजाया जाता है और उसमें हल्दी की गांठ, सुपारी, दूर्वा, आदि रखी जाती है। कलश को स्थापित करने के लिए उसके नीचे बालू की वेदी बनाई जाती है। जिसमें जौ बोये जाते हैं। जौ बोने की विधि धन-धान्य देने वाली देवी अन्नपूर्णा को खुश करने के लिए की जाती है।

मां दुर्गा की फोटो या मूर्ति को पूजा स्थल के बीचों-बीच स्थापित करते है। जिसके बाद मां दुर्गा को श्रृंगार, रोली ,चावल, सिंदूर, माला, फूल, चुनरी, साड़ी, आभूषण अर्पित करते हैं। कलश में अखंड दीप जलाया जाता है जिसे व्रत के आखिरी दिन तक जलाया जाना चाहिए।

नवरात्रि के पहले दिन मां की सवारी

नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा अलग-अलग सवारी पर विराजमान होती हैं। मोदिनी ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मां दुर्गा के वाहन से भी सुख-समृद्धि का पता लगाया जा सकता है। साल 2021 के चैत्र नवरात्रि की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मां दुर्गा अश्व (घोड़ा) पर सवार होंगी।

इमीद करता हु नवरात्री क्यों मनाया जाता है (Why do We Celebrate Navratri in Hindi) आपको अच्छे समझ में आ गया होगा, अगर आपको हमारे लिखे गये पोस्ट पसंद आता है तो आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले. इस पोस्ट को पढने के लिए आपका धन्यवाद!