स्वस्थ जीवन शैली पर निबंध – Healthy Lifestyle Essay in Hindi

स्वस्थ जीवन शैली एक नव निर्माण है या हम यह का सकते है यह जीवन का वास्तविकता में जीने की कला है और हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है।  जिसके बिना हमारा जीवन व्यर्थ है।  यह जीवन की आधारशिला है और यदि आप एक स्वस्थ जीवन शैली को अपनाते है तो आपके जीवन में कभी भी कोई परिस्थिति आपको विचलित नहीं कर सकती।

स्वस्थ जीवन शैली पर निबंध – Healthy Lifestyle Essay in Hindi

हम आजकल  भौतिक साधनो को प्राप्त करने की दौड़ में स्वस्थ जीवन शैली के महत्व को भूल गए है और इसके साथ साथ हम इस विचार को नजरअंदाज कर रहे है पहला सुख निरोगी काया।  इसलिए हमें स्वस्थ जीवन शैली के अर्थ और उसके महत्व को समझना होगा।

स्वस्थ जीवन शैली का अर्थ

स्वस्थ जीवन शैली अथार्त जीवन में स्वास्थ्य  का होना।   दूसरे शब्दों में कह सकते है जीवन के हर क्षैत्र में स्वछता का होना।  स्वस्थ जीवन शैली के अंतर्गत हमारे चारो और का वातावरण भी सम्मिलित है।  हमारा घर , परिवार , महोल्ला , और आस-पास का वातावरण।

शरीर चंगा तो मन में गंगा

जैसे गंगा को पवित्र व स्वच्छ नदी की संज्ञा दी गई है ऐसे ही यदि हमारा शरीर स्वस्थ है तो हमारा मन भी निर्मल हो जायेगा और हमारे मन में सात्विक विचारो का प्रवाह होगा।  केवल किसी नदी के जल में स्नान करने से ता और मन निर्मल नहीं हो सकता।  तन को निर्मल करने के लिए हमें एक स्वस्थ जीवन शैली को अपने जीवन में अपनाना होगा।

वर्तमान स्थति

आज की पीड़ी जिस प्रकार का जीवन व्यतीत कर रही है उससे वह न केवल खुद को  बल्कि आने वाली पीढ़ी को भी जीवन के वास्तविक सुख से वंचित कर रही है। वर्तमान पीढ़ी विलासतापूर्ण जीवन में इतनी अधिक व्यस्त है कि उसे यह सुध ही नहीं कि वह अपने स्वास्थ्य के साथ कितना बड़ा खिलवाड़ कर रहे है।

ऐसा लगता है जैसे वह अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा-सा भी सजग नहीं है।  आज हम सब पैसे को कमाने के होड़ में इतने अधिक व्यस्त है की हम संतुलित आहार को बनाना तो दूर उसका सेवन करना भी भूल गए है।  हमें घर का बना हुआ खाना स्वादिष्ट नहीं लगता।  हमारा आकर्षण फ़ास्ट फ़ूड के तरफ़ इतना अधिक है कि हम उसे प्राप्त करने के लिए जेब से अधिक पैसे खर्च करने में भी नहीं हिचकिचाते।

यदि हम अपने आहार और दिनचर्या में थोड़ा सा भी स्वछता का पालन करे तो हम अपने साथ-साथ दूसरों  के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बन सकते है और हम आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के साथ साथ खुद भी दीर्धायु का आनंद ले सकते है।

स्वस्थ जीवन शैली का महत्व

स्वास्थ्य  का हमारे जीवन में अत्यंत महत्व है।  हमारे पूर्वजों ने भी स्वस्थ शरीर को ही वास्तविक पूंजी कहा है।  उनके अनुसार यदि हमारा शरीर स्वस्थ नहीं है तो हमारे पास सर्जित अनगिनत सम्पति व्यर्थ है।

स्वास्थ्य  जीवन की है अनमोल धरोहर ,

इसे मत करो यही न्यौछावर।

दुसरो के साथ-साथ अपना ध्यान रखना है जरूरी ,

नहीं भटेगा फिर कोई दुःख और बीमारी।

अस्वस्थ आदतों का बहिष्कार

यदि आप एक स्वस्थ जीवन शैली का आनंद लेना चाहते है तो आपको अस्वस्थ आदतों का परित्याग करना होगा और जीवन में केवल स्वस्थ आदतों का अपनाना होगा।  अधिकांश लोग अपनी बुरी आदतों को छोड़ने का प्रयास करते है पर उनके प्रति इतने अधिक आसक्त हो चुके होते है उन्हें छोड़ने में खुद को असमर्थ महसूस करते है।

इसका एकमात्र उपाय है की आप दृढ़ संकल्प रखे और अपने मन में विश्वास रखे की आपको एक स्वस्थ जीवन का निर्वाह करना है और एक लम्बी आयु व्यतीत करनी है बिना किसी रोग या बीमारी के तभी आप अपनी अस्वस्थ आदतों को छोड़ने में सफल होंगे। अस्वस्थ आदतों को त्याग करने में आपको कुछ बातों को या अपनी जीवन शैली में कुछ ऐसे उपाय अपनाने होंगे जो आपके शरीर में स्वास्थ्य का संचार करेंगे। कुछ बातो का वर्णन नीचे किया गया है :-

नशीले पदार्थो का त्याग

यदि आप अधिक मात्रा में नशीले पदार्थो का सेवन करते है तो आप जीवन एक स्वस्थ जीवन व्यतीत नहीं कर सकते और न ही पारिवारिक सुख का भोग कर सकते है।  नशीले पदार्थ हमें शाररिक और मानसिक रूप से हमें इतना अधिक कमजोर कर देते है कि हम किसी भी कार्य को करने में खुद को असमर्थ महसूस करते है और हम अपनी अस्वस्थता के कारण दूसरो के जीवन को नरक बना देते है।

इसलिए हमें नशीले पदार्थो जैसे एल्कोहल , गुटका , तम्बाकू ,सुपारी या कोई भी नशीला पदार्थ जो हमारे स्वास्थ्य के लिए घातक है को त्यागना होगा तभी हम एक स्वस्थ जीवन शैली का आनंद ले सकेंगे।

संतुलित आहार

संतुलित आहार को ग्रहण  करने से एक स्वस्थ जीवन भली भांति प्राप्त किया जा सकता है और अपने चित के साथ-साथ मन को प्रसन्नचित किया जा सकता है। संतुलित आहार  जिसमे सभी पोषक तत्व जो हमरे शरीर को स्फूर्ति प्रदान करते है उसमे उचित मात्रा में मौजूद हो। संतुलित आहार का लाभ भी हमें तब हो सकता है जब हम निश्चित समय पर भोजन को ग्रहण करे।

जंक फ़ूड का सेवन

जंक फ़ूड हमरे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक होता है इसलिए हमें जंक फ़ूड का सेवन न के बराबर या बहुत ही कम मात्रा में करना चाहिए।

व्यायाम व योग

व्यायाम व योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।  योगाभ्यास से अनेक रोग दूर होते है और शरीर में सारात्मक विचारधारा का प्रवाह होता है जिसके कारण हमारा तन और मन दोनों निर्मलता का आनंद ले सकते है। व्यायाम करने से शरीर के अंगो का विकास होता है और जिसके कारण हमारे अंदर एक कॉन्फिडेंस अथार्त एक विश्वास रहता है की मै एक सफल जीवन का निर्वाह कर रहा हूँ।

निष्कर्ष

स्वछता जीवन का आधार है और स्वस्थ व्यक्ति ही एक अच्छे जीवन का आनंद ले सकता है।  अतः हमें अपनी दिनचर्या में स्वास्थ्य का भली भांति ध्यान रखना चाहिए और स्वच्छ आदतों को अपने जीवन में अपनाकर दूसरो के लिये भी प्रेरणा का स्रोत बनना चाहिए।  जैसे चीजों को बिगड़ना बहुत आसान है पर उसी बिगड़ी चीज को दुबारा उसी रूप में लाना अत्यंत मुश्किल हो जाता है ऐसे ही अगर आपका स्वास्थ्य ख़राब हो जाये तो दुबारा स्वस्थ शरीर का निर्माण करने में वक्त लगता है।

स्वछता जीवन का आधार है ,

इसके बिना जीवन बेकार है।