चंडीगढ़ पर निबंध – Essay on Chandigarh in Hindi

आज के इस पोस्ट में हम चंडीगढ़ पर निबंध (Essay on Chandigarh in Hindi) के बारे में चर्चा करेंगे. चण्डीगढ़, (पंजाबी: ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ), भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है, जो दो भारतीय राज्यों, पंजाब और हरियाणा की राजधानी भी है। चंडीगढ़ राजधानी क्षेत्र में मोहाली, पंचकुला और ज़ीरकपुर आते हैं, जिनकी २००१ की जनगणना के अनुसार जनसंख्या ११६५१११ (१ करोड़ १६ लाख) है। आइये चंडीगढ़ के बारे में अलग अलग तरीके से लिखे गये निबंध के बारे में देखते है.

उदहारण 1. चंडीगढ़ पर निबंध – Essay on Chandigarh in Hindi

चंडीगढ़ आधुनिक भारत का पहला सुनियोजित शहर हैं यह अपनी बसावट और सुन्दरता के लिए विश्व विख्यात हैं, इसे सिटी ऑफ़ ब्यूटी उपनाम से भी जाना जाता हैं. भारत के दो मुख्य राज्य पंजाब व हरियाणा की यह राजधानी भी हैं, वही यह दोनों राज्यों के अधीन न आते हुए एक केन्द्रशासित प्रदेश हैं. इसके निर्माण की रूपरेखा फ़्रांसिसी वास्तुकार ली कार्बुजिए द्वारा तैयार की गई थी.

मेरे शहर चंडीगढ़ का नामकरण देवी दुर्गा के एक अन्य नाम चंडी के नाम पर पड़ा हैं. चंडीगढ़ का अर्थ है चंडी का किला, जो एक हिन्दू देवी थी. शहर को बड़े धार्मिक शहरों में भी गिना जाता हैं जहाँ आज भी माँ चंडी का भव्य मंदिर बना है, एक पर्यटक स्थल के रूप में बड़ी संख्या में लोग इसे देखने के लिए आते हैं. समुद्र तट से साढ़े तीन सौ मीटर की ऊंचाई पर शिवालिक की पहाड़ी में इस शहर को बसाया गया था.

जब भारत विभाजन के समय पंजाब सूबा भी विभाजित होकर एक भाग पाकिस्तान और दूसरा हिस्सा भारत का अंग बना तो भारतीय पंजाब के लिए एक राजधानी की जरुरत पड़ी. पूर्व में पंजाब की राजधानी लाहौर में थी जो पाकिस्तान के क्षेत्र में चली गई अब नई राजधानी के लिए मेरे शहर चंडीगढ़ की नीवं 1952 में रखी गई.

शहर के निर्माण में प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु एवं राज्यपाल चन्देश्वर प्रसाद की गहरी रूचि थी. नेहरु चंडीगढ़ को आधुनिक भारत के सबसे सुंदर शहर के रूप में देखना चाहते थे. इस तरह ली कार्बूजिए के मॉडल पर चण्डीगढ़ का निर्माण हुआ. विश्व के वास्तुकला, सांस्कृतिक विकास एवं आधुनिकीकरण के मामलें में इसकी गिनति विश्व के बड़े शहरों में की जाती हैं.

चंडीगढ़ नगर 24 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हैं. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार यहाँ की कुल जनसंख्या 1 करोड़ 16 लाख हैं. नगर की नींव 7 अक्टूबर 1953 को पहले राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद द्वारा रखी गई. एक ओर पहाड़ी एवं तीन ओर घने जंगल के मध्य बसा यह शहर कई बड़े भारतीय शहरों के मध्य स्थित हैं. इसके 100 किमी की परिधि में शिमला, अम्बाला व लुधियाना आते हैं.

चंडीगढ़ की मुख्य भाषा हिंदी हैं दो तिहाई लोग हिंदी बोलते एवं समझते है इसके अतिरिक्त पंजाबी यहाँ बोली जाने वाली दूसरी सबसे बड़ी भाषा हैं. यहाँ हिन्दू व सिख अनुयायियों की आबादी बहुल हैं. शहर के सेक्टर 36 में हिन्दुओं का इस्कोन मंदिर एवं नाडा गुरुद्वारा प्रमुख धर्मस्थल हैं. शहर बहुसांस्कृतिक विविधता लिए हुए है जहाँ हिंदी, पंजाबी का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता हैं.

चंडीगढ़ शहर सुन्दरता व पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता हैं. रॉक गार्डन इसी शहर में स्थित है जो कचरे व अनुपयोगी सामग्री से निर्मित है. इसके अतिरिक्त 3 किमी क्षेत्र में फैली सुखना झील एक कृत्रिम झील है इसका प्राकृतिक नजारा मन मोह लेने वाला हैं. इसके अतिरिक्त यहाँ रोज गार्डन, सरकारी म्यूजियम व आर्ट गैलरी, गुडिया म्यूजियम, जापानीज गार्डन, म्यूजिकल फाउन्टेन, बटरफ्लाई पार्क और जैविक उद्यान मुख्य दर्शनीय स्थान हैं.

बरगद और यूकेलिप्टस के दरख्त शहर के प्रत्येक बगीचे में मिल जाएगे, यहाँ की वृक्षावली में अशोक, कैसिया और शहतूत के वृक्ष शहर के प्राकृतिक नजारे और निखारते हैं. सुरम्य वन क्षेत्र के बीच बसे चंडीगढ़ का वातावरण बेहद प्राकृतिक एवं स्वच्छता युक्त हैं.

आज के आधुनिक शहरों में अपेक्षित समस्त सुविधाएं एवं साधन मेरे चंडीगढ़ शहर में आसानी से प्राप्य हैं. यहाँ व्यापारिक गतिविधियों के केंद्र है तो पंजाब विवि जैसे बड़े शिक्षण संस्थान एवं इंजीनियरिंग कॉलेज हैं. लोगों के मनोरंजन के लिए टैगोर सिनेमा हैं. यहाँ के पार्कों में सदैव बालकों एवं वृद्ध जनों को भ्रमण करते देखा जा सकता हैं.

फैशन, सौन्दर्य और सभ्यता का संगम यदि कही देखने को मिलता है तो वह चंडीगढ़ में ही हैं. यहाँ का स्वछन्द वातावरण जनजीवन को सुकून भरा दृश्य व ताज़ी भव प्रदान करता हैं. आप भी अपने खाली समय में चंडीगढ़ शहर में आकर प्रसन्नतापूर्वक जीवन के कुछ लम्हों को सुकून से व्यतीत कर सकते हैं.

शहर का चंडीगढ़ हवाई अड्डा 11 किमी की दूरी पर हैं जहाँ से देश के सभी बड़े नगरों के लिए उड़ाने भरती हैं. वहीं रेलवे स्टेशन 8 किमी की दूरी पर हैं जहाँ से दिल्ली व उत्तर, मध्य भारत के लिए प्रतिदिन गाड़ियाँ चलती हैं. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 और 22 शहर को अन्य राज्यों से जोड़ती हैं. क्रिकेट प्रेमियों के लिए यहाँ मोहाली क्रिकेट स्टेडियम है जहाँ छोटी बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिताओं के लिए मैचों का आयोजन होता रहता हैं.

राजनीति में चंडीगढ़ केन्द्रशासित प्रदेश का प्रतिनिधित्व अल्प मात्रा में हैं. लोकसभा से एक सदस्य चुना जाता हैं, वर्तमान में किरन खेर यहाँ से सांसद है. पंजाब के राज्यपाल सर्वोच्च प्रशासनिक अधिकारी के रूप में नेतृत्व करते हैं. मेरा शहर चंडीगढ़ सभी पैमानों में एक उत्कृष्ट शहर की श्रेणी में आता हैं. देश के सर्वाधिक सम्पन्न राज्यों में इसकी गिनति की जाती हैं. यदि आप आगामी अवकाश के दिनों को कही सुन्दरता के दृश्य वाली भूमि पर व्यतीत करना चाहते है तो देवीचंडी का यह शहर सदा अपने आगंतुकों को बाहों फैलाएं रहता हैं.

चंडीगढ़ में सुंदर सुखना झील

नयें भारत का नया शहर चंडीगढ़ जहाँ सुसंगठित बसावट है आधुनिकता के साथ ही प्रकृति का संगम यही हैं. शहर आने वाला प्रत्येक आगन्तुक यदि सुखना झील के दर्शन नहीं कर पाया तो उनकी यात्रा अधूरी ही समझी जाएगी. आधुनिक निर्माण के साथ हरियाली सुखना झील के नजारे को बेहद ख़ास बनाती हैं.

वर्ष 1958 में शिवालिका की पर्वत श्रंखला को काटकर कृत्रिम रूप से सुखना झील को बनाया गया था. यहाँ सुखना चोई धारा प्रवाहित हुआ करती थी, जिसके जल को संचित कर झील का निर्माण किया गया. झील में मछलियाँ, सारस और साइबेरियन बत्तख समेत कई देशी विदेशी पक्षियों की यह निवास स्थल हैं. देशभर के फोटोग्राफरों के लिए यहाँ मनचाहे नजारे मिलते हैं.

उदहारण 2. चंडीगढ़ पर निबंध – Essay on Chandigarh in Hindi

चंडीगढ़ का नाम तो सबको पता हे. इसे चंडीगड नाम. चंडी देवी के नाम से पड़ा हे. ये पंजाब और हरियाणा के शहरोंके बिच में हे. पहले यहाँ घने जंगल हुआ करते थे. और वहां चंडी का मंदिर स्थित था. इसलिए इस शहर का नाम चंडीगढ़ पड़ा. ऐसे कहना हे.

चंडीगढ़ शहर का निर्माण १९५३ में डॉ राजेंद्र प्रसाद ने बनाया था. ये शहर पूरा जंगल से भरा हुआ था. आज भी ऊँची ऊँची पहाड़ी वहां देखने मिलती हे. यहा चंडी मता का मंदिर एक पर्यटन स्थल बना दिया गया हे. चंडीगढ़ का मतलब हे चंडी मतलब चंडी माता और गढ़ मतलब किला.

चंडी माता का किला चंडीगढ़. अब ये शहर पूरी तरह से स्थित हे. ये अब पर्यटन स्थल मन जाता हे. पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ हे.

यह शहर बोहोत साफसुधरा और देखने लायक हे. यहाँ पे बड़े बड़े मैदान हे. दुकाने बोहोत सहजता से सजाई गई हे. स्कूल , कॉलेजेस भी बोहोत अच्छी हे. पहले इन जंगलो में बड़े खतरनाक जानवर हुआ करते थे. आज उनकी संख्या काम हुई हे.

चंडीगढ़ शहर का निर्माण में दिक्कते

यह शहर जंगल से भरा था इसे सही जगह स्थित करना बोहोत मुश्किल था. इसका जिम्मा पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उठाया था. जिसमे बोहोत सारी कठनाईया हो रही थी. इसलिए तब उन्होने एक समिति बनायीं थी. चंडीगढ़ शहर बसने में.

चंडीगढ़ की खासियत

चंडीगढ़ आज एक सौन्दर्य का प्रतिक बना हुआ शहर हे. लम्बी चौड़ी काली सड़के। उसके बाजु में लगे हुए हरे भरे पौधे. इन रास्तो का ख़ास ध्यान रखा जाता हे. कोई कचरा या एक कागज का टुकड़ा भी आपको इस जगह नहीं मिलेगा. बड़े बड़े मैदानों में बड़े बड़े गार्डन बी बनाये गए हे. जहा हर रंग के फूल पौधे खिलखिलाते रहते हे.

यहाँ की आबादी बढ़ती जा रही हे. लेकिन इसका कोई असर इसकी सुंदरता पर नहीं पड़ रहा. रोज सुबह लोग टहलने, और घूमने आते हे. इन रास्तो पर गाड़िया दौड़ती हे|

चंडीगढ़ की परंपरा

यहाँ बने बड़े बड़े उद्यान और उनमे बानी पानी के बड़े बड़े फवारे शाम को सबका मन मोहित करती हे. बच्चे बूढ़े इन सबका आनंद लेने घरो से बहर निकलते हे. चंडीगढ़ की बोली भाषा हिंदी और पंजाबी हे. क्यूकी पंजाब और हरियाणा के बिच में ये शहर स्थित हे. आर्ट गैलरी, हाइकोर्ट सैन्ट्रल स्टेट लाइब्रेरी विधान सभा भवन ये सब चंडीगढ़ की खासियत हे|

चंडीगढ़ का गार्डन

चंडीगढ़ एक गार्डन हे जिसका नाम रोक गार्डन हे. जो कूड़े कचरे हम फेंक देते हे और जो अनुयपयोगी चीजे होती हे उससे ये गार्डन सजाया गया हे. वो मन को बोहोत आकर्षित करता हे. यहै का सुखना झील भी देकने जैसा हे. यहाँ केक्टस के पौदे मन भर देते हे. और चंडीगढ़ शहर की खासियत भी|

चंडीगढ़ की सुविधाएं

यह शहर अब हर चीजोंसे उपयुक्त हे. यहाँ बड़े बड़े थियेटर बनाये गए हे. स्कूल्स हे. यहाँ मोहिला नामक क्रिकेट स्टेडियम भी हे जहा बड़ी बड़ी प्रतियोगिताएं होती हे. ये एक पर्यटन स्थल हे. यहाँ की बनायी गयी मानव निर्मित चीज़े अपना मन लुभा लेती हे. आईये कब चंडीगढ़ की सैर करने.

उदहारण 3. चंडीगढ़ पर निबंध – Essay on Chandigarh in Hindi

चंडीगढ़ भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है, जो दो भारतीय राज्यों पंजाब और हरियाणा की राजधानी भी है। यह भारत का पहला सुनियोजित शहर है। इसकी योजना एक फ्रांसीसी वास्तुकार ‘ली कार्बुजिए’ ने बनाई थी।

चंडीगढ़ के नाम का अर्थ है चंडी का किला। यहाँ ‘चंडी माता’ का एक प्रसिद्द मन्दिर है जो प्रसिद्द पर्यटन स्थल भी है। उन्हीं के नाम से चंडीगढ़ का नामकरण हुआ है। चंडीगढ़ शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी मे स्थित है इसकी समुद्र तल से ऊंचाई 365 मीटर है।

अधिकांश चंडीगढ़ बरगद और यूकेलिप्टस के बगीचों से भरा हुआ है। अशोक, कैसिया, शहतूत व अन्य वृक्ष भी यहाँ की शोभा बढ़ाते हैं। शहर को घेरे हुए बड़ा वन्य-क्षेत्र है जिसमें अनेक जंतु व पादप प्रजातियां फलती-फूलती हैं। यहाँ की ‘सुखना झील’ सबसे सुन्दर झीलों मे से एक है यह 3 किलोमीटर लम्बी है और मानव निर्मित है।

चंडीगढ़ के ‘रॉक गार्डन’ का निर्माण स्व० नेकचन्द ने करवाया था। यह कचरे के प्रयोग से बना है जो पूरे एशिया मे प्रसिद्ध है। ‘रोज़ गार्डन’ का पूरा नाम जाकिर हुसैन रोज़ गार्डन है। यह एशिया का सबसे बडा पुष्प उद्यान है। यहाँ पर गुलाब के पौधों की हजार से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं।

चंडीगढ़ शहर का प्रशासनिक नियंत्रण भारत सरकार के गृह मंत्रालय के पास है। वर्तमान में पंजाब के राज्यपाल ही चंडीगढ़ के प्रशासक होते हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग चंडीगढ़ आकर बसे हैं, इसलिए यहाँ की संस्कृति और परंपरा में एक मिश्रण दिखता है।

उम्मीद करता हु आपको चंडीगढ़ पर निबंध (Essay on Chandigarh in Hindi) के बारे में हमरे द्वारा लिखा गया अलग अलग तरीके से पोस्ट पढ़ के पसंद आया होगा. अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया तो आप अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले. अगर आप हमसे कुछ पूछना या जानना कहते है तो हमारे फेसबुक पेज पर जाकर अपना सन्देश भेज सकते है. हम आपके प्रश्न का उत्तर जल्द से जल्द देने का प्रयास करेंगे. इस पोस्ट को पढने के लिए आपका धन्यवाद!