ऑनलाइन पेपर कैसे दे? पूरी जानकारी

आधुनिक समय में सब कुछ डिजिटल हो गया है। आज कोई भी कार्य करना हो इंटरनेट,मोबाइल,कंप्यूटर,लैपटॉप के माध्यम से बड़ी आसानी से किया जा सकता है। काम चाहे कोई भी क्यों न हो बैंक का कार्य,अन्य दफ्तरों का कार्य,शिक्षा विभाग का कार्य सब कुछ ऑनलाइन होने लगा है। इसी से पता चलता है कि हमारा देश तकनीकी के क्षेत्र में कितना आगे बढ़ चुका है और वर्तमान समय तो है ही कोरोनॉ का समय ऐसे में तो लोग घर बैठे कार्य करने के लिए बाध्य है।

ऑनलाइन पेपर कैसे दे? Online Paper Kaise De in Hindi

अब तो सब कुछ ऑनलाइन ही हो रहा है जिससे सुरक्षा कायम रहे। ऐसे में शिक्षा के क्षेत्र में भी ऑनलाइन ही कार्य चल रहे है। कक्षा ऑनलाइन हो रही है,परीक्षाएँ ऑनलाइन ली जा रही है,फीस ऑनलाइन दिए जा रहे है आदि। अब प्रश्न आता है मॉक टेस्ट का जो आजकल चलन में है ,आज इसी विषय पर हम चर्चा करेंगे कि वास्तव में यह क्या होता है और इसे कैसे दिया जाता है?

मॉक टेस्ट विद्यार्थियों के लिए काफी लाभदायक है। यह एक ऑनलाइन परीक्षा ही जिसे ऑनलाइन परीक्षा लेने वाली संस्था ही अपने वेबसाइट पर संचालित करवाती है। यह परीक्षा बिल्कुल मेंस परीक्षा की तरह होती है,इसको देने से विद्यार्थियों को यह अंदाजा लग जाता है कि उनकी तयारी कैसी है,वे कितने पानी में है और वे इस परीक्षा के योग्य है कि नहीं।

यह टेस्ट पेपर भी १०० अंक का होता है जिसे फिर दो भागों में बांटा जाता है। इस परीक्षा की अवधि १८० मिनट की होती है और इसी के अंतर्गत हमे इसे पूरा करना है और यदि हम ऐसा नहीं कर पाते है तो समय समाप्त हो जाता है और पेपर बंद हो जाता है। इस परीक्षा में समय और नंबर दोनो अलग -अलग होते है। हमे एक प्रश्न का उत्तर देने के बाद उसे जमा कर देना होता है और दूसरे प्रश्न पर जाना होता है। इस तरह हमे मॉक टेस्ट से यह अनुमान लग जाता है कि हम हमारी तयारी कैसी है और हमे कौनसे प्रश्न पर कितना समय लगता है। यह देख कर हम अपने में सुधार कर सकते है,यदि हमे समय ज्यादा लगता है तो हम प्रयास करेंगे उसे नियमित करने का।

मॉक टेस्ट देने का तरीका-यहाँ हम देखेंगे कि मॉक टेस्ट किस प्रकार दिया जाता है,इसकी विधि क्या है।

  • सबसे पहले हमें उस विभान का ऑफिसियल यानी कि उसका अपना जो भी वेबसाइट है उसे खोलेंगे जैसे मैं यहाँ पर एक उदाहरण द्वारा समझ सकती हूँ। मैं लीजिए वह वेबसाइट है बैंकर्स अड्डा की तो हम डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू. बैंकर्स अड्डा.कॉम की वेबसाइट को खोलेंगे।
  • इसके बाद वहां हमे फ्री टेस्ट का विकल्प दिखेगा जिसका हमे चयन करना है और उसमें खुद को दर्ज करवाना है।
  • उसके पश्चात दर्ज होने के लिए हमसे हमारा नाम,ईमेल,पासवर्ड और मोबाइल नंबर माँगा जाता है और फिर खुद को सिग्न करना होता है।
  • इसके बाद दिए हुए मोबाइल नंबर पर ओटीपी आता है जिसे हम जांच हेतु दर्ज करना पड़ता है।
  • इसके बाद हमारे सामने बहुत से विषय आते है जैसे गणित,अँग्रेज़ी आदि इसमे से हमे जिस विषय की मॉक टेस्ट देनी है उसका चयन हमे करना पड़ता है।
  • उसके पश्चात जो विषय हमने चुना है उसकी पूरी जानकारी हमारे समक्ष उपलब्ध होती है जैसे कि परीक्षा कुल कितने अंको की है,प्रश्न पत्र को कैसे बनाया गया है आदि।
  • उसके बाद हमे स्टार्ट बटन को दबाकर परीक्षा आरम्भ करनी है और खत्म होने के बाद हमे पता चल जाता है कि हमने कितने अंक प्राप्त किये है। यहां एक सुविधा और होती है कि जिन प्रश्नों के उत्तर को हमने गलत किया है उसका सही तरीका क्या होगा यह भी पता चल जाता है। इससे हम जान पाते है कि हमने कहाँ गलती की है और अगली बार उसे सुधार सकते है।

इस प्रकार हम देख सकते है कि मॉक टेस्ट हमारे लिए कितना लाभदायक है इससे हमारे ज्ञान की वृद्धि होती है और हमे यह अनुमान लग जाता है कि मेंस का पेपर कैसा होता है साथ ही समय का भी ज्ञान हो जाता है कि समय का कैसे उपयोग करना है। यह हमारे भविष्य के लिए और हमारी शिक्षा के लिए अत्यधिक अनिवार्य है।