भारत की संस्कृति पर निबंध – Indian Culture in Hindi

पूरे जहान मे भारत अपनी संस्कृति के लिए बहुत मशहूर है। यह बहुत सी परंपराओं से जुड़ी भूमि है। बहुत से देशों मे से भारत भी सबसे पुरानि सभ्यता का देश है। भारत ज्यादा आबादी के साथ एक बहुत बड़ा और विविध भर्मो के लोगो से भरा हुआ एक ऐसा देश है जो एकता के साथ रहता है। देश के कुछ मुख्य धर्म हैं- हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई जैन , इसे साथ ही इस देश मे अलग अलग हिस्सों मे भिन्न भिन्न भाषाएँ बोली जाँज हैं।

भारत की संस्कृति पर निबंध – Long and Short Indian Culture in Hindi

भारतीय संस्कृति का सबसे ज़रूरी तत्व अच्छे संस्कार, शिष्टाचार, तहज़ीब, मान्यता आर मूल्य आदि हैं। भारत के लोग आज भी अपनी परंपरा और संस्कारो को दिल ओ दिमाग मे बनाये हुए हैं। तरह तरह की संस्कृति और विभिन्न परंपराओं के लोगों के बीच मे एकता का एहसास भारत मे देखने को मिलता है। भारत की संस्कृति दुनिया की सबसे पुरानी संस्कृतियों मे से एक है जो  5000 हज़ार साल पुरानी है।

‘यूनिटी इन डायवेर्सिटी’ ( विविधता मे एकता ) भारत को दर्शाता है, भारत एक विविधतापूर्ण देश है जहाँ काफ़ि तरह के धर्मों के लोग की अपनी भाषा, खाने की आदत, रीति रिवाज आदि अलग है फिर भी एकता के साथ रहते हैं।

भारतीय लोग ओन त्यौहार को ओन रस्मों के हिसाब से मनाते हैं, व्रत रखना, नदियों मे स्नान, भगवान की पूजा, और प्रार्थना करना ये सब हिंदू धर्म के रिवाज हैं, इसी तरह अलग अलग रिवाज होते हैं।

भारत की राष्ट्रीय भाषा हिंदी है हालाँकि विभिन्न राज्यों और शासित प्रदेशों मे तकरीबन 22 आधिकारिक भाषा और 400 दूसरी भाषाएँ रोज़ बोली जाती है। अगर हम इतिहास की तरफ देखें तो हिंदू और बुद्ध धर्म जैसे भर्मो की के स्थल  के रूप मे भारत को पहचाना जाता है।

अलग अलग धर्मों, परंपराओं, भोजन, कपड़े, आदि से संबंधित लोग भारत मे रहते हैं। विभिन्न संस्कृति और परंपराओं से घिरे लोग यह स्वतंत्रता का पूरा आनंद लेते है। अलग अलग धर्म, परिवारों की अलग अलग रीति रिवाज होते है,

और इनके तरह तरह के त्यौहार भी होते हैं जिन्हे बड़े उल्लास के साथ मनाया जाता है। यहाँ के लोगों के बीच सामाजिक लगाव काफ़ि लंबे समय तक रहता है। भारतीय संस्कृति यहाँ के लोगो को समान, भावना, इज़्ज़त, और एक दूसरे के बारे मे अच्छी भावना रखते हैं।

पूरी दुनिया मे भारत को उसकी संकीर्ति और वेश भूषा की विभिन्नता की वजह से भी जान जाता है,  आप सभी को यह जानकर ताज्जुब होगा की भारत मे 19500 से ज्यादा डाइलेक्ट बोले जाते हैं जो भाषाओं के मामले मे बहुत बाद आकड़ा है।

भारत महात्मा गांधी जी की भूमि है जहाँ उन्होंने लोगों को अहिंसा का मार्ग अपनाने को बढ़ावा दिया। उन्होंने हमेशा भारतीय लोगों को यह समझाया की लडाई ना करके विनम्रता पूर्वक बात को सुलझाया जाए।

आज भी भारत के लोग उनसे बहुत प्रेरित है और उनकी कही बातों का पालन करते हैं। या है भारत, जहाँ बड़ों और आदर्शों का पालन किया जाता है। भारतीय संस्कृति मे कई उतार चढ़ाव आये परंतु देश के लोगों ने भारत की आन बान और शान पर कभी आँच न आने दी।