स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर निबंध

प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी भारत 15 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस दिन ही हमारे देश को वर्षों की गुलामी के बाद आजादी मिली थी। हम सभी लोग 15 अगस्त के दिन को मिल-जुलकर मनाते हैं। हालांकि, इस वर्ष कोरोना महामारी फैली हुई है लेकिन फिर भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर हम सब के उत्साह में कोई कमी नहीं है। हम सब इस दिन स्वतंत्रता को लेकर अपने विचार व्यक्त करना चाहते हैं।

स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर निबंध – Long and Short Essay on Importance of Independence Day in India in Hindi

दोस्तों, जैसा कि हम जानते हैं 15 अगस्त का दिन हर भारतीय के लिए एक सम्मान और गर्व का दिन होता है। 15 अगस्त सन् 1947 को हमारे सभी स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों ने अपनी जान की बाजी लगाकर हमारे देश को ब्रिटिश साम्राज्य से मुक्त कराया था, और वो हमें अपने बलिदान और इस देश की आजादी का कर्जदार कर गएं।

इसलिए हम इसे एतिहासिक रूप से उनकी याद और सम्मान से इस दिन को मनाते हैं। इसी दिन तकरीबन 200 वर्षों से हम भारतीयों पर अत्याचार कर रहे अंग्रेजी हुकूमत से हमें आजादी मिली थी, जो की अतुलनीय है।

अंग्रेजी हुकूमत ने कयी वर्षों तक हम भारतीयों पर अत्याचार किया और हमें गुलाम बनाकर रखा। एक कहावत है कि:- “पाप का घड़ा एक दिन अवश्य फुटता है”, और इसी कहावत के  अनुसार 15 अगस्त के दिन हमे अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली और हम पूर्ण रूप से स्वतंत्र हो गए। इस आजादी के अथक प्रयास मे हमने अपने देश के कयी महान व्यक्तियों को खो दिया।

हमारे देश में ऐसे कई व्यक्तियों ने जन्म लिया जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपनी जान तक की परवाह नहीं की, और हंसते-हंसते देश के लिए कुर्बान हो गएं। हमारे देश की आजादी में सबसे महत्वपूर्ण योगदान महात्मा गाँधी जी ने दिया, जिन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ़ सत्य और अहिंसा जैसे शस्त्र का प्रयोग कर उन्हें भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया। देश की आजादी में कई अन्य स्वतंत्रता सेनानी जैसे जवाहरलाल नेहरू, सरदार बल्लभ भाई पटेल, सुभाष चन्द्र बोस, भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद इत्यादि कयी ऐसे लोग थे जिन्होंने भारत की आजादी में अपना योगदान दिया और देश को अंग्रेजों की गुलामी के चंगुल से मुक्त कराया।

हम बहुत भाग्यशाली है जो कि इतिहास में हमें ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी मिले और उन्होंने न केवल देश को बल्कि आगे आने वाली पीढ़ियों को भी अंग्रेजों की गुलामी से आजाद करवाया। इस कारण हम आज आजाद है और दिन-प्रतिदिन नई-नई उपलब्धियों और नये मुकाम को हासिल कर रहे हैं।

आजादी के बाद आज हमारा देश हर क्षेत्र में प्रगति की ओर अग्रसर है। हमारा देश हर दिन अलग क्षेत्र में नया अध्याय लिख रहा है, जैसे सैन्य ताकत, शिक्षा, तकनीकी, खेल और कई अन्य क्षेत्रों में यह हर दिन नया आयाम लिख रहा है। आज हमारी सैन्य ताकत इतनी अच्छी है कि दुनिया भर में इसकी मिसाल दि जाती है, और कोई भी देश भारत पर आंख उठाकर देखने में भी घबराता है। आज हमारी सैन्य ताकत आधुनिक हथियारों से लैस है, जो किसी भी दुश्मन को पलक झपकाते ही मिटाने की ताकत रखता है।