संचार का महत्त्व पर निबंध – Essay On Importance Of Communication in Hindi

क्या अपने कभी सोचा है कि अगर कोई आपको बोलने के लिए मना कर दें तो क्या होगा। ऐसा सोचकर ही डर लगता है। इस बात से ज्यादा लड़कियों को डर लगता है क्योंकि कहा जाता कि लड़कियां बात किए बिना नहीं रह सकती है।

लेकिन यह सारी मजा की बातें हैं। बात – चीत करना चाहिए। ये सबके लिए महत्वपूर्ण है। यही एक माध्यम है जिससे हम अपने मन की बात किसी के सामने पेश कर सकते हैं। बात-चीत  का मतलब है ” संचार” । संचार का जीवन में बहुत महत्व है।

संचार का महत्त्व पर निबंध – Essay On Importance Of Communication in Hindi

संचार का सबसे ज्यादा प्रभाव रिश्ते पर पड़ता है। एक अच्छा रिश्ता बनाने के लिए बात चीत करना बहुत जरूरी है। कभी संवाद ना करने की वजह से ना जाने कितने रिश्ते ख़राब हो जाते हैं। आज के समय में संवाद के संसाधनों की कमी नहीं है।

कमी है तो अपनो की क्योंकि आज के समय में लोग इतना अपने काम में व्यस्त हैं कि परिवार के साथ बैठने की फुर्सत ही नहीं है। रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए संवाद बहुत जरूरी है। संवाद के माध्यम से ही हम अपनी बात किसी को समझा सकते हैं।

आपने गौर किया होगा जब हम किसी बात से बहुत ज्यादा परेशान होते हैं और अंदर ही अंदर घूंटते रहते हैं। लेकिन जैसे ही हम अपने किसी करीबी को अपनी परेशानी बता देते हैं तो बहुत ही हल्का महसूस करते हैं। संवाद का हमारे स्वास्थ्य पर भी बहुत प्रभाव पड़ता है।

संवाद का व्यवसायिक प्रभाव

संवाद का व्यवसाय के क्षेत्र में भी बहुत महत्व है। आज आप जब नौकरी के लिए जाते हैं तो सबसे पहले आपके संवाद करने के गुण के बारे में पूछा जाता है।

अगर आप किसी अध्यापक की नौकरी के लिए जाते हैं तो अपके संवाद का तरीका बहुत अच्छा होना चाहिए ताकि बच्चों को आप आसानी से अपनी बात समझा पाए।

अगर आप एक डॉक्टर है तो भी आपके संवाद करने का एक तरीका आना चाहिए ताकि आप मरीज और उसके परिवार को अच्छे से समझा सके और वो घबराएं नहीं। अगर आप किसी कंपनी में नौकरी के लिए जाते हैं तो आपका संवाद ऐसे होना चाहिए जिससे समने वाला मोहित हो जाएं।

निष्कर्ष

आज के समय में संवाद के संसाधनों की उपलब्धता तो है लेकिन लोगों के पास संवाद करने का समय नहीं है। और यही वजह है कि आज रिश्ते टूट जाते हैं। संवाद के अभाव में गलतफहमियां पैदा हो जाती है। इसलिए संवाद करना बहुत जरूरी है। बड़ी से बड़ी समस्या संवाद करने से दूर हो जाती है।