घर के लिए वास्तु शास्त्र टिप्स – Vastu Shastra Tips For Home Plan in Hindi

Vastu Shastra Tips For Home Plan in Hindi

1.Vastu Shastra Tips For Home Plan in Hindi (दरवाजों और खिडकियों के लिए वास्तु शास्त्र की टिप्स)

वास्तु शास्त्र की जरूरत हर जगह होती है, क्योंकि वास्तु का आधार ही पृथ्वी,जल,वायु, आग,नभ,और दिशाओं पर केंद्रित है ऐसे में हर उस चीज का निर्माण जो इन चीजों से जुड़ी हुई है वह वास्तु शास्त्र के अंतर्गत बँधे हुए ऐसे में आज आपको हम दरवाजों और खिडकियों में कुछ महत्वपूर्ण वास्तु टिप्स  बतायेंगे।

  • 1.सबसे पहले आपको बता दें कि जब भी आप दरवाजों अथवा खिडकियों को लगवाने की सोच़े तो सबसे पहले उन दिशाओं को चुने जो वास्तु शास्त्र के सकारात्मक नियमों के अंतर्गत आती है। ऐसे में आपको दरवाजों अथवा खिडकियों को सही ढंग से पूर्व, पश्चिम, एवं उत्तर में लगवा सकते हैं। हालांकि दक्षिण या किसी भी दक्षिण विदिशा मे दरवाजों अथवा खिडकियों को मत लगवाएं।
  • 2.किसी भी तरह के रुकावट या बाधा डालने वाली चींजो को मेन गेट के सामने मत रखें। मेन गेट को हमेशा खुला रखें ताकि सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहे।
  • 3. सही ढंग से देखा जाए तो आडें तिरछे ऊंचे नीचे दरवाजे या खिडकियों को लगवाने से बचना चाहिए। हमेशा सही साइज और सेप के दरवाजे लगवाने चाहिए।
  • 4.अगर आप के घर के मेन गेट और पडोस के घर के दरवाजे आमने सामने खुलते हैं तो ऐसे में इसे avoid करें नही तो नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।

2. Vastu Shastra Tips for Office – आफिस के लिए वास्तु टिप्स

अगर आपका कोई बिजनेस अथवा आफिस है तो वो वास्तु शास्त्र के अनुरूप है कि नही इसका ध्यान रखना चाहिए।चलिए आज अॉफिस पर कुछ वास्तु टिप्स देखें।

  • 1.वास्तु शास्त्र के अनुसार अॉफिस का दरवाजा उत्तर मे होना शुभ होता है।
  • 2. आफिस हमेशा साफ सुथरा होना चाहिए।
  • 3.आफिस के दरवाजे के ठीक सामने कभी भी टेबल नही रखना चाहिए यह वास्तु दोष हो सकता है।
  • 4.आफिस में पानी की व्यवस्था ईशान कोण में होनी चाहिये।
  • 5.आफिस के मुख्य द्वार के सामने कभी भी हेवी कलर यानी कि काला,भूरा, नीला आदि कलर नही कराना चाहिए।
  • 6.आफिस में कैशियर की कुर्सी उत्तर दिशा में होनी चाहिए क्योंकि यह दिशा भगवान कुबेर की होती है।

3. Vastu tips for Vastu pyramid and it’s benefits – वास्तु पिरामिड के लाभ

पिरामिड उर्जा और ताकत का भंडार होता है इसके बहुत से लाभ है यह ब्रम्हांडिय उर्जा को बढाता है। आइए पढे़ंं।

  • 1.यह कहा जाता है कि अगर घर के ऊपर त्रिभुज या पिरामिड का आकार दिया जाता है तो वहाँ वास्तु दोष कभी नही होता है, उस घर के निवासी बहुत प्रगति करते हैं।
  • 2.शुभ मुहूर्त में अगर ईशान कोण में पिरामिड रखकर  लक्ष्मी मंत्रों से अभिमंत्रित करके रखें तो शुभ होगा।
  • 3.खाने-पीने को के सामान को पिरामिड के नीचे रखने से लाभ होता है।
  • 4.सोने के स्थान के नीचे पिरामिड रखने से नींद अच्छी आती है।

4. Vastu tips for Money and Prosperity in Hindi.

वास्तु में यह कहा जाता है कि पद और प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए जरूरी है कि वास्तु का ध्यान रखना चाहिए। चलिए जानते हैं।

  • 1.धन,गहनें, तिजोरी आदि हमेशा घर के दक्षिण पश्चिम में रखना शुभ माना जाता है। इससे धन के राजा कुबेर की शुभ द्रष्टि से आपकी प्रगति होती है।
  • 2.फालतू की साज सजावट नही करें और जो फालतू के कबाड़ आदि है,उन्हें घर से बाहर करें वैभव बढेगा।
  • 3.अगर पानी के लीकेज से कोई समस्या हो रही है,किचन में, बाथरूम में या घर के बाहर कहीं तो उसे हर हाल मे बनवाने की कोशिश करें क्योंकि यह वास्तु सम्मत नही है।और धन की हानि हो सकती है।
  • 4.दक्षिण पश्चिम में कभी भी बाथरूम मत बनाना चाहिए धन की हानि होती है।

5. Home Design and Plans According to Vastu Shastra – घर की डिजाइन और बनावट के लिए वास्तु के टिप्स

  • 1.घर का मेन गेट उर्जाओं का भी प्रवेश द्वार होता है, और वास्तु में यह माना जाता है कि सकारात्मक ऊर्जा उत्तर पूर्व से आती है,इसलिए इस दिशा में घर का मेन गेट होना चाहिए।
  • 2.मेन गेट हमेशा रिपेयर रहित और उच्च गुणवत्ता की लकड़ी से बना होना चाहिए।
  • 3.मेन गेट के सामने कूड़ा और बाथरूम कभी नही रखना चाहिए।
  • 4.मेन गेट के सामने meditation room, या पूजा कक्ष भी हो सकता है या सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत होता है।
  • 5.घर में लिविंग रूम जो होता है वह हमेशा पूर्व दिशा की ऐर होने से लाभ होता है।
  • 6.घर के अॉगन को ब्रम्ह स्थान माना जाता है, ऐसे में आँगन होना चाहिए घर में।

6. Vastu tips for Home Entrance – प्रवेश द्वार के लिए वास्तु टिप्स

वास्तु के अनुसार घर के प्रवेशद्वार होने से प्रगति,सफलता, और प्रतिष्ठा मिलती है इसलिए प्रवेश द्वार बहुत मायने रखता है। आइये जाने।

  • 1.घर के प्रवेश पर सीढियां होनी चाहिए और वह ग्राउंड फ्लोर से चिपका हुआ नही चाहिए।
  • 2.हमेशा मजबूत लकड़ी से ही घर का प्रवेश द्वार बनाएं।
  • 3.दरवाजा एकदम साफ सुथरा होना चाहिए।
  • 4.मेन गेट को हमेशा खाली रखें किसी भी प्रकार के पेड़, पौधे ओर सजावट नही लगाएं।
  • 5.घर के मेन गेट के सामने shoe rack कभी मत रखें.

7. किचन के लिए वास्तु टिप्स – Vastu tips for kitchen.

घर की रसोई भी बहुत मायने रखती है वास्तु शास्त्र के नियमों के लिए।आइये कुछ महत्वपूर्ण वास्तु टिप्स किचन के लिए पढे़ंं।

  • 1.किचन का रंग हमेशा, पीला या सफेद रखना चाहिए।
  • 2. किचन उत्तर पश्चिम में होना चाहिए शुभ होता है।
  • 3.किचन के दक्षिण पूर्व में हमेशा चूल्हा, गैस और अन्य ज्वलनशील रखने चाहिए।
  • 4.किचन के अंदर वॉश बेसिन हमेशा उत्तर दिशा में होना चाहिए।
  • 5.फ्रिज आदि बडें सामान दक्षिण पश्चिम में रखने चाहिए नकारात्मक ऊर्जा को रोकता है।

8. Vastu tips For Bathroom – बाथरूम के लिए वास्तु टिप्स

दोस्तों जैसे घर की हर एक वस्तु वास्तु शास्त्र सम्मत होती है,ऐसे मे बाथरूम को भी होना चाहिए आइये इसके बारें में भी थोडा़ पढे़ंं।

  • 1.घर में बाथरूम उत्तर पश्चिम दिशा में होना चाहिए।
  • 2.एक उच्च गुणवत्ता वाली लकडिय़ों का प्रयोग होना चाहिए बाथरूम के लिए।
  • 3.बाथरूम के दरवाजे को हमेशा बंद करके रखना चाहिए नकारात्मक ऊर्जा को प्रवेश कराने से रोकता है।
  • 4.बाथरूम एक दम सादा होना चाहिए, किसी भी प्रकार की साज सज्जा और धार्मिक चीजों का वहाँ होना अशुभ होता है।
  • 5.बाथरूम कभी भी पूजा कक्ष,सयन कक्ष आदि के सामने अथवा जुडा़ हुआ नही होना चाहिए नही बहुत अशुभ होता है।
  • 6.बाथरूम को भूरे रंग से रँगना चाहिए शुभ होता है।

9. Vastu Tips for Bedroom – बेडरूम के लिए वास्तु टिप्स

बेडरूम जहाँ मनुष्य अपना अधिकतर समय बिताता है,वास्तु शास्त्र के अनुरूप होना चाहिए।

  • 1.बेडरूम कभी भी शौचघर के करीब नही होना चाहिए।
  • 2.बेडरूम को हमेशा हल्के रंगों से रंगना चाहिए।
  • 3.बेडरूम उत्तर पश्चिम या पूर्व में भी हो सकता है।
  • 4. बेड के ठीक सामने काँच, और टीवी नही रखना चाहिए अशुभ होता है।

Our Conclusion.

दोस्तो आज की इस आर्टिकल मे हमने वास्तु शास्त्र के कुछ महत्वपूर्ण टिप्स दियें है। इस पोस्ट में हमने किचन के लिए वास्तु टिप्स, बेडरूम के लिए वास्तु टिप्स, तथा इसके साथ ओर भी काफी वास्तु टिप्स दिये गए हैं उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा ।

अगर इससे संबंधित कोई भी दिक्कत है तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं।हम हरसंभव आपकी सहायता करने की कोशिश करेंगे। पोस्ट पढनें के लिए आभार।