बायोटेक्नोलॉजी क्या है इसमें कैरियर के अवसर और कोर्स की पूरी जानकारी

बायो अर्थात जीवित प्रणाली और टेक्नोलॉजी यानी तकनीक। इसके मुताबिक बायोटेक्नोलॉजी का अर्थ है जीवित प्राणियों पर तकनीक का उपयोग करना। मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी, मनुष्यों के स्वास्थ्य को सुरक्षित बनाने के लिए जीवित कोशिकाओं और अन्य सेल सामग्रियों का उपयोग है। मुख्य तौर पर, इसका उपयोग इलाज के साथ-साथ बीमारियों से छुटकारा पाने और रोकने के लिए  भी होता है।

बायोटेक्नोलॉजी क्या है? (What is Biotechnology in Hindi)

किसी विशेष उत्पादों या पदार्थों को विकसित करने या बनाने के लिए जीवित प्रणालियों और जीवों का उपयोग होता है, जिसे हम  बायोटेक्नोलॉजी मानते हैं। बायोटेक्नोलॉजी को हिंदी में जैव प्रौद्योगिकी कहते हैं।

बायोटेक्नोलॉजी को प्रायः बायोइंजिनियरिंग, बायोमेडिकल इंजीनियरिंग,मॉलिक्यूलर इंजीनियरिंग इत्यादि के क्षेत्रों के साथ जोड़ा जाता है।अनादि काल से, मानव जाति ने कृषि, खाद्य उत्पादन और दवा में जैव प्रौद्योगिकी का उपयोग किया है।

बायोटेक्नोलॉजी के विभिन्न क्षेत्र

मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी, मनुष्यों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए जीवित कोशिकाओं और अन्य सेल सामग्रियों का एक उपयोग है। मुख्य रूप से, इसका उपयोग इलाज के साथ-साथ बीमारियों से छुटकारा पाने और रोकने के लिए भी किया जाता है।

एग्रीकल्चर बायोटेक्नोलॉजी

कृषि जैव प्रौद्योगिकी,खेती की पैदावार बढ़ाने के लिए आनुवंशिक रूप से परावर्तित पौधों को विकसित करने या उन पौधों की विशेषताओं को बतलाने पर आधारित है जो उन्हें उन क्षेत्रों में लाभ प्रदान करते हैं

इंडस्ट्रियल बायोटेक्नोलॉजी

यह औद्योगिक उद्देश्यों के लिए जैव प्रौद्योगिकी का प्रयोग है जिसमें इंडस्ट्रियल क्षेत्र भी शामिल है। आधुनिक आणविक जीव विज्ञान की तकनीकों को लागू करने से, यह दक्षता में सुधार करता है, कागज और रासायनिक विनिर्माण और कपड़ा सहित औद्योगिक प्रक्रियाओं के पर्यावरणीय प्रभावों को कम करता है।

एनवायरमेंटल बायोटेक्नोलॉजी

यह उपचार और प्रदूषण की रोकथाम में उपयोग की जाने वाली एक तकनीक है जो पारंपरिक तरीकों की तुलना में कई कचरे को अधिक कुशलता से साफ कर सकता है।

बायोटेक्नोलॉजी का उपयोग

इन्फार्मेटिक्स यानी जैव सूचना विज्ञान एक ऐसा क्षेत्र है जो कम्प्यूटेशनल तकनीकों का उपयोग करके जैविक समस्याओं को बतलाता है। यह तेजी से कार्य करने के साथ-साथ जैविक डेटा के विश्लेषण को भी सरल बनाता है।

ब्लू टेक्नोलॉजी

ब्लू बायोटेक्नोलॉजी एक ऐसा शब्द है जिसका उपयोग जैव प्रौद्योगिकी के समुद्री और जलीय प्रयोगों का वर्णन करने के लिए होता है। समुद्र आदि में जब बायोटेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है, तब उसे ब्लू टेक्नोलॉजी कहा जाता है।

ग्रीन बायोटेक्नोलॉजी

ग्रीन बायोटेक्नोलॉजी एक ऐसी जैव प्रौद्योगिकी की शाखा है, जो खेती आदि से सम्बंधित विषयों पर लागू होती है। इसका एक उदाहरण यह है कि पौधे में ही कीटनाशक बनाने के लिए एक पौधे की इंजीनियरिंग है, जिससे बाहर से कीटनाशक डालने की आवश्यकता समाप्त हो जायेगी।

रेड बायोटेक्नोलॉजी

रेड बायोटेक्नोलॉजी यानी लाल जैव प्रौद्योगिकी चिकित्सा प्रक्रियाओं पर लागू होती है।रेड बायोटेक्नोलॉजी के कुछ उदाहरण एंटीबायोटिक्स का उत्पादन करने के लिए जीवों की डिजाइनिंग, और जेनेटिक हेरफेर के माध्यम से अनुवांशिक इलाज की इंजीनियरिंग हैं।

वाइट बायोटेक्नोलॉजी

औद्योगिक जैव प्रौद्योगिकी के रूप में भी जाना जाने वाला वाइट बायोटेक्नोलॉजी यानी सफेद जैव प्रौद्योगिकी, औद्योगिक क्षेत्र में काम आता है। इसका एक उदाहरण है कि एक उपयोगी रसायन का उत्पादन करने के लिए एक जीव का डिजाइन, जो रसायन बना सके।

प्रयोगशाला में रिसर्च, मेडिकल, फार्मास्यूटिकल कंपनियाँ, कृषि क्षेत्र, जैव विज्ञानं, सरकारी एवं गैर सरकारी रिसर्च संसथान जैसे कई क्षेत्र हैं जहाँ पर बायोटेक्नोलॉजी से पढ़े लोगों के लिए रोजगार की कोई कमी नहीं हैं | यह क्षेत्र फ़िलहाल में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा हैं एवं भविष्य में इस क्षेत्र में रोजगार के कई अवसर आने की संभावनाएं नजर आती हैं |

एक अच्छा पद, अच्छा नाम एवं पैसा इस क्षेत्र में काम करके कमाया जा सकता हैं | आप लेब टेक्नीश्यन, रिसर्चर,  बायोटेक्नोलॉजिस्ट, साइंटिस्ट, जैसे पदों पर काम कर सकते हैं |

बायोटेक्नोलॉजी में उपलब्ध कोर्स

इसमें कई कोर्स है लेकिन हमारे देश में मुख्यतः 4 ऐसे कोर्स हैं जो आप करके बायोटेक्नोलॉजी में करियर बना सकते हैं जो निम्न हैं |

  • बैचलर ऑफ़ साइंस, बायोटेक्नोलॉजी
  • बायोटेक्नोलॉजी
  • बी.टेक, बायोटेक्नोलॉजी
  • ऍम.टेक बायोटेक्नोलॉजी
  • इन कोर्स के आलावा आप ऍम.फील या पीएचडी जैसे कोर्स भी कर सकते हैं बायोटेक्नोलॉजी में।

बायोटेक्नोलॉजी के प्रमुख कॉलेज

यदि आप बायोटेक्नोलॉजी में अपना करियर बनाना चाहते  हैं तो आपके मन में यह सवाल जरूर आएगा की मैं कहाँ से बायोटेक्नोलॉजी के कोर्स कर सकता हूँ या सकती हूँ | तो आपकी सहूलियत  लिए कुछ कॉलेजों की जानकारी दी गई जो उपरोक्त कोर्स कराती हैं |

  • कॉलेज ऑफ़ एग्रीकल्चर बायोटेक्नोलॉजी, पुणे महाराष्ट्र
  • एमिटी (AMITY) इंस्टिट्यूट ऑफ़ बायोटेक्नोलॉजी, नोएडा
  • ऍम.आई.टी.एस (MITS) स्कूल ऑफ़ बायोटेक्नोलॉजी, ओडिसा
  • भगवान महावीर कॉलेज ऑफ़ बायोटेक्नोलॉजी, सूरत गुजराज
  • देवी अहीलिया विश्वविद्यालय, इंदौर मध्यप्रदेश
  • राजीव गाँधी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एवं बायोटेक्नोलॉजी, पुणे महाराष्ट्र
  • बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी

इंडियन इंस्टीटय़ूट ऑफ टेक्नोलॉजी

इसके आलावा और भी कई संस्थान हैं जहाँ से आप बायोटेक्नोलॉजी से जुड़े कोर्स कर सकते हैं ।यदि आप भी अपने नजदीकी कॉलेज की जानकारी चाहते हैं तो हमसे कमेंट की माध्यम से पूछ सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

बायोटेक्नोलॉजी के सभी कोर्स में प्रवेश लेने के लिए पहली शर्त यही हैं की आपको साइंस स्ट्रीम का स्टूडेंट होना चाहिए और 10+2 में बायोलॉजी एवं अंग्रेजी एक विषय होना आवश्यक हैं। इसके आलावा पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम में प्रवेश लेने के लिए आपका ग्रेजुएट होना अनिवार्य हैं एवं सम्बंधित प्रवेश परीक्षा भी पास करना होगी।

वेतन

इस क्षेत्र में यदि आप जॉब करते हैं तो आपको शुरुआत से ही काफी अच्छी इनकम होती हैं जो 40 हजार प्रति माह से शुरू हो सकती हैं।पीएचडी जैसे कोर्स करके आप कॉलेज में बायोटेक्नोलॉजी के प्रोफेसर भी बन सकते यहीं या पर्सनल कोचिंग आदि चलाकर काफी अच्छा पैसा कमा सकते हैं।देखा जाये तो यह क्षेत्र में संभावनाएं अपार हैं बस जरुरत हैं पूरी लगन एवं मेहनत  से इस कोर्स को पूरा करने की। हमें उम्मीद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी होगा। धन्यवाद।