वास्को डी गामा का इतिहास – Vasco Da Gama History in Hindi

इस पोस्ट में वास्को डी गामा का इतिहास (Vasco Da Gama History in Hindi) पर चर्चा करेंगे। कोलंबस की पहली यात्रा के करीब पांच साल बाद जुलाई 1497 में पुर्तगाल के युवा नाविक वास्को डा गामा भारत की खोज में निकले. 1460 में पैदा हुए वास्को डा गामा एक हुनरमंद कप्तान थे. चार जहाजों के साथ यात्रा की शुरुआत पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन से हुई. उनका अपना जहाज सेंट गाब्रियल 200 टन का था.

उदाहरण 1. वास्को डी गामा का इतिहास – Vasco Da Gama History in Hindi

गोवा में एक जगह है जिसे वास्को डी गामा के नाम से जाना जाता है। सचमुच भारत खोया हुआ था और जिसके बारे में दुनिया कुछ नहीं जानती थी। क्या वास्को डी गामा के पहले भारत में कोई विदेशी नहीं आया था? और क्या भारत कोई ऐसी चीज है जिसे खोजा जाए?

हजारों वर्ग किलोमीटर के भू भाग को वास्को डी गामा ने खोज लिया। क्या आपको यह हास्यापद नहीं लगता? यह ऐसा ही है कि आप अपने पड़ोसी के घर को खोज लें और दुनिया में इतिहास प्रसिद्ध हो जाएं।

हालांकि आजकल पढ़ाया जाता है कि भारत के समुद्री मार्ग की वास्को डी गामा ने खोज की थी। सचमुच यह हद दर्जे की मूर्खता है कि भारतीय बच्चों को यह पढ़ाया जा रहा है कि वास्को डी गामा ने भारत की खोज की।

पढ़ाया यह जाना चाहिए कि वास्को डी गामा ने योरप को पहली बार भारत तक पहुंचने का समुद्री मार्ग बताया। दरअसल, पहले यूरोपी देशों के लिए भारत एक पहेली जैसा था। यूरोप अरब के देशों से मसाले, मिर्च आदि खरीदता था लेकिन अरब देश के कारोबारी उसे यह नहीं बताते थे कि यह मसाले वह पैदा किस जगह करते हैं। यूरोपीय इस बात को समझ चुके थे कि अरब कारोबारी उनसे जरूर कुछ छुपा रहे हैं।

ये कारोबारी अरब के उस पार पूर्वी देशों से ज्यादा परिचित नहीं थे। जहां तक सवाल भारत का है तो इसके एक ओर हिमालय की ऐसी श्रंखलाएं हैं जिसे पार करना उस दौर में असंभव ही था। भारत के दूसरी ओर तीन ओर से भारत को समुद्र ने घेर रखा था। ऐसे में यूरोप वासियों के लिए भारत पहुंचने के तीन रास्ते थे।

पहला रशिया पार करके चीन होते हुए बर्मा में पहुंचकर भारत में आना जोकि अनुमान से कहीं ज्यादा लंबा ओर जोखिम भरा था। दूसरा रास्ता था अरब और ईरान को पार करके भारत पहुंचना। लेकिन यह रास्ता अरब के लोग इस्तेमाल करते थे और वे किसी अन्य को अंदर घुसने नहीं देते थे। तीसरा रास्ता समुद्र का था जिसमें चुनौती देने वाला सिर्फ समुद्र ही था।

ऐसे में एक ऐसे देश के समुद्री मार्ग को खोज करने यूरोप के नाविक निकल पड़े जिसके बारे में सुना बहुत था लेकिन देखा नहीं। इन नाविकों में से एक का नाम क्रिस्टोफर कोलंबस था जो कि इटली के निवासी थे।

भारत का समुद्री मार्ग खोजने निकले कोलंबस अटलांटिक महासागर में भम्रित हो गए और अमेरिका की तरफ पहुंच गए। कोलंबस को लगा कि अमेरिका ही भारत है। इसी कारण वहां के मूल निवासियों को रेड इंडियंस के नाम से जाना जाने लगा।

कोलंबस की यात्रा के करीब 5 साल बाद पुर्तगाल के नाविक वास्को डा गामा जुलाई 1498 में भारत का समुद्री मार्ग खोजने निकले। वास्को डी गामा ने समुद्र के रास्ते कालीकट पहुंचकर यूरोपावासियों के लिये भारत पहुंचने का एक नया मार्ग खोज लिया था।

20 मई 1498 को वास्को डा गामा कालीकट तट पहुंचे और वहां के राजा से कारोबार के लिए हामी भरवा ली। कालीकट में 3 महीने रहने के बाद वास्को पुर्तगाल लौट गए। कालीकट अथवा ‘कोलिकोड’ केरल राज्य का एक नगर और पत्तन है। वर्ष 1499 में भारत की खोज की यह खबर फैलने लगी।

वास्को डी गामा ने योरप के लुटेरों, शासकों और व्यापारियों के लिए एक रास्ता बना दिया था। इसके बाद भारत पर कब्जा जमाने के लिए योरप के कई व्यापारी और राजाओं ने कोशिश की और समय-समय पर वे आए और उन्होंने भारत के केरल राज्य के लोगों का धर्म बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुर्तगालियों की वजह से ब्रिटिश लोग भी यहां आने लगे।

अंतत: 1615 ई. में यह क्षेत्र ब्रिटिश अधिकार में आया। 1698 ई. में यहां फ्रांसीसी बस्तियां बसीं। फ्रांस और ब्रिटेन के बीच के युद्ध के काल में इस क्षेत्र की सत्ता बदलती रही।

1503 में वास्को पुर्तगाल लौट गए और बीस साल वहां रहने के बाद वह भारत वापस चले गए। 24 मई 1524 को वास्को डी गामा की मृत्यु हो गई। लिस्बन में वास्को के नाम का एक स्मारक है, इसी जगह से उन्होंने भारत की यात्रा शुरू की थी।

दरअसल, 1492 में नाविक राजकुमार हेनरी की नीति का अनुसरण करते हुए किंग जॉन ने एक पुर्तगाली बेड़े को भारत भेजने की योजना बनाई, ताकि एशिया के लिए समुद्री मार्ग खुल सके।

उनकी योजना मुसलमानों को पछाड़ने की थी, जिनका उस समय भारत और अन्य पूर्वी देशों के साथ व्यापार पर एकाधिकार था। एस्टावोडिगामा को इस अभियान के नेतृत्व के लिए चुना गया, लेकिन उनकी मृत्यु के बाद वास्को द गामा ने उनका स्थान लिया।

8 जुलाई 1497 को वास्को द गामा चार जहाजों के एक बेड़े के साथ लिस्बन से निकले थे। वास्को द गामा के बेड़े के साथ तीन दुभाषिए भी थे जिसमें से दो अरबी बोलने वाले और एक कई बंटू बोलियों का जानकार था। बेड़े में वे अपने साथ एक पेड्राओ (पाषाण स्तंभ) भी ले गए थे जिसके माध्यम से वह अपनी खोज और जीती गई भूमि को चिन्हित करता था।

उदाहरण 2. वास्को डी गामा का इतिहास – Vasco Da Gama History in Hindi

यूरोप के लोग पूरी दुनिया में व्यापार करना चाहते थे। भारत में व्यापार करने के लिए उन्हें समुद्री मार्गो का पता नही था। उस समय अरब के लोग भारत के रास्तों को जानते थे लेकिन उन्होंने युरोप के लोगो को मार्गो के बारे में नही बताया। वास्को डी गामा पहले शख्श थे जिन्होंने भारत के समुद्री मार्गो को खोज निकाला था। कोलम्बस भी भारत को खोजने गए थे लेकिन अमेरिका जा पहुचे।

वास्को डी गामा एक पुर्तग़ालिक नागरिक था जो पेशे से एक नाविक था। इनका जन्म 1460 ईसवी में पुर्तगाल के साईनस में माना जाता हैं। उस समय में अरब के लोग यूरोप में मसाले बेचा करते थे जो वो भारत से लाते थे।

यूरोप में इन मसालों की मांग बहुत ज्यादा थी। इसलिए यूरोप के लोग भारत जाकर मसाले लेना चाहते थे लेकिन उनके लिए भारत जाने का रास्ता दुर्गम भरा था। उन्हें भारत जाने के लिए ईरान, अफगानिस्तान होकर जाना पड़ता था जो काफी खर्चीला और कठिन रास्ता था। उन्हें ऐसे मार्ग की आवश्यकता थी जो भारत कम समय में ले जाये। ऐसा मार्ग केवल समुद्र के जरिये ही सम्भव था।

भारत की खोज किसने की थी?

वास्कोडीगामा (Vasco Da Gama) ने भारत के इन रास्तों की खोज करने की ठानी और इस ऐतिहासिक सफर पर निकल पड़े। वर्ष 8 जुलाई, 1497 में वास्को डी गामा अपने साथियों के साथ भारत की खोज के लिए रवाना हुआ।

उसके जहाजी बेड़े में 4 जहाज और 170 के करीब आदमियों का दल था। सबसे बड़े जहाज सेंट ग्रेबियाल पर वह खुद था। सबसे पहले वो अफ्रीका के अंतिम छोर “कैप ऑफ गुड होम” नामक स्थान पर पहुंचा। उसके बाद वह अफ्रीका के ही एक राज्य मोसम्बा आया, जहां के राजा ने उसकी मदद की और उसे एक अरब नाविक दिया जो भारत का रास्ता जानता था।

वास्कोडिगामा भारत कब आया

वास्को डी गामा (Vasco Da Gama) अफ्रीका महाद्वीप का चक्कर लगाकर भारत के कालीकट बन्दरगाह, केरल पर पहुंचा था। 20 मई, 1498 की तारीख थी, जब वास्कोडिगामा भारत के कालीकट बन्दरगाह पर पहुंचा। भारत की खोज का यह सफर करीब 10 महीनों का रहा।

भारत आकर वास्को डी गामा ने स्थानीय राज्य के राजा से व्यापार का समझौता किया। उसने कई प्रकार के मसाले खरीदे। भारत से पुर्तगाल आने के दौरान समुद्री तूफान से उसके जहाजी बेड़े को नुकसान पहुँचा और उसके दल के कई लोग मारे गए। पुर्तगाल लौटने पर उसका भव्य स्वागत किया गया। अगली बार भारत आने पर उसने कालीकट के राज्य पर आक्रमण कर दिया और कत्लेआम, लूटपाट की।

वास्को डी गामा (Vasco Da Gama) की खोज ने यूरोपीय देशों के लिए भारत के व्यापारिक रास्तो को खोल दिया था। पुर्तगालियों के बाद ब्रिटिश भी इसी रास्ते से भारत आये थे और उन्होंने भारत को गुलाम बना दिया था।

अगर आप वास्को डी गामा का इतिहास (Vasco Da Gama History in Hindi) के बारे में और अधिक जानकारी लेना चाहते है तो आप विकिपीडिया पर जा सकते है।