SSC की तैयारी कैसे करें? योग्यता, स्लेबस और सैलरी की पूरी जानकारी

कर्मचारी चयन आयोग जो विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रिक्रिया पूरी करता है. यह केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित किया जाता है | या विभिन्न प्रकार के परीक्षाओं का आयोजन करता है, ग्रुप ए और बी के कर्मचारियों की भर्ती एसएससी द्वारा की जाती है| SSC  चयन बोर्ड है जो अपनी अलग अलग कंम्पटेटीव एग्जाम करवाती है | जैसे- CGL, CHSL, Steno, JE, CAPF, JHT, MTS इत्यादि |

SSC की तैयारी कैसे करें? (SSC Ki Taiyari Kaise Kare)

1.CGL-Combined Graduate Level Examination: जो स्नातक के बाद की जा सकती है| जिन students को graduation करने के बाद भी उन्हें कोई  नौकरी नहीं  मिल पा रही हैं, तो वह SSC CGL  की परीक्षा पास करके अपने सपनें पुरे कर सकते है,और इसके साथ – साथ वह सरकारी नौकरी कर सकते है।  तो मैं  सभी छात्र -छात्राओं को सलाह देती हूँ की वह स्नातक की पढ़ाई के रंग दे साथ – साथ- govt exam की तैयारी जरुर करे।

2.CHSL-Combined Higher Secondary Level Examination- इस परीक्षा में 12वीं पास करने के पर बैठ सकते हैं इस परीक्षा के बाद LDC,Clerk पद पर चयनित हो सकते हैं|

3.Steno- आशुलिपि में जो छात्र करियर बनाना चाहते हैं वह यह परीक्षा दे सकते हैं|एक स्टेनोग्राफर या  संवाददाता अदालत, सरकारी  संस्थाओं, अख़बारों में काम करता है। स्टेनोग्राफर बोले गए शब्दों को टाइपराइटर मशीन से तेज गति से लिखता है। मतलब की सामान्य भाषा में हम समझे तो जैसे हम बचपन में आलेख लिखते थे ठीक वैसे ही, बस यहाँ पर लिखने वाले की भाषा बदल जाती है। आशुलिपि लिखने की एक विधि है जिससे सामान्य की अपेक्षा अधिक तेजी से लिखा जा सकता है।

4.JE- जूनियर इंजीनियर बनने की शैक्षिक योग्यता इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए|इसे पास करने वाले भारत सरकार के अलग-अलग विभागों में जूनियर इंजीनियर के पद पर काम कर सकते हैं|

5. CAPE- सेंट्रल आर्म पुलिस फोर्स- इस परीक्षा से केंद्र सरकार में पुलिस कर्मी की नौकरी प्राप्त होती है|

6.JHT- जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर- इस परीक्षा को पास करके आप केंद्र सरकार में हिंदी ट्रांसलेटर पद पर कार्य कर सकते हैं|इसके लिए आपको हिंदी,अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए|

7.MTS- मल्टी टास्किंग स्टाफ- इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए  आपकी शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट  होनी चाहिए|एमटीएस कर्मचारी नौकरशाही का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, खासकर जब यह विभिन्न विभागों के दैनिक कार्यों को करने के लिए आता है।

कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न पदों जैसे चपरासी, दफ्तरी, जमादार, ऑपरेटर, चौकीदार, सफाईवाला, माली आदि के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए MTS परीक्षा आयोजित की है।

सेलेबस- पाठ्यक्रम आप एसएससी की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं, इससे आपको सारी जानकारी प्राप्त हो जाएगी |

Tier -1-  इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न आते हैं |

60 मिनट में 100 प्रश्न करने होते हैं

  • 1-जनरल अवेयरनेस
  • 2- रिजनिंग
  • 3- क्वांटेटीव एप्टिट्यूड
  • 4-अंग्रेजी

Tier -2-  इसमें पत्र लेखन निबंध लेखन के प्रश्न आते हैं |

50 मार्क्स के प्रश्न होते हैं जिसमें 30% पास होन के लिए आवश्यक है

  • 1-क्वांटेटीव एप्टिट्यूड
  • 2-अंग्रेजी भाषा और समझ
  • 3- सांख्यिकी
  • 4- सामान्य अध्ययन (वित्त और अर्थशास्त्र)

Tier -3-  डिस्क्रिप्टिव टेस्ट हिंदी अंग्रेजी मे

  • इसमें टाइपिंग टेस्ट होता है |
  • डाटा एंट्री स्पीड टेस्ट (DEST)
  • कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट(CPT)

इनमें से किस लेवल की परीक्षा में आप भाग ले रहे हैं उसका सिलेबस पूरी तरह से पढ़ ले उसके बाद अपनी तैयारी शुरू करें|

अच्छे मार्क्स लाने के लिए आपको अपनी तैयारी की रणनीति तैयार करनी पड़ेगी |इसके लिए हम आपको कुछ सुझाव दे रहे हैं,जिससे आपको मदद मिलेगी|

  1. पाठ्यक्रम- ध्यान से पढ़ें, नए पाठ्यक्रम के अनुसार कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होगी रिजनिंग,सामान्य ज्ञान, गणित और हिंदी/अंग्रेजी में पूरा ध्यान देना है और उसके अनुसार तैयारी करें.
  2. समय प्रबंधन- प्रत्येक विषय का टाइम टेबल बनाएं और और उसके अनुसार ही पढ़ाई करें सफल होने के लिए 6 घंटे की तैयारी करनी होगी|
  3. नियमित अध्ययन- को दिनचर्या में लाना होगा| प्रत्येक विषय पर अलग-अलग समय निर्धारित करना होगा| सफलता के लिए बहुत महत्वपूर्ण है|
  4. प्रतिदिन दो प्रश्न पत्र(unsolved) हल करें- तैयारी करने के साथ उसको टेस्ट भी करते रहें जिसके लिए आपको एक या दो मॉक टेस्ट देना चाहिए| इससे आपके समय के अंदर प्रश्न हल करने की प्रैक्टिस होगी|
  5. समाचार पत्र पढ़ें- करंट अफेयर और प्रतिदिन समाचार पत्र ध्यान से पढ़ें| जी.के. की तैयारी में आपको इसमें मदद मिलेगी|
  6. निगेटिव मार्किंग का ध्यान रखें- प्रश्न पत्र में निगेटिव मार्किंग पर ध्यान रखें जो प्रश्न नहीं आ रहा है उसे छोड़ दें|
  7. नोट्स बनाएं- प्रतिदिन जो पढ़ते हैं और उसमें जो महत्वपूर्ण है उसके आप नोट्स बनाएं, रिवीजन में आसानी होगी|
  8. सामान्य ज्ञान- की समसामयिक विषयों के लिए कोई अच्छी मासिक पत्रिका ले सकते हैं पारंपरिक विषयों के लिए लुसेंट या यूनिक की पुस्तक लाभकारी होगी|

मेहनत करें, स्वस्थ रहें, अगर आप सही तरीके से strategy बनाकर उसका पालन करते हैं तो सफलता अवश्य मिलेगी|