जवाहर लाल नेहरु पर भाषण – Speech on Jawaharlal Nehru in Hindi

जवाहरलाल नेहरू एक प्रसिद्ध शख्सियत हैं और वास्तव में उन्हें किसी परिचय की आवश्यकता भी नहीं है। एक कट्टर देशभक्त और महान राजनीतिक नेता के रूप में उनके अलावा और कोई नहीं था जिसने अपनी पूरी ज़िंदगी अपनी मातृभूमि और समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान को समर्पित की। उनके महान कर्मों ने उन्हें अमर बना दिया और यही कारण है कि अभी भी सभी आयु वर्ग के छात्र उनकी जीवनी पढ़ने में रूचि दिखाते हैं। विभिन्न अवसरों पर शिक्षक, अक्सर छात्रों को जवाहरलाल नेहरू पर विशेष रूप से बाल दिवस के दिन स्पीच लिखने या बोलने के लिए कहते हैं। जवाहरलाल नेहरू पर निम्नलिखित भाषण व्यापक और समझने में आसान हैं।

उदाहरण 1: जवाहर लाल नेहरु पर भाषण – Speech on Jawaharlal Nehru in Hindi

जवाहर लाल नेहरु का जन्म 14 नवम्बर सन् 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। तब भारत गुलाम था। उनके पिता का नाम श्री मोती लाल नेहरु और माता का श्रीमती स्वरूपरानी थुस्सू था। वे एक कश्मीरी ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते थे। इन्होने कैम्ब्रिज, लंड़न के ट्रिनिटी से उच्च शिक्षा प्राप्त की और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से अपनी लॉ की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वे भारत आ गये और भारत के स्वतंत्रता की क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश के लिये कई बार जेल भी गये।

देश को आजाद कराने में उनकी बहुत अहम भूमिका रही है। उन्हें बच्चों से बहुत लगाव था और बच्चे प्यार से उन्हे चाचा नेहरू बुलाते थे और इसलिये उनके जन्मदिन ‘14 नवम्बर’ को बाल दिवस के रूप में भी मनाते हैं।

उदाहरण 2: जवाहर लाल नेहरु पर भाषण – Speech on Jawaharlal Nehru in Hindi

नमस्कार, आज मैं आप सबको एक ऐसे महापुरुष के बारे में बताने जा रही हूं जिनको भारत के प्रथम प्रधानमंत्री होने का गौरव प्राप्त है।

जिनका जन्म 14 जनवरी को 1889 में संगम नगरी इलाहाबाद में हुआ था। इनके पिता थे श्री मोतीलाल नेहरु और माता श्रीमती स्वरूपरानी थुस्सू थीं। इन्होने विदेश जाकर अपनी शिक्षा ली और एक सच्चे भारतीय होने के नाते अपनी शिक्षा का उयोग, देश हित के लिये भारत में आकर किया।

इनका ताल्लुकात कुलीन वर्ग से था, परंतु इन्होने गांधी जी के नक्शे कदम को अपनाते हुए, सादा जीवन अपनाया और खादी के वस्त्र धारण किये। वो इनका देश के प्रति प्रेम ही था जो इन्होने बिना डरे कई आंदोलनो का सफल नेतृत्व किया। कई बार जेल भी गये और कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष भी बने।

इनका विवाह कमला कौल से हुआ था और इनकी पुत्री का नाम इन्दिरा गांधी था। वे एक बहुत अच्छे लेखक भी थे। इनकी कुछ प्रमुख पुस्तकें हैं, मेरी कहानी, विश्व इतिहास की झलक, भारत की खोज/हिन्दुस्तान की कहानी आदि। इन्हे बच्चों से बहुत लगाव था, इस लिये इनके जन्म दिवस को ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

जवाहर लाल नेहरु एक महान शख्सियत के साथ एक महान व्यक्ति भी थे और उनके भारतीय इतिहास में अपने अतुल्य योगदान के लिये भारत रत्न से भी नवाज़ा जा चुका है और इन्हे आज भी याद किया जाता है।

उदाहरण 3: जवाहर लाल नेहरु पर भाषण – Speech on Jawaharlal Nehru in Hindi

आज के समारोह और शो को शुरू करने से पहले मैंने भारत के महान राष्ट्रीय नेताओं में से एक पर एक संक्षिप्त भाषण देने का विचार किया और मेरे दिमाग में सबसे पहला नाम जो आया वह है स्वतंत्र भारत के पहले प्रधान मंत्री अर्थात जवाहरलाल नेहरू। मैं जानती हूं कि उन्हें किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है क्योंकि भारत की स्वतंत्रता संग्राम के प्रति उनके महान योगदान ने उन्हें अमर बना दिया और यही वजह है कि वे हर भारतीय के दिल में रहते हैं।

14 नवंबर 1889 को पैदा हुए जवाहरलाल नेहरू भारत और राजनीति के स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख व्यक्ति थे। वह 1947 में हमारे देश के सत्तारूढ़ प्रमुख बने और 1964 में अपनी मृत्यु तक उन्होंने शासन किया। वे समकालीन भारतीय राष्ट्र-राज्य: एक धर्मनिरपेक्ष, समाजवादी, सार्वभौम और लोकतांत्रिक गणराज्य के निर्माता माने जाते है। दिलचस्प बात यह है कि उन्हें कई नामों से संबोधित किया जाता है जैसे पंडित नेहरू कश्मीरी पंडित समुदाय में जन्म के कारण और चाचा नेहरू बच्चों के लिए उनके मन में बसे शुद्ध प्रेम के लिए।

उनका जन्म एक समृद्ध परिवार में हुआ था। उनके पिता मोतीलाल नेहरू एक प्रसिद्ध वकील के साथ-साथ एक राष्ट्रवादी नेता भी थे और उनकी मां का नाम स्वरुप रानी नेहरू था। उन्होंने ट्रिनिटी कॉलेज, कैंब्रिज से अपनी स्नातक स्तर की पढ़ाई पूरी की और बाद में इनर टेम्पल में एक बैरिस्टर के रूप में प्रशिक्षण लिया। जब वे भारत लौट आए तब उन्होंने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अपना अभ्यास शुरू किया जहां से राष्ट्रीय राजनीति में उनकी रुचि बढ़ी और जिसके कारण उन्होंने अपनी कानूनी अभ्यास भी छोड़ दिया।

1910 के उग्र संकट के दौरान जवाहरलाल नेहरू अपने किशोरावस्था से एक प्रतिबद्ध राष्ट्रवादी बन गए और देश-राज्य की राजनीति में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। उन्होंने एक और महान राष्ट्रवादी नेता, महात्मा गांधी, के संरक्षण के तहत काम किया और 20वीं शताब्दी की शुरुआत में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वामपंथी विभाजन के प्रसिद्ध नेता बने और आखिरकार 1929 में पूरी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बनने के बाद नेहरू ने भारत के लोगों को ब्रिटिश शासन से सम्पूर्ण आजादी के लिए लड़ने का आग्रह किया। हमें यह कहने की जरूरत नहीं है कि हमारे देश ने उनके कार्यकाल के दौरान सफलता की ऊंचाइयों को हासिल किया है।

हमारे स्वतंत्र भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने एक बार जवाहरलाल नेहरू के बारे में कहा “देश पंडितजी के नेतृत्व में प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है।” इसके अलावा एक महान राजनेता होने के नाते वह एक समान वक्ता भी थे। लेखक के रूप में भी उन्होंने कई पुस्तकों को लिखा जैसे “द डिस्कवरी ऑफ इंडिया”, “ग्लिम्प्सज़ ऑफ वर्ल्ड हिस्ट्री”, “एन ऑटोबायोग्राफी: टूवर्ड फ्रीडम”, “लेटर्स फ्रॉम अ फादर टू हिज़ डॉटर” आदि।

नेहरू शांति के सच्चे प्रोत्साहक थे और उन्होंने ही “पंचशील” नामक पांच महत्वपूर्ण सिद्धांतों को प्रस्तुत किया था। उन्होंने अपना पूरा जीवन अपने देश के अच्छे के लिए समर्पित किया। आज के समय जब हमारे सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में भ्रष्टाचार बहुत अधिक है तो हमें वास्तव में उन नेताओं की ज़रूरत है जो भारत के विकास और प्रगति के प्रति समर्पित मन से काम कर सकते हैं। मेरी स्पीच समाप्त होने से पहले चलिए हम सभी एक साथ “भारत माता की जय” करें!

उदाहरण 4: जवाहर लाल नेहरु पर भाषण – Speech on Jawaharlal Nehru in Hindi

आज हम यहां बाल दिवस के दिन इकट्ठे हुए हैं और निश्चित रूप से उन छात्रों को विशेष महत्व देने के लिए जो वे वास्तव में उसके योग्य हैं। प्रबंधन समिति ने आज किसी भी कक्षा का संचालन नहीं करने का निर्णय लिया है और सभी बच्चों को इस समारोह विशेषकर उन चीजों का आनंद लेने के लिए जिसके लिए वे यहाँ संगठित हुए है।

हम सभी जानते हैं कि हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है लेकिन आप में से कितने इस दिन के महत्व को जानते हैं? उत्सव के लिए केवल इस तारीख को क्यों चुना गया है? जो बच्चें इस दिन के बारे में नहीं जानते मैं उनके चकित चेहरे देख रहा हूं तो मैं आपको यह बताना चाहूंगा कि यह तारीख हमारे महान भारतीय राजनेता और पहले भारतीय प्रधान मंत्री यानी पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन की तारीख है और देशभर में इसे बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उलझे होने के बावजूद बच्चों के लिए उनका अत्यधिक प्यार और स्नेह समय के साथ कम नहीं हुआ क्योंकि उन्हें बच्चों की मासूमियत बेहद आनंद देती थी। दूसरे शब्दों में बच्चें चाचा नेहरू के लिए मासूमियत, प्रेम और देखभाल का प्रतीक थे।

एक राजनीतिक नेता के रूप में भी जवाहरलाल नेहरू ने अपनी योग्यता साबित की थी और आर्थिक सुधार नीति के रूप में राष्ट्र को अपना विशेष योगदान दिया अर्थात योजना आयोग। भारत के योजना आयोग की रचना जवाहरलाल नेहरू की थी। योजना आयोग के तहत भारत सरकार अर्थव्यवस्था को चलाने के लिए ‘पांच साल की योजना’ तैयार करती है। आयोग विभिन्न अन्य आर्थिक सुधारों की मेजबानी करता है। 8 दिसंबर, 1951 को पहली बार पंचवर्षीय योजना की शुरुआत खुद नेहरू ने की थी।

यह सिर्फ जवाहरलाल नेहरू द्वारा स्थापित किये उपक्रम की शुरुआत थी और इसके बाद नेहरु भारतीय अर्थव्यवस्था में स्थापित कुटीर उद्योगों के मूल्य का एहसास करने के लिए भारत के पहले नीति निर्माता बन गए। उनके तीव्र अवलोकन ने छोटे पैमाने पर उद्योगों की वृद्धि को जन्म दिया जिसने भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बहुत अधिक आवश्यक उत्पादन क्षमता को स्थापित किया। बदले में कुटीर औद्योगिक क्षेत्र ने कृषि मजदूरों को अपने लिए जीवित रहने के बेहतर स्तर के विकास के लिए समर्थन दिया। यह किसानों द्वारा उत्पन्न अतिरिक्त आय के कारण हुआ।

राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्र के अलावा शैक्षणिक क्षेत्र में उनके योगदान की अनदेखी नहीं की जा सकती क्योंकि उन्होंने भारतीय समाज में बदलाव के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य किया और उच्च शिक्षा के लिए भारतीय संस्थानों की स्थापना में पर्दे के पीछे से कार्य किया जैसे हमारे पास दुनिया भर में विख्यात अखिल भारतीय संस्थान मेडिकल साइंसेज (एम्स), भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) आदि हैं। शिक्षा का मूल स्तर अनिवार्य और नि: शुल्क बनाया गया। इसके अलावा वयस्क शैक्षणिक संस्थान भी स्थापित किए गए थे।

नेहरु खुद एक शिक्षित व्यक्ति थे और वे शिक्षा के महत्व को जानते थे की कैसे हर भारतीय नागरिक पढ़ना और लिखना सीखेगा जिससे हमारे देश का चेहरा बदल सकता है। समकालीन भारतीय गणराज्य में उनके द्वारा किए सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक सुधारों के निशान स्पष्ट रूप से सफ़ल दिखाई देते हैं और हमारे देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था इस वास्तविकता को रेखांकित करती है।

बच्चों मैं आशा करता हूं कि आप सभी ने चाचा नेहरू की उपलब्धियों को सुनकर आनंद लिया होगा जितना मैंने उनके बारे में बात करके लिया था। इसी के साथ मैं अपनी स्पीच का अंत करता हूं और हमारे माननीय प्रधानाचार्य को कुछ शब्द कहने का अनुरोध करता हूं ताकि इसके बाद के कार्यक्रमों को शुरू किया जा सके। धन्यवाद।