सोशल मीडिया पर निबंध – Essay On Social Media in Hindi

मानव जाति के इतिहास में सबसे बड़ी क्रांति सोशल मीडिया के जरिए आई है। जो मानव जीवन में अपना एक अलग ही महत्व बना चुकी है। लोग आज इसके इस कदर आदि बन चुके हैं कि इस से छूटने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।  सोशल मीडिया का हमारे जीवन में नकारात्मक और सकारात्मक दोनों प्रभाव पड़ता है।

सामाजिक विकास और व्यवसायिक क्षेत्र में उन्नति के लिए सोशल मीडिया एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। सोशल मीडिया के जरिए लोग ना जाने कहां कहां से एक दूसरे के संपर्क में बने हुए हैं। आज के समय में लोगों के पास कोई दोस्त रहे या ना रहे लेकिन सोशल मीडिया से लोगों के पास हजारों की संख्या में दोस्त जुड़े रहते हैं। सोशल मीडिया का असर खासकर युवा पीढ़ी में अधिक देखने को मिल रहा है।

सोशल मीडिया पर निबंध – Long and Short Essay On Social Media in Hindi

सोशल मीडिया बहुत सारे फायदे प्रदान करता है हमें। सोशल मीडिया का प्रयोग समाज के विकास के लिए भी किया जाता है। सोशल मीडिया के फायदे को हम नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं क्योंकि आज संपूर्ण विश्व के लिए सोशल मीडिया एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सोशल मीडिया शिक्षा के लिए एक महान उपकरण है।

सोशल मीडिया उन तमाम लोगों के लिए मददगार साबित हुई है जो किसी एनजीओ या सामाजिक संस्थाओं द्वारा लोगों की मदद करते हैं। सोशल मीडिया के जरिए लोग अपने व्यवसाय का प्रचार प्रसार करते हैं और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए नए-नए तरीके का इस्तेमाल करते हैं। सोशल मीडिया का प्रयोग समाज में इसी मुद्दे पर लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए करते हैं। सोशल मीडिया एक बहुत ही सख्त मामला बन चुका है जिसका असर हर किसी पर देखने को मिलता है। सोशल मीडिया के बिना अपने जीवन की कल्पना करना बहुत ही मुश्किल हो गया है। आज हर कोई पूरी तरह सोशल मीडिया पर आश्रित हो चुका है। सोशल मीडिया के जरिए बहुत सारी अच्छी और बुरी खबर है लोगों तक आसानी से पहुंचा जा रही हैं।

मनचाही नौकरी की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए भी सोशल मीडिया बहुत सहयोगी साबित होती है। सोशल मीडिया के जरिए व्यक्ति बिना किसी हिचकिचाहट के दुनिया के साथ सामाजिक विकास और बातचीत कर सकता है। कुछ लोग सोशल मीडिया का प्रयोग उच्च अधिकारियों के प्रेरणादायक भाषण को सुनने के लिए करते हैं। सोशल मीडिया लोगों के बीच मेलजोल बनाए रखने में मदद करती है।

सोशल मीडिया का नकारात्मक प्रभाव

जिस प्रकार हर सिक्के के 2 पहलू होते हैं उसी प्रकार सोशल मीडिया के भी दो पहलू हैं एक सकारात्मक और दूसरा नकारात्मक। सोशल मीडिया जितना ही हमारे लिए उपयोगी और लाभदायक है उतना ही इसका दुरुपयोग हानिकारक प्रभाव भी पड़ता है। कुछ हानिकारक प्रभाव के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा करेंगे।

  • सोशल मीडिया निकालो प्रभाव में से एक है जिसका दुरुपयोग करने में बुरा परिणाम सामने आता है। जैसे कुछ बच्चे सोशल मीडिया के जरिए साइबर बुलिंग का शिकार बन चुके हैं। को काफी नुकसान हुआ है।
  • कुछ लोगों को सोशल मीडिया का इस तरह से लत लग जाए कि वह पूरी तरह उसी में लीन हो जाते हैं और समाज से मतलब रखना भी छोड़ देते हैं। इस कदर सोशल मीडिया की लत  से लोग अपने अध्ययन में ध्यान नहीं लगा पाते हैं। जिससे उनका भविष्य खराब हो जाता है।
  •  सोशल मीडिया की वजह से लोग सामाजिक और परिवारिक रिश्तो से दूर होते जा रहे हैं और अपना पूरा टाइम फोन उपकरण पर है नष्ट कर देते हैं।
  • सोशल मीडिया के अधिक उपयोग से स्वास्थ्य और मस्तिष्क पर बहुत ही बुरा असर पड़ता है। सोशल मीडिया का अधिक प्रयोग करने के बाद लोग अक्सर, तनाव, आंखों में जलन और दृष्टि का नुकसान आदि समस्याओं का अनुभव करते हैं।
  • हनीटै्प्स और अश्लील एसएमएस के जरिए ऑनलाइन लोग रिश्ता में धोखाधड़ी करते हैं।
  • हैकिंग के जरिए दूसरे लोगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। बैंक वितरण और आइडेंटी चोरी जैसे  अपराध सोशल मीडिया के जरिए किया जाता है।

निष्कर्ष

आज हम यह कह सकते हैं कि हमारी दुनिया में सभी लोग सोशल मीडिया पर पूरी तरह आश्रित हो चुके हैं। सोशल मीडिया से जितना लाभकारी फायदे होते हैं उससे ज्यादा हानिकारक फायदे भी होते हैं।

खैर यह बातें तो लोगों की अपनी अपनी मानसिकता पर निर्भर करती है कि कौन किस मानसिकता के आधार पर इसका प्रयोग करता है। जिस तरह सोशल मीडिया ने शिक्षा के क्षेत्र में भी उन्नति प्राप्त की है उसी तरह कुछ युवा पीढ़ियों को सोशल मीडिया की लत ने शिक्षा के मार्ग से भटक भी दिया है। हमें सोशल मीडिया का प्रयोग सही कार्य में और सही दिशा में करना चाहिए।