संतुलित आहार पर निबंध – Essay On Importance Of Balanced Diet And Exercise in Hindi

संतुलित आहार उसे कहते हैं जिस भोजन मे एक इंसान के लिए इतना पोषण, तत्व और ऊर्जा हो जिससे वह जीवित रह सके और बिना किसी कमज़ोरी और दुर्बलता के अपने दैनिक कार्य कर सकें। अगर हमे अपना स्वास्थ अच्छा रखना हैं तो हमे संतुलित आहार लेना चाहिए,  संतुलित आहार हमारे जीवन की बहुत ही महत्वपूर्ण वचीज हैं किन की इससे हमारा शरीर बिल्कुल तन्द्रुस्त रखता है और हमे होने वाली कई तरह की बीमारियों से लड़ने की क्षमता देता है।

संतुलित आहार पर निबंध – Long and Short Essay On Importance Of Balanced Diet And Exercise in Hindi

संतुलित आहार को रोज़ाना लेने से हम ना केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी बहुत ही मजबूत बनाता है। एक संतुलित आहार सिर्फ हमे घर पर ही नही बल्कि पूरा दिन हमे ऊर्जा देता है फिर चाहे हम अपने विद्यालय , दफ्तर या  कहीं भी हो। हमारे शरीर द्वारा ग्रहण किये गए भोजन को हमारे पेट मे कई गतिविधियों से गुज़रना होता है जिसे पाचन किया कहते हैं, उसके बाद जब वह भोजन पच जाता है तब हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है जिससे हमे कोई भी कार्य करने की क्षमता मिलती है। भोजन से हमारे शरीर को प्रोटीन, विटामिन, फैट और कार्बोहाईड्रेट्स जैसे पौष्टिक तत्व संतुलित होते हैं।

दरहसल संतुलित आहार ना लेने की वजह से यह देखा गया है की लोगों मे खासकर बच्चो मे diabaties, मधुमेह और ना जाने कितनी बीमारियां पनप रहीं हैं जिससे कई मौतें भी हुई हैं।

अच्छे खानपान से हमारे शरीर मे ऊर्जा आती है जो हमे शरीक रूप के साथ साथ मानसिक रूप से भी जटिल बनाती है। अच्छा खानपान रखने की वजह से आप अपने किसी भी कार्य को अच्छे तरीके से कर पाएंगे क्योंकि जब शरीर में ताकत होगी तभी कार्य ढंग से हो सकेगा चाहे वह दफ्तर का काम हो या फिर विद्यालय का।

संतुलित आहार में फल सब्जियां दूध अंडे मांस मछली ड्राई फ्रूट्स आदि बहुत मात्रा मे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन, फाइबर, खनिज और अन्य आवश्यक अमीनो एसिड प्रदान करता है, जो हमारे शरीर को मजबूत रखते हैं।

आजकल के लोग जंक फूड की ओर ज्यादा आकर्षित होते जा रहे हैं और अपनी संतुलित आहार की ओर कम ध्यान दे रहे हैं। जबकि सब यह जानते हैं कि जंक फूड लेने से हमारे शरीर को काफी हानियां होती है और वह हमारे पाचन क्रिया को काफी नुकसान पहुँचाता है।

जंक फूड लेने से हमारे शरीर में गंदा फैट जमा हो जाता है जिसके कारण कई तरह की बीमारी होने का खतरा होता है जो आजकल के लोग नजरअंदाज करते जा रहे हैं। दरअसल जंग फूड वही लोग ग्रहण करते हैं जिनके पास समय की कमी होती है या फिर वह दफ्तर या आदि के लिए काफी लेट हो जाते हैं परंतु आजकल लोग जंक फूड सिर्फ इसलिए खाते हैं क्योंकि वह काफी ही टेस्टी होता है लेकिन वह नहीं जानते कि इससे उनका कितनी नुकसान हो सकता है।

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि व्यायाम हमारे जीवन में कितना लाभदायक होता है लेकिन बिना संतुलित आहार के किसी भी प्रकार प्रकार के गया हमसे कोई भी लाभ नहीं होता है क्योंकि जब तक हमारे शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन कार्ब्स और खनिज यह सब नही मिलेंगे तब तक हमारे शरीर में कोई परिवर्तन नहीं दिखेगा , आप लोग इसी से समझ सकते हैं कि संतुलित आहार हमारे जीवन में कितना लाभदायक है।

जितना संतुलित आहार हमारे शरीर के लिए आवश्यक है उतना ही हमारे शरीर के लिए पानी भी है। हम चाहे जितनि भी अच्छी डाइट रखी थी लेकिन अगर आपके शरीर में पानी की कमी होगी या फिर आप पानी को कम ग्रहण करते होंगे तो इससे आपकी पाचन क्रिया पर बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ेगा आप कुछ भी ग्रहण करेंगे वह पचने में काफी समय लगाएगा जिससे कि आपका पेट खराब हो सकता है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आप का आहार सीधा के शरीर पर लगे तो उसे पचाना बहुत ही जरूरी होता है तभी वह आपके शरीर को ऊर्जा दे पाएगा।