MNC Company Kya Hai? पूरी जानकारी

आज के इस पोस्ट में आप सभ को मल्टीनेशनल कंपनी के बारे में बताने जा रह  हु कि ये कंपनी होती कौन सी है. इनके क्या काम है ?, कार्यक्षेत्र का विस्तार कहा तक होता है ?, और भी बहुत सी जानकरी इस पोस्ट में माध्यम से देने जा रहा हु।

बहुराष्ट्रीय कंपनी जैसा की नाम से ही मालूम होता है की जिसका कार्यक्षेत्र का विस्तार एक से अधिक देशो में होता है और जिसका उत्पाद एवं सेवा सुविधाएं देश से बाहर भी होता है, जहाँ इन कम्पनियो का जन्म होता है।

MNC Kya Hai?

एम एन सी का सीधा सा मतलब एक बहु राष्ट्रीय कंपनी होता है। जैसे कोई कंपनी अपने देश में कोई काम करती है या कोई सेवाएँ प्रदान करती है और फिर धीरे-धीरे वह अपनी कंपनी की ब्रांच या फैक्ट्री दूसरे देशों में स्थापित कर वहाँ पर भी अपना काम करने लग जाती है लेकिन उस कंपनी का मुख्यालय उसी के देश में रखती है और वहीं से वह अपना काम करती है तब वह कंपनी एक बहु राष्ट्रीय कंपनी बन जाती है जिसे हम MNC भी कहते है।

MNC Ka Full Form होता है।       – MULTINATIONAL CORPORATION

MNC Ka Full Form हिंदी में होता है। – बहु राष्ट्रीय संगठन

  1. मल्टीनेशनल कम्पनियो की एक महत्वपूर्ण विशेषताए यह है की इनमे प्रमुख निर्णय पुरे देश के सन्दर्भ  जाते है,
  2. ये मल्टीनेशनल कंपनियां वस्तुओ का उत्पादन करती है और विभिन्न प्रकार की सेवाएं भी देती है, जैसे :- टेक्निकल सेवाएं , मार्केटिंग सेवाएं , एक्सपोर्ट सेवाएं , इंजीनियरिंग सेवाएं , और कैपिटल सेवाएं,
  3. ये कम्पनियो अधिकतम लाभ प्राप्ति के उद्देश्य से ही कार्य करती है,
  4. ये कम्पनियाँ इस बात की चिंता नहीं करती की इनकी क्रियाओं की प्रतिक्रया उन देशो पर क्या होगी जहा पर ये कार्य  करती है,
  5. ये कम्पनियाँ अलग अलग देशो में अलग अलग प्रकार की अधीनस्थ संथाओ के माध्यम से  काम करती है,
  6. अल्पविकसित देशो में ये अपने ये कम्पनियाँ अपने पूर्ण स्वामित्व वाले अपने नियंत्रित निगमों या कंपनियों के माध्यम से काम  करती है,
  7. इनके नियंत्रण वाली कम्पनियाँ दूसरे देशो की कंपनियों के साथ मिलकर संयुक्त उद्यम स्थापित कर सकती है,
  8. कई देशो  की कंपनियों के साथ अलग अलग समझौते भी कर सकती है,
  9. यदि इन कंपनियों को नुकसान होता है या ऐसी परिस्थतियाँ आती है जिसमे ऐसा लगता है की कंपनी को लाभ नहीं हो रहा है या कंपनी अपने कार्य को आगे जारी नहीं,  तो ये अपने काम को समेटकर वापस भी चली जाती है,
  10. मल्टीनेशनल कंपनियों का उत्पादन और निवेश अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होता है, इसलिए ये कम्पनियाँ अंतर्राष्ट्रीय एकाधिकार एवं विश्व स्तर पर आर्थिक शक्ति के केन्द्रीकरण की प्रतीक होती है,
  11. मल्टीनेशनल कम्पनियाँ सभी विकसित देशो में पायी जाती है,
  12. संयुक्त राष्ट्रीय अमेरिका में इन मल्टीनेशनल कम्पनिओं की संख्या अधिक है।

दोस्तों आपको बहुत सारी अंतरराष्ट्रीय कंपनी के बारे में पता होगा और आप भी किसी कंपनी में नौकरी करते होंगे। अंतरराष्ट्रीय कंपनी वह होती है जो अपने देश के मुख्यालय से ही अन्य देशों में अपने काम का संचार करती है, जिससे वह एक बहु राष्ट्रीय कंपनी बन जाती है जिसे हम MNC भी कहते है।

MNC कंपनी बहुत बड़ी होती है उसका नाम और सेवाएं बहुत से देशों में फैली होती है। अगर इन कंपनियों की कमाई की बात करे तो इनकी कमाई कुछ देशों की सालाना अर्थव्यवस्था से भी ज़्यादा होती है। तो अगर आप MNC Company के बारे जानना चाहते है तो हम आपको MNC Company Kya Hai के बारे में बताने जा रहे है।

 MNC Companies

यहाँ पर हम आपको वर्ल्ड की कुछ बेस्ट एम एन सी कंपनी के नाम बताने जा रहे है जिनके बारे में आपको ज़रूर पता होना चाहिए।

Sony Corporation

इसका नाम तो आपने सुना ही होगा यह जापान की कंपनी है। इसकी स्थापना सन 1946 में Akio Morita, Masaru Ibuka के द्वारा की गई थी। इसका मुख्यालय Minato, Tokyo Japan में है।

Microsoft

यह दुनिया के सबसे अमीर आदमी बिल गेट्स (Bill Gates) की कंपनी है। इसकी स्थापना सन 1975 में बिल गेट्स और पॉल एलन (Paol Allen) के द्वारा की गई थी। इसका मुख्यालय Redmond, Washington United States में है।

Apple

यह एक बहुत प्रसिद्ध कंपनी है, इसकी स्थापना सन 1976 में Steve Jobs, Steve Wozniak और Ronald Wayne के द्वारा की गई थी। इसका मुख्यालय Cupertino, California United States में है।

Coca-Cola

यह एक प्रसिद्ध पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनी है, इसकी स्थापना सन 1886 में John Stith द्वारा की गई थी। इसका मुख्यालय Atlanta Georgia में है।

Nestle

यह कंपनी कई प्रोडक्ट बनाती है। इसकी स्थापना सन 1866 में Henri Nestle के द्वारा की गई थी और इसका मुख्यालय Vevey Switzerland में है।

Citi Group

इस कंपनी का निर्माण 1998 में Banking Giant Citicorp और Financial Conglomerate Travelers Group के द्वारा किया गया था। इसका मुख्यालय New York, United States में है।

Hewlett Packard HP

यह एक बहुत प्रसिद्ध कंपनी है जिसके लैपटॉप बहुत अच्छे होते है इसकी स्थापना सन 1939 में David Packard और Bill Hewlett के द्वारा की गई थी। इसका मुख्यालय Palo Alto California United States में है।

Pepsico

इस कंपनी का निर्माण 1898 में किया गया था इसके संस्थापक Caleb Bradham है। इसका मुख्यालय Harrison, New York United States में है।

Conclusion:

MNC कंपनी किसी साधारण कंपनी का एक विशाल रूप होती है जिसकी शाखाएं विश्व स्तर पर फैली होती है। यह कंपनी बहुत बड़ी होती है और इनका टर्न ओवर भी बहुत ज़्यादा होता है। इन कंपनियों की खास बात यह होती है की यह अपने देश के मुख्यालय से ही दूसरे देशों में अपनी कंपनी की Branches स्थापित कर वहां अपना काम कराती है। इसी लिए आज के इस लेख में हमने आपको कई MNC कंपनियों के बारे में बताया | तो अगर  post हमारी पसंद आयी हो तो इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे ताकि वे भी MNC Company Kya Hai के बारे में जाने| धन्यवाद!