प्रक्षेपक को लैपटॉप से कैसे जोड़े? (How To Connect A Launcher To A Laptop)
यह तो हम सब जानते है कि प्रक्षेपक एक ऐसा यंत्र होता है जिसके द्वारा बिम्ब अथवा चित्र को बड़े पर्दे पर डाला जाता है। यह एक प्रकाशीय यंत्र है जो पर्दे पर परिवर्धित चित्रों को दिखाता है। आज कल इसका प्रयोग हर जगह किया जा रहा है। हम देखते है कि कई बार मोबाइल और लैपटॉप के साथ इसे जोड़ कर बड़े पर्दे पर चीज़ें दिखाई जाती है। आधुनिक समय में इसका अधिक प्रयोग विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में देखने को मिलता है।
लैपटॉप आमतौर पर कंप्यूटर का एक छोटा विकल्प है। इसे बैटरी पावर द्वारा प्राप्त होती है।इसे एक नोटबुक के रूप में भी जाना जाता है।यह मुख्य रूप से एक पोर्टेबल कंप्यूटर के समान है जिसमे अधिकांश क्षमतायें होती है,लेकिन सरल मोबिलिटी के लिए यह छोटा है। लैपटॉप पाँच पाउंड से कम वजन का होता है,और मोटाई में तीन इंच या उससे भी कम होता है। यह छोटा है और एक जगह से दूसरे जगह ले भी जाया जा सकता है। इसलिए तो इसे प्रक्षेपक के साथ जोड़ना और भी आसान हो जाता है क्योंकि हम जहां भी चाहे इसे ले जा सकते है चाहे वो विद्यालय हो,विश्विद्यालय हो,दफ्तर हो या अन्य कोई भी कार्यक्रम हो।
अब हम देखते है कि किस प्राकर प्रक्षेपक को लैपटॉप से जोड़ा जाता है। इसके मुख्य रूप से दो तरीके है-
१.एच डी एम आई केबल द्वारा अथवा
२.वी जी ए केबल द्वारा
एच डी एम आई केबल द्वारा प्रक्षेपक को लैपटॉप से जोड़ना बहुत आसान है। इसके लिए हमे निन्म तीन कर्मो का अनुसरण करना होगा:
१.एच डी एम आई केबल को पहले लैपटॉप के एच डी एम आई पोर्ट में लगाये उसके बाद,
२.अब केबल को प्रक्षेपक के एच डी एम आई पोर्ट पर लगाये
३.इसके बाद हमे हमारे प्रक्षेपक के स्क्रीन पर नो सिग्नल दिखेगा तब हमें अपने प्रक्षेपक के रिमोट से एचडीएमआई १ या २ का चयन करना होगा तत्पश्चात हमे हमारा लैपटॉप स्क्रीन प्रक्षेपक के बड़े पर्दे पर दृष्टिगोचर हो जाएगा और फिर जैसे भी हम अपने लैपटॉप को चलाएंगे वैसे ही हमे प्रक्षेपक में भी दिखेगा।
इसके बाद आता है वी जी ए केबल द्वारा प्रक्षेपक को लैपटॉप से जोड़ना,इसको भी हम चार तरीकों के अंतर्गत कर सकते है। लेकिन उससे पहले यह ध्यान देने योग्य है कि वी जी ए केबल का प्रयोग सिर्फ श्रव्य चीज़ों को दिखाने के लिए ही किया जाता है,इसमे चित्र नही दिखते है सिर्फ आवाज़ सुनाई देती है। यदि हमे चित्र देखना है तो इसके लिए हमे दूसरे केबल का प्रयोग करना होगा। अब जानते है इसे जोड़ने का तरीका-
१.सर्वप्रथम वी जी ए केबल को मेल से मेल लैपटॉप के वी जी ए पोर्ट से जोड़ना होता है,
२.फिर उसे प्रक्षेपक के वी जी ए पोर्ट से जोड़ना होता है।
३.अब प्रक्षेपक पर नो सिग्नल दिखेगा तब हमें अपने प्रक्षेपक के रिमोट से आर जी बी विकल्प का चयन करना होता है,
४.श्रव्य के लिए श्रव्य केबल को प्रक्षेपक अथवा लैपटॉप से जोड़ना पड़ता है,साथ ही हम लैपटॉप के श्रव्य का भी उपयोग कर सकते है।
वर्तमान समय में प्रक्षेपक का प्रयोग कई जगहों पर हो रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में तो यह सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। सेमिनार में इसका प्रयोग करके विद्यार्थियों व अन्य दिगजजो को बहुत कुछ बताया जाता है जिससे विषय को समझना आसान हो जाता है, इसके अलावा हम वाईफाई द्वारा भी प्रक्षेपक को लैपटॉप से जोड़ सकते है।