जैसा कि सबको पता है कि कंप्यूटर एक बहुत ही अद्भुत मशीन है और इसके आविष्कार से दुनिया में एक नई क्रांति आ गई है। कहीं ना कहीं हर कोई इस पर आश्रित हो चुका है। कंप्यूटर के क्षेत्र में एक से एक नए डिजिटल तकनीकी का इस्तेमाल हुआ है। और यह सारी तकनीकी मानव की आवश्यकता और जरूरत बन चुकी हैं।
क्योंकि इन तकनीकों के जरिए मानव का काम काफी हद तक आसान हो चुका है। जटिल से जटिल कार्य और गणना आसानी से हो जाता है। आज के समय में फाइलें हिसाब किताब सब कुछ कंप्यूटर पर हो रहा है।
विश्व कम्प्यूटर साक्षरता दिवस पर निबंध – Long and Short Essay On World Computer Literacy Day in Hindi
बैंक और कार्यालयों का काम भी कंप्यूटर की वजह से काफी आसान और सहज हो गया है। जमीन के कामों से लेकर आसमान तक उड़ने तक में कंप्यूटर मददगार साबित हुआ है। ऐसे में कंप्यूटर का ज्ञान होना सबके लिए अति आवश्यक है ताकि कोई भी इसके फायदे से वंचित ना रहे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए “विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस” मनाया जाता है।
विश्व भर में कंप्यूटर साक्षरता दिवस मनाया जाता है। कंप्यूटर साक्षरता दिवस बनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को कंप्यूटर के प्रति जागृत करना। कंप्यूटर साक्षरता का मतलब होता है- कंप्यूटर के बारे में जानना यानी कंप्यूटर क्या कर सकता है.
और क्या नहीं इन सारी बातों का ज्ञान होना ही कंप्यूटर साक्षरता कहलाता है। जैसा कि सबको पता है कि इस समय हमारा देश डिजिटल हो रहा है ऐसे में कंप्यूटर के बारे में सबको ज्ञान होना अति आवश्यक है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए विश्व भर में कंप्यूटर साक्षरता दिवस मनाया जाता है। यह 2 दिसंबर को मनाया जाता है।
भारत में बहुत ही तेजी से डिजिटल तकनीकी बढ़ रही है और डिजिटल भविष्य देखने को मिल रहा है। ऐसे में युवाओं के साथ साथ हर व्यक्ति को कंप्यूटर के बारे में संपूर्ण ज्ञान होना अति आवश्यक है। ताकि वह समय के साथ आगे बढ़ सकें।
विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस का महत्व
विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस का मुख्य उद्देश है लोगों में कंप्यूटर के प्रति जागरूकता फैलाना। आज के समय में कंप्यूटर मानव जीवन में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह दिवस दुनिया में लोगों को कंप्यूटर के प्रति प्रोत्साहित करने और डिजिटलीकरण करने के लिए मनाया जाता है।
आज के समय में सारा काम कंप्यूटर से हो रहा है ऐसे में लोगों को कंप्यूटर के प्रति साक्षर होना अति आवश्यक है। इस दिन कंप्यूटर के बारे में लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती ह और कंप्यूटर के लाभ को लोगों को बताया जाता है।
कंप्यूटर साक्षरता दिवस की शुरुआत 2001 में भारतीय कंपनी एनआईआईटी के द्वारा लोगों में कंप्यूटर के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए किया गया था। जिस रफ्तार से भारत डिजिटल तकनीकी की ओर बढ़ रहा है ऐसे में लोगों को कंप्यूटर के इस्तेमाल के बारे में जानना बहुत ही महत्वपूर्ण बन चुका है।
इस मौके पर लोगों को कंप्यूटर के अविष्कार से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें बताई जाती हैं।
आज के समय में अगर लोगों के हाथ में मोबाइल और अच्छे फीचर्स के स्मार्टफोन है तो यह कंप्यूटर की ही देन है। कंप्यूटर केवल आज की जरूरत ही नहीं बल्कि एक फायदेमंद तकनीकी है। कंप्यूटर का ज्ञान शिक्षा के लिए नहीं बल्कि रोजगार के लिए अति महत्वपूर्ण है। कंप्यूटर मानव जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है।
निष्कर्ष
कंप्यूटर एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है मानव जीवन में। आज मानव पूरी तरह कंप्यूटर पर आश्रित हो चुका है। और जो कंप्यूटर के बारे में नहीं जानते हैं वह पीछे होते जा रहे हैं। उसी में जरूरी है कि हर कोई कंप्यूटर के बारे में जानकारी रखें तभी वह देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल सकता है।
हमारा देश डिजिटल तकनीकी और डिस्टल भविष्य की ओर बहुत ही तेजी से आगे बढ़ रहा है। कंप्यूटर का महत्त्व मनुष्य के जीवन में बहुत अधिक हो गया है। कंप्यूटर द्वारा आज जटिल से जटिल कार्य सरल रूप मिल गया है। कंप्यूटर के उपयोग कुछ नकारात्मक और कुछ सकारात्मक होते हैं।
जिस प्रकार कंप्यूटर का सदुपयोग करने से हमारे लिए अति महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है लेकिन कुछ लोग इसका दुरुपयोग करके कंप्यूटर को दूसरों की नजर में खराब साबित कर देते हैं। यह तो मानो की सोच के ऊपर निर्भर करता है कि वह कंप्यूटर का उपयोग करते हैं कि सदुपयोग। एक अच्छे नागरिक होने के नाते हमारा कर्तव्य बनता है कि हम डिजिटल तकनीकी का उपयोग सही तरीके से करें और अपने देश को उन्नति के पथ पर आगे बढ़ाएं।