सैनिक के जीवन पर निबंध – Essay On Soldiers life in Hindi

वर्तमान समय में मनुष्य विशेषकर युवा पीढ़ी फिल्मी सितारों को अत्यधिक महत्व देते है उन्हें ही अपने जीवन का प्रेरणा स्त्रोत मानते है और नायक का दर्जा प्रदान करते है,मैं इस विचारों का खंडन नही करती हूँ , हर मनुष्य की अपनी इच्छा और स्वतंत्रता होती है और उसके अनुसार उसे चीज़ें पसंद आती है। परंतु उन्हें यह भी ज्ञात होने चाहिए कि इन नायको के अतिरिक्त देश में अन्य भी ऐसे पुरुष है जो नायक का स्थान पाने के सर्वाधिक सर्वोच्च है जैसे कि हमारे देश के सैनिक,किसान,आदि।

सैनिक के जीवन पर निबंध – Long and Short Essay On Soldiers life in Hindi

सैनिक देश के गौरव होते है,यही सही मायनों में नायक कहलाने के अधिकारी होते है। इनके कार्य की ,इनके जीवन की जितनी प्रसंसा की जाए उतनी कम ही है,जिस प्रकार निस्वार्थ भाव से ये देश की सेवा करते है वह सराहनीय है। सैनिक ही राष्ट्र के असली नायक होते है। वे अपने देश और देशवासियों के लिए बलिदान देने के लिए सदैव तत्पर रहते है। उनका जीवन बहुत कठिन होता है ,उन्हें कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।

उनके जीवन में कई चुनौतियां आती है और वे हर एक चुनौती का सामना अपने चेहरे पर मुस्कान लिए करते है। वे काफी अनुशासित होते है,उनका सम्पूर्ण जीवन अनुशासित होता है। जब वे सैनिक की नौकरी के लिए जाते है तो पहले उन्हें खूब ट्रेनिंग दी जाती है ,उनकी योग्यता की जांच की जाती है। उनका जीवन एक सीमा के अंदर बंध जाता है। एक सैनिक के लिए सबसे पहले उसका देश होता है,जो लोग इस नौकरी में आने का फैसला करते है वे इस तथ्य से वाकिफ होते है की उन्हें अपना सम्पूर्ण जीवन देश के प्रति न्योछावर करना होगा,अपने परिवार से लंबे समय तक दूर रहना होगा,और अपने जीवन के सारे सुख ऐश्वर्य का त्याग करना होगा। ये सारी बातें उन्हें दुखी अवश्य करती है पर उनके मन को निराश नही करती वे पूरी लगन के साथ देश सेवा करने को तैयार रहते है।

जब सैनिक युद्ध पर जाते है तो उससे पहले उन्हें कई महीनों तक प्रशिक्षण शिक्षा दी जाती है और यह बेहद कठिन होती है। यह प्रशिक्षण उनके अंदर से उनकी खासियत को निकलता है और उन्हें और अधिक निखारता है। आज सैनिकों के कारण ही यह संभव है कि हम अपने घरों में निश्चिंत होकर सुख और शांति का जीवन व्यतीत कर पा रहे है,क्योंकि वे चौबीसों घंटे और सातों हफ्ते देश की सीमा पर खड़े होकर हमारे देश की सुरक्षा करते है। वे अपने कार्य को जिम्मेदारी के साथ करते है।

अनुशासन, साहस,संकल्प, मानसिक स्तिरता,मजबूत काया,देशवासियों से प्यार ये सारे गुण हम एक नायक में खोजते है,और ये सभी गुण सैनिक में विद्यमान होते है। उन्हें अपने देश से बहुत प्यार होता है और उनका देश के प्रति यह लगाओ उन्हें और अधिक प्रोत्साहित करता है। अनुशासन एक बहुत आकर्षक गुण है ,व्यक्ति में अनुशासन का होना बहुत अनिवार्य है,अनुशासन ही मनुष्य को जानवरों से भिन्न बनाता है। यदि व्यक्ति में अनुशासन ही नही होगा तो वह पशु की भांति व्यवहार करने लगेगा। सैनिकों को सर्वप्रथम अनुशासन की शिक्षा दी जाती है जिससे उन्हें समय के महत्व का ज्ञान होता है। वे प्रतिदिन प्रातःकाल उठ कर पूरे मैदान में दौड़ते है,व्यायाम करते है,कसरत करते है इससे उनका शरीर स्वस्थ तो रहता ही है साथ ही उन्हें सुबह की ताजी हवा भी मिलती है। जो व्यक्ति अनुशासित होगा वही अपनी जिम्मेदारियों को समझ सकता है,समय के महत्व को समझ सकता है।

सैनिक बहुत संकल्पी होते है जो भी चुनौतियां उनके समक्ष आती है उसका सामना वे डट कर करते है,उन्हें अपने जीवन के हर सुख,ऐश्वर्या का त्याग करना पड़ता है,और सबसे बड़ी चुनौती तो उनके लिए यह होती है कि उन्हें अपने परिवार से दूर होना पड़ता है। दूसरी चुनौती होती है शारीरक शक्ति ,अपने शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए वे ऐड़ी चोटी का जोर लगा देते है। वे कठोर प्रशिक्षण का सामना सिर्फ इसलिए करते है क्योंकि वे अपने देश से प्यार करते है और उसके प्रति अपना सर्वस्व न्योछावर करने को तत्पर है।

हमारे देश के सैनिकों ने कई बार अपनी योग्यता सिद्ध की है अपना रणकौशल दिखया है जैसे कार्रगिल का युद्ध,भारत-पाक युद्ध,भारत चीन युद्ध आदि। इनके इस अद्वितीय साहस के लिए इन वीर युवकों को शत-शत नमन।
ये हमारे देश के गौरव है,हम उनका दिल से सम्मान करते है और उनके वीर कृत्यों के लिए उन्हें सलाम करते है।

वतन की मोहब्बत में, खुद को तपाये बैठे हैं,
मरेंगे वतन के लिए, शर्त मौत से लगाये बैठे हैं..