शेर पर हिंदी में निबंध – Essay On Lion in Hindi

इस धरती पर विभिन्न प्रकार की प्राणी  रहते हैं जैसे- मनुष्य, जीव जंतु और पशु पक्षी इत्यादि। सब ने अपनी अपनी दुनिया बना रखी है। आज हम बात करेंगे सबसे प्रसिद्ध और शक्तिशाली जानवर की। जिसे जंगल का राजा कहते हैं। यानी शेर। शेर  बहुत ही शक्तिशाली जानवर है। हमारे समाज में शक्तिशाली शब्द की तुलना शेर से की जाती है। शेर जंगल का जानवर है। जंगल के सभी जानवर शेर से डरते हैं। यह एक बहुत ही भयानक जानवर है।

शेर पर हिंदी में निबंध – Long and Short Essay On Lion in Hindi

शेर बिल्ली प्रजाति का जंतु है। जंतु वैज्ञानिक नाम पैंथेरा लियो है। शेर एक मांसाहारी जानवर है। शेर को दुनिया की सबसे बड़ी बाघ बिल्ली के नाम से जाना जाता है। यह भारत का राष्ट्रीय पशु है। इसकी देखने की क्षमता इंसानों की देखने की क्षमता से 5 गुना अधिक होती है। यह कभी भी छोटी-छोटी जानवरों का शिकार नहीं करता है।

यह आकार में अपने से बड़े जानवरों का शिकार करता है। जैसे- हाथी,गैंडा, जेब्रा, दरियाई घोड़ा, हिरन और जिराफ , मगरमच्छ आदि। शेर अपने साथी जानवरों की रक्षा करता है। शेर अपने निवास स्थान से दूर दूर तक नजर रखता है। शेर की गर्जन बहुत ही भयानक होती है।

शेर अक्सर रात को अपना शिकार करता है। क्योंकि इसकी देखने की क्षमता अधिक होती है। नर शेर लगभग 3 मीटर लंबा होता है और इनका वजन लगभग 160 से 180 किलोग्राम का होता है। शेर झुंड में रहते हैं जिसे प्राइड कहते हैं। इस झुंड में एक शेरनी और छः शेर रहते हैं। शेरनी का गर्भ काल 3.5 महीने का होता है। शेर का जीवन काल 20-25 साल का होता है। यह अपने शिकार के खोज में 15 मील की दूरी तय करते हैं। और बड़ा शिकार करते हैं। शिकार के बाद यह लगभग 24 घंटे आराम करते हैं।

शेर के प्रकार

हमारे देश में शेर बहुत ही प्रसिद्ध जानवर माना जाता है। शेर कई तरह के होते हैं। लेकिन कुछ शेर बहुत ही दुर्लभ है। जैसे सफ़ेद शेर। पहले के समय में सफेद शेर की केवल कल्पना की जाती थी। इनको पहली बार 1975 में पाया गया था । यह कुछ ही स्थानों पर पाएं जाते हैं। इन शेरों के बच्चें बहुत ही महंगे दामों में बिकते हैं.

नरभक्षी शेर भी होते हैं। ये शेर मनुष्यों को अपना शिकार बनाते हैं। लेकिन यह ऐसा तब ऐसा करते हैं जब ये अपंग हो जाते हैं या फिर किसी चोट से घायल हो गए होते हैं और जानवरों का शिकार नहीं कर पाते हैं।

निष्कर्ष

हमारे समाज में शिकार करने की प्रतिष्ठा है। और शिकार में शेर जैसे शक्तिशाली और भयानक जानवर का शिकार करना लोगों के लिए उनके शान की बात होती है। लेकिन लोग अपनी शान बढ़ाने में यह बात भुल जाते हैं कि किसी की हत्या करना शान की बात नहीं हो सकती है। शिकार के वजह से आज शेरों की संख्या बहुत ही कम हो गई है। कहीं कहीं तो विलुप्त हो गए हैं। हमारे देश में सरकार ने शेर का शिकार करने पर रोक लगा दिया है। शेर हमारे देश का राष्ट्रीय पशु है हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए।