हैंड वाश पर निबंध – Essay on Handwashing Day in Hindi

हम अपने जीवन में बहुत सारी समस्याओं का सामना करते हैं। और अपने और अपने परिवार के हर छोटी से छोटी खुशी और जरूरत पर ध्यान देते हैं। हम वह हर चीज करने की कोशिश करते हैं जिससे हमें कोई परेशानी या नुकसान का सामना ना करना पड़े। लेकिन हम बड़ी बड़ी चीजों पर तो ध्यान दे लेते हैं पर कुछ छोटी चीजें जो हमारे लिए अति आवश्यक है।

उन बातों को अनदेखा कर देते हैं। जिससे हमारे लिए बहुत सारी समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। ऐसी ही एक बहुत ही छोटी बात है “हैंड वॉश करना”। हम अक्सर इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन हमें यह नहीं पता है कि इस छोटी सी आदत से हमें ना जाने कितनी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। कहने के लिए तो यह बहुत ही छोटी बात है लेकिन बहुत खास भी है।

हैंड वाश पर निबंध – Long and Short Essay on Handwashing Day in Hindi

हमें होने वाले अधिकांश बीमारियां हमारे हाथों के जरिए हमारे शरीर के अंदर जाती हैं। जो कीटाणु के रूप में हमारे शरीर में प्रवेश करती हैं ऐसे में हमारे लिए सबसे आवश्यक चीज है कि अपने हाथों को कीटाणु के संपर्क में ना आना दें और नाही हाथों पर कीटाणु को पनपने दें।

इसका केवल एक ही उपाय है समय समय पर हैंड वॉश करते रहना चाहिए। हैंड वॉश करने से हमारे हाथों से नष्ट हो जाते हैं इसीलिए सबको हैंड वॉश करते रहना चाहिए।  जैसे कुछ चीज खाने से पहले हमें अपने हाथों को अच्छी तरह से होना चाहिए और उसके बाद ही हमें खाने वाली चीजों को हाथ लगाना चाहिए।

अक्सर लोग बाहर से आते हैं और किसी भी सामान को छू देते हैं जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए अगर हम कहीं बाहर से आते हैं तो हमारे हाथ ना जाने किस-किस कीटाणुओं के संपर्क में आते हैं। और फिर हमारे द्वारा छोड़े गए सामान पर भी कीटाणु लग जाते हैं।

जब हम खाना खाते हैं तो खाना के जरिए हमारे हाथ से हो कि करो हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं और फिर हमें बहुत सारी बीमारियों का सामना करना पड़ता है और हमारा स्वास्थ्य पूरी तरह से बिगड़ जाता है। हैंड वॉश की आदत बहुत ही अच्छी आदत है हर किसी को इस आदत की लत होनी चाहिए।

कुछ स्थितियों में हाथ होना अति अनिवार्य है जैसे

  • खाना खाने से पहले और बाद में।
  • किसी भी नवजात शिशु को छूने से पहले।
  • खासते, छिंकते या नाक साफ करने के बाद।
  • शौच के बाद।
  • बीमार आदमी को छूने से पहले और बाद।
  • उपचार से पहले और बाद में।
  • जानवरों या जानवरों के कचरे को छूने से पहले।

निष्कर्ष

जैसा की आप सबको पता है कि इस समय बहुत सारे देशों में कोरोना वायरस की महामारी फैली हुई है ऐसे में सभी डॉक्टरों द्वारा अधिक से अधिक हैंड वॉश करने की सलाह दी जा रही है।

हालांकि अभी तक इस वायरस से बचने का कोई ठोस उपाय नहीं मिल पाया है लेकिन इसे अपने तक आने से रोकने का एकमात्र उपाय है हैंड वॉश करना। हमें इस वायरस से बचने के लिए लगातार हैंड वॉश पर ध्यान देने की चेतावनी दी जा रही है। इसीलिए हमें अपनी सुरक्षा के लिए हैंड वॉश करना अति आवश्यक है।