स्वच्छता का महत्व पर निबंध – Essay on Cleanliness in Hindi

हमारे मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए सबसे आवश्यक है “स्वच्छता”। स्वच्छता एक तरह से हमारे जीवन का आधार है।  स्वच्छता का हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका है। हमें नियमित रूप से अपनी स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। हम सबके अंदर स्वच्छता की आदत होनी चाहिए। स्वच्छता का अर्थ होता है अपने शरीर, मन और अपने चारों तरफ साफ सफाई रखना। स्वच्छता भारतीय संस्कृति का प्रतीक माना जाता है।

स्वच्छता का महत्व पर निबंध – Long and Short Essay on Cleanliness in Hindi

मानव जीवन का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है शरीर,मन, आत्मा, बुद्धि और पर्यावरण को स्वच्छ रखना। जिस प्रकार हमें जीवित रहने के लिए भोजन, पानी और हवा की आवश्यकता है। उसी प्रकार स्वच्छता भी हमारे लिए अति आवश्यक है। स्वच्छता मानव के लिए रोग प्रतिरोधक के रूप में साबित होती है। स्वच्छता एक बहुत ही बड़ा और अच्छा विचार है।

स्वच्छता की आदत होना अच्छे संस्कार को दर्शाती है। हम अपने पर्यावरण को स्वच्छ रखते हैं तो इससे मानव की आयु बढ़ जाती है इसीलिए पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए हमें अपने आसपास स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। स्वच्छता से पर्यावरणीय दशाएं अनुकूल बनी रहती हैं। स्वच्छता से हमारा शरीर शुद्ध रहता है। और बौद्धिक विकास होता है। हमें अपने देश को स्वच्छ बनाने के लिए घर से लेकर सार्वजनिक स्थान तक स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए।

स्वच्छता के तरीके

स्वच्छता के बहुत सारे तरीके हैं जो निम्नलिखित हैं।

  • स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए हमें अपने घर के आस-पास कूड़ा
  •  करकट नहीं फेंकना चाहिए। कूड़ा करकट को हमें उनके सही जगह पर डालना चाहिए। सरकार द्वारा इस की उचित व्यवस्था भी की गई है।
  • मेरे आस-पास की नालियां साफ-सुथरी और लिखी हुई होनी चाहिए। क्योंकि यहां कीटाणु उत्पन्न होने के सबसे अधिक शंका होती है।
  • शौचालय व स्नानघरो की प्रतिदिन अच्छे से साफ सफाई करनी चाहिए।
  • हमें स्वच्छ भोजन करना चाहिए। जो हमारे लिए अति आवश्यक है। भोजन की स्वच्छता नहीं होगी। तो हमें तरह-तरह की बीमारियां हो जाएंगी।
  • नगर परिषद से संपर्क करके समय-समय पर कीटनाशक और फिनायल का प्रयोग करवाते रहना चाहिए।
  • पानी की टंकियों की सफाई समय-समय पर करते रहना चाहिए।
  • कभी भी खुले में मल मूत्र का त्याग नहीं करना चाहिए। सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांव से लेकर शहरों तक उचित शौचालय की व्यवस्था करवाई गई है। अब यह हमारा कर्तव्य बनता है कि हम गंदगी ना फैलाएं। और दूसरे लोगों को भी ना करने दें।
  • स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना चाहिए। गंदगी से होने वाली बीमारियां के बारे में लोगों को बताना चाहिए।
  • तूफान के पानी के निकास की व्यवस्था होनी चाहिए। ताकि पानी कट्ठा ना हो सके।
  • खतरनाक कचरे को उसके उचित स्थान पर ही फेंकना चाहिए क्योंकि यह बहुत ही खतरनाक होते हैं और इनसे अनेक प्रकार की बीमारियां उत्पन्न होती है।

निष्कर्ष

स्वच्छता हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है। हम सब का कर्तव्य बनता है कि हम अपने देश को स्वच्छ बनाए रखें। स्वच्छता हमारे लिए ही अच्छी बात है अगर हम अपने आसपास सफाई नहीं रखते हैं तो यह हमारे स्वास्थ्य के लिए अति हानिकारक बन जाती है।

लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक होना चाहिए। सरकार द्वारा चलाए गए अभियान स्वच्छ भारत अभियान का मान रखना चाहिए। और उसको बढ़ावा देना चाहिए। स्वच्छता को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। यह हम किसी और के लिए नहीं बल्कि खुद के लिए करते हैं। हमें अपने बच्चों को अभी से स्वच्छता के लिए प्रेरित करना चाहिए। क्योंकि बच्चे देश के भविष्य होते हैं। इन्हें अच्छी आदतों का बोध कराना हमारा परम उद्देश्य बनता है।