जानवरों पर निबंध – Essay on Animals in Hindi

आज हम इस पोस्ट में जानवरों पर निबंध – Essay on Animals in Hindi के बारे में जानने की कोशिस करेंगे, यहाँ हम अलग अलग जानवरों को बारे में कुछ शब्द को बाया करेंगे। संसार के विभिन्न भागों में बड़े-बड़े जंगल पाए जाते हैं । इन जंगलों में जंगली जीव निवास करते हैं । जंगली जीवों को अपने आवास से भोजन एवं सुरक्षा प्राप्त होती है । लेकिन जैसे-जैसे जंगल कटते जा रहे हैं वैसे-वैसे इनकी संख्या में कमी आती जा रही है |

जानवरों पर निबंध – Essay on Animals in Hindi

जंगल में बड़े आकार वाले भयानक एवं हिंसक जीवों का निवास होता है । हाथी जंगल का एवं भूमि का सबसे बड़ा जीव है लेकिन यह शाकाहारी होता है । शेर, बाघ, भालू, चीता, लोमड़ी, अजगर आदि बड़े शरीर वाले जीव मांसाहारी होते हैं । शेर को जंगल का राजा माना जाता है क्योंकि यह बहुत शक्तिशाली होता है तथा इसकी चाल बड़ी रोबीली होती है ।

वन में हाथी ही एकमात्र जीव है जो इसका सामना करने की सामर्थ्य रखता है । इसीलिए मनुष्य हाथी पर सवार होकर जंगल भ्रमण पर निकलते हैं । हाथियों को देखकर शेर उनके पास नहीं आता है ।

जंगल में जहाँ बड़े खूँखार जीव रहते हैं वहीं जिराफ हिरन नीलगाय बंदर जैसे शाकाहारी जीवों की संख्या भी कम नहीं होती । शाकाहारी जंगली जीव वन में उपलब्ध हरी पत्तियों फलों एवं घास खाकर जीवित रहते हैं । मांसाहारी हिंसक जीव अपेक्षाकृत छोटे या कम शक्तिशाली जीवों का शिकार करते हैं एवं उनका मांस खाते हैं । इस प्रकार जंगल में आहार की एक संतुलित शृंखला है जो जंगल के अस्तित्व को बनाए रखने में मदद करती है ।

वन्य प्राणियों में विभिन्न प्रकार के पक्षियों एवं सरीसृपों का भी प्रमुख स्थान होता है । जंगलों में तोता, मोर, कौआ,कबूतर, चील, बाज, मैना, गौरैया जैसे सभी प्रमुख पक्षी निवास करते हैं । इनके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के साँप, बिच्छू, गिलहरी एवं भयंकर आकृति वाले कीड़े यहाँ बड़ी संख्या में रहते हैं । मधुमक्खियाँ तितलियाँ भौरई बर्रे जैसे उड़ने वाले कीट-पतंगे वन की शोभा बढ़ाते हैं ।

जंगल में चारों ओर हरियाली होती है । यहाँ भांति- भांति के पेड़ होते हैं जिन पर पक्षियों, बंदरों, गिलहरियों, साँपों आदि का निवास स्थान होता है । बंदर पेड़ की शाखाओं पर रहता है, पक्षी पड़ा पर घोंसला बनाते हैं, साँप पेड़ के कोटरों में रहते हैं । हाथी, नीलगाय, जिराफ, हिरन जैसे जीव किसी अनुकूल स्थान पर अपने-अपने समूहों में रहते हैं । शेर गुफा में रहना पसंद करता है । पानी के लिए जंगली जीव जंगल के झरनों, तालाबों या नदियों पर निर्भर होते हैं ।

जंगली जीव न केवल जंगल की शोभा बढ़ाते हैं, अपितु इसकी रक्षा भी करते हैं । परंतु औद्‌योगीकरण एवं अन्य मानवीय आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पिछले कुछ दशकों में जंगलों का भारी विनाश हुआ है । परिणामस्वरूप जंगली जीवों का जीवन संकटग्रस्त हो गया है । कई जंगली जीव तो ऐसे हैं जिनकी जाति ही नष्ट होती जा रही है ।

ज्यों-ज्यों वन सिकुड़ते जा रहे हैं, त्यों-त्यों इनके अस्तित्व पर खतरा मँडराता जाता है । विलुप्त होते जा रहे जंगली जीवों को बचाने के लिए सरकार ने कठोर नियम बनाए हैं । दुर्लभ जंगली जीवों के शिकार पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है । इन्हें समुचित आवास उपलब्ध कराने तथा संरक्षित रखने के लिए देश भर में वन्य जीव अभयारण्यों तथा प्राणी उद्‌यानों की स्थापना की गई है ।

कुछ लालची लोग अपने तात्कालिक लाभ के लिए दुर्लभ जंगली जीवों को मार देते हैं । बाघों को उनकी खाल के लिए, हाथियों को उनके दाँत के लिए, कस्तुरी मृगों को कसूरी के लिए तथा कुछ जन्तुओं को मांस के लिए मौत की नींद सुला दिया जाता है । कुछ जंगली जीव जब स्वभाववश वन से बाहर निकलकर खेतों में भटकते हैं तो ग्रामीण लोग उन्हें मार डालते हैं । इस तरह की गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने की आवश्यकता है ।

जंगली जीवों की सुरक्षा का सर्वोत्तम उपाय है वनों के क्षेत्रफल में वृद्धि करना । यदि विस्तृत वन क्षेत्र होंगे तो वन्य प्राणी उसमें स्वच्छंदतापूर्वक निवास कर सकते हैं । अत: इस दिशा में गंभीरतापूर्वक कार्य करने की आवश्यकता है ।

जानवरों को भी समान अधिकार हैं जैसे हम इंसानों को हैं, भूमि पर जीवित रहने के लिए। सभी जीवित प्राणी एक ही सर्वशक्तिमान द्वारा बनाए गए हैं, हमारे पास उनको दुरुपयोग या उन्हें मारने का अधिकार नहीं है, हमें उनके प्रति प्यार दिखाना है, उन्हें मदद करना है, उन्हें बचाने की ज़रूरत है, वे भी हमारे दोस्त हैं। हमें उन लोगों को रोकना होगा जो इन जानवरों का दुरुपयोग करते हैं, सभी जानवर पृथ्वी पर महत्वपूर्ण हैं।

  • हमें जानवरों से प्रेम रखना चाहिए।
  • अपने मनोरंजन या किसी अन्य के लिए शिकार करने वाले जानवरों को रोकें
  • यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को देखते हैं जो जानवरों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं, उसे रोकने की कोशिश करें, या निकटवर्ती पुलिस को कॉल करें या पशु कल्याण केन्द्रों को कॉल करें। (हर जानवरों की क्रूरता के खिलाफ कानून है, जो कि दोषी व्यक्ति को सजा मिलती है, इसलिए शिकायत करने के लिए स्वतंत्र महसूस करें।)
  • जानवरों के कल्याण के बारे में अपने दोस्तों, पड़ोसियों या बच्चों को शिक्षित करें।
  • शाकाहारी होने का प्रयास करें, यदि हर साल 95% जानवरों को बचाया जा सकता है, तो कम से कम इसे कम करने का प्रयास करें, घटना में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं
  • सभी जीवित प्राणियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण: ग्लोबल वार्मिंग रोकें
  • यदि आपको एक आवारा या घायल पशु मिल जाए, तो अपने स्थानीय पशु देखभाल और नियंत्रण एजेंसी या पुलिस से संपर्क करें। पशु और स्थान का वर्णन प्रदान करें
  •  “पशु संरक्षण” का एक क्लब शुरू करें या कम से कम क्लबों को दान करें जो इन कार्यक्रमों को चलाते हैं

आइये कुछ जानवरों के बारे में जानने की कोशिस करते है.

कबूतर (Pigeon Essay in Hindi)

‘कबूतर’ एक सुन्दर पक्षी है। यह सम्पूर्ण विश्व में पाया जाता है। यह एक नियततापी, उड़ने वाला पक्षी है जिसका शरीर परों से ढका रहता है। इसके मुँह के स्थान पर इसकी छोटी नुकीली चोंच होती है। इनकी चोंच और माथे के बीच त्वचा की झिल्ली होती है। कबूतर बीज, दाने, अनाज, मेवे एवं दालें इत्यादि खाता है।

कबूतर एक शांत स्वभाव वाला पक्षी है। कबूतर कई प्रकार के होते हैं। भारत में यह सफेद और स्लेटी रंग के होते हैं। पुराने जमाने में इसका प्रयोग पत्र और चिट्ठियां भेजने के लिये किया जाता था। कबूतरों को शांति का प्रतीक और सौभाग्य का सूचक माना जाता है।

बाघ पर निबंध (Tiger Essay in Hindi)

‘बाघ’ भारत का राष्ट्रीय पशु है। इसका शरीर काफी मजबूत होता है। बाघ का रंग पीला/ हल्का भूरा होता है जिस पर काली धारियां होती हैं। इसकी पूंछ लम्बी होती है। इसके चार पैर होते हैं। इसके दांत बड़े एवं पैने होते हैं। इसके पंजों में नुकीले नाख़ून होते हैं।

बाघ बिल्ली के परिवार से सम्बद्ध होता है। यह एक बहुत बड़ी बिल्ली की भांति दिखता है। बाघ सामान्यतया जंगल में पाया जाता है। इसको खून व मांस बहुत पसंद है। यह बहुत ही हिंसक एवं क्रूर जानवर होता है। भारत में बाघ का शिकार भारत सरकार द्वारा पूर्णतया प्रतिबंधित कर दिया गया है। हम बाघ को चिड़ियाघर एवं सर्कस में देख सकते हैं।

शेर पर निबंध (Lion Essay in Hindi)

‘शेर’ एक जंगली जानवर है। इसका शरीर बहुत मजबूत होता है। इसके चार पैर होते हैं। इसका सिर बड़ा होता है। इसकी आँखें देखने में चमकदार दिखती हैं। इसके जबड़े मजबूत एवं दांत काफी पैने होते हैं। इसका शरीर छोटे स्लेटी/ भूरे रंग के बालों से ढंका रहता है।

शेर को ‘जंगल का राजा’ कहा जाता है। इसकी वह्याकृति बहुत भव्य होती है। शेर मांस खाता है। यह काफी तेज दौड़ सकता है। शेर की दहाड़ (गर्जना) बहुत प्रसिद्द है। यह बहुत तेज दहाड़ता है। शेर जंगल में पाया जाता है। इसके पंजे काफी मजबूत होते हैं। शेर बाघ की तुलना में कम क्रूर होता है।

बकरी पर निबंध (Goat Essay in Hindi)

‘बकरी’ एक उपयोगी पशु है। बकरी को अति प्राचीन काल से ही पालतू पशु के रूप में मनुष्य द्वारा प्रयोग किया जाता रहा है। बकरी के चार संभाग पेट होता है। इसकी पूंछ छोटी और ऊपर उठी होती है।

भारत देश में बकरी बहुत प्रचलित पशु है। यह जीवित रहने के दौरान एवं मृत्यु के पश्चात् भी बहुत उपयोगी है। हमको बकरी से दूध प्राप्त होता है। बकरी का दूध बहुत पौष्टिक होता है। नवजात शिशुओं के लिए बकरी का दूध बहुत लाभकारी होता है। पहाड़ में बकरियां बोझा ढोने के काम भी आती हैं। बकरियों के सींग का प्रयोग कई वस्तुओं को बनाने में किया जाता है।

मोर पर निबंध (Peacock Essay in Hindi)

‘मोर’ भारत का राष्ट्रीय पक्षी है। यह एक बड़ा पक्षी है एवं इसके आकर्षक रंगीन पंख काफी लम्बे होते हैं। मोर के सर पर मुकुट जैसी खूबसूरत कलंगी होती है। इसकी लम्बी गर्दन पर सुन्दर नीला मखमली रंग होता है। यह भारत के सभी क्षेत्रों में पाया जाता है।

मोर नुकसानदायक कीट-पतंगों को खाता है और इसलिए यह किसानों का अच्छा मित्र होता है। मोर शब्द पुल्लिंग है तथा स्त्रीलिंग को मोरनी कहते हैं। मोर का नृत्य बहुत प्रसिद्द है। मयूर नृत्य समूह में किया जाता है। नृत्य के समय मोर अपने पंख फैला कर बडा सुन्दर मगर धीमी गति का नृत्य करता है।

ऊँट पर निबंध (Camel Essay in Hindi)

‘ऊँट’ एक विशाल जानवर होता है। इसके एक बड़ा उभार होता है। इसके पैर बहुत लम्बे होते हैं। इसकी गर्दन लम्बी होती है। इसके पेट में एक बड़ी सी थैली होती है। ऊँट को ‘रेगिस्तान का जहाज’ भी कहा जाता है।

ऊँट एक बहुत उपयोगी जानवर होता है। यह बहुत वफादार होता है एवं अपने धैर्य के लिए प्रसिद्द है। यह रेगिस्तान में आसानी से चल एवं दौड़ सकता है। यह अपने शरीर के उभार में अधिक मात्रा में पानी एकत्र कर सकता है। जिस कारण यह काफी दिन तक बगैर पानी के रह सकता है। यह गाड़ी खींचने एवं बोझा उठाने के काम आता है। ऊँट का उपयोग कृषि कार्य एवं पानी खींचने में भी किया जाता है।

तोता पर निबंध (Parrot Essay in Hindi)

‘तोता’ एक बहुत सुन्दर पक्षी है। इसके पंख हरे रंग के होते हैं। इसकी एक लाल रंग की चोंच होती है। इसकी चोंच मुड़ी हुई होती है। तोते की गरदन पर काले रंग के वृत्त होते हैं। कुल मिलाकर यह एक बेहद आकर्षक पक्षी होता है। यह दाने, फल, पत्ते, बीज, आम एवं उबले चावल इत्यादि खाता है।

तोता बोलने वाला पक्षी है। यह मनुष्य की आवाज़ बोल सकता है। यह लगभग सभी गर्म देशों में पाया जाता है। तोता सामान्यतया पेड़ों के बिल में रहता है। कुछ लोग इस पक्षी को छोटे पिंजरे में बंद कर रखते हैं जो कदापि उचित नहीं है। कुछ लोग तोते को अद्भुत चीजों के लिए प्रशिक्षित भी करते हैं।

हाथी पर निबंध (Elephant Essay in Hindi)

‘हाथी’ एक विशाल जानवर होता है। इसकी ऊँचाई लगभग 10 फुट तक बढ़ती है। यह सामान्यतया गहरे रंग में पाया जाता है। इसकी खाल बहुत कठोर होती है। इसके एक लम्बी सूँड होती है। इसके दो बड़े कान व दो चमकीले दांत होते हैं। इसकी दो छोटी छोटी आँखें होती हैं एवं शरीर काफी विशालकाय होता है। इसके एक छोटी पूंछ व चार पैर होते हैं। हाथी सामान्यतया जंगलों में रहता है।

हाथी एक बहुत उपयोगी जानवर है। यह बहुत समझदार एवं आज्ञाकारी जानवर होता है। इसको विभिन्न कार्यों हेतु प्रशिक्षित किया जा सकता है। इसको अनेक कार्यों हेतु उपयोग किया जा सकता है। इसकी सूँड काफी उपयोगी होती है। अपनी सूँड की मदद से हाथी खाता-पीता है व भारी सामान उठाता है। पुराने समय में हाथी का उपयोग युद्ध में किया जाता था।

कुत्ता पर निबंध (Dog Essay in Hindi)

‘कुत्ता’ एक पालतू जानवर है। यह चौपाया है। इसकी दो चमकदार आँखें होती हैं। इसके दो कान, नुकीले दांत व एक पूंछ होती है। कुत्ते कई किस्म के होते हैं। कुछ कुत्तों के शरीर में बड़े-बड़े बाल होते हैं। कुत्ते कई रंग के होते हैं। ये बिभिन्न आकार के भी होते हैं।

कुत्ता एक बहुत उपयोगी व वफादार जानवर होता है। कुत्ता पानी में तैर भी सकता है। यह विश्व में सभी जगह पाया जाता है। यह अपने मालिक को बहुत प्यार करता है व उसके प्रति बहुत वफादार होता है। यह चोरों से घर की सुरक्षा भी करता है। चोरों व अपराधियों को पकड़ने में भी पुलिस द्वारा कुत्तों की मदद ली जाती है।

घोड़ा पर निबंध (Horse Essay in Hindi)

‘घोड़ा’ बड़े काम का जानवर होता है। वह बोझा ढोने, सवारी करने और गाड़ी खींचने के काम आता है। पुराने समय में घोड़ा लड़ाई के काम में भी आता था।

कुछ देशों में घोड़ों से खेत जोतने का काम लिया जाता है। वह बहुत होशियार जानवर होता है। वह दूर की आवाज़ सुन सकता है। वह बहुत तेज दौड़ सकता है और पानी में भी तैर सकता है। वह कुत्ते की तरह अपने मालिक का बहुत वफादार होता है। वह संसार के प्रायः सभी गरम देशों में पाया जाता है। अरब का घोडा बहुत प्रसिद्द है। अच्छे घोड़ो का मूल्य हजारों रुपया होता है।

गाय पर निबंध (Cow Essay in Hindi)

‘गाय’ का मनुष्य के जीवन में बहुत महत्व है। गाय का पूरी दुनिया में ही काफी महत्व है, लेकिन भारत में गाय को देवी का दर्जा प्राप्त है। ऐसी मान्यता है कि गाय के शरीर में 33 करोड़ देवताओं का निवास है। गाय एक बहुत उपयोगी घरेलू पशु है।

गाय न सिर्फ अपने जीवन में लोगों के लिए उपयोगी होती है वरन मरने के बाद भी उसके शरीर का हर अंग काम आता है। गाय का दूध बीमारों और बच्चों के लिए बेहद उपयोगी आहार माना जाता है। इसके अलावा दूध से कई तरह के पकवान बनते हैं। दूध से दही, पनीर, मक्खन और घी भी बनता है। गाय का घी और गोमूत्र अनेक आयुर्वेदिक औषधियां बनाने के काम भी आता है। गाय का गोबर फसलों के लिए सबसे उत्तम खाद है। गाय का चमड़ा, सींग, खुर से दैनिक जीवनोपयोगी सामान तैयार होता है। गाय की हड्‍डियों से तैयार खाद खेती के काम आती है।