पर्यावरण पर निबंध – Essay On Environment in Hindi

हमारे चारों तरफ जो कुछ भी है ,हमें घिरे हुए हैं और उसका  उपयोग हम किसी न किसी माध्यम से करते हैं उसे हम पर्यावरण कहते हैं। हमारे चारों तरफ हवा, पानी, आग, नदी ,पेड़ ,पहाड़ ,पंछी ,ऐसी बहुत सारी चीजें हैं। इनमें से कुछ जैविक है और कुछ और अजैविक कुछ प्रकृति द्वारा निर्मित है, तो कुछ मानव द्वारा निर्मित।

पर्यावरण पर निबंध – Long and Short Essay On Environment in Hindi

प्राचीन मनुष्य ज्यादातर प्रकृति की गोद में रहने की कोशिश करते थे। वह हमेशा प्रकृति के साथ और प्रकृति से जुड़कर रहना चाहते थे ।वह सदैव ऐसा कार्य करते थे जिनसे ना तो प्रकृति को दुख होता था और ना ही मनुष्य को और ना ही किसी जीव जंतु को और इसीलिए वह सदैव स्वस्थ भी रहते थे। परंतु आज के समय में मानव द्वारा बहुत सारे ऐसे यंत्र बनाए गए हैं.

जिसका उपयोग करके कुछ समय के लिए तो लाभ होता है। लेकिन उसका प्रभाव मनुष्य के स्वास्थ्य पर उसके जीवन शैली पर बहुत ही ज्यादा पड़ता है। आज के युग में लोगों ने प्रकृति के साथ जुड़कर रहना बन कर दिया है, और आजकल के बच्चे घर में बंद रह कर टीवी मोबाइल या फिर वीडियो गेम मे ही पूरा समय बर्बाद कर देते हैं। जिसके वजह से वह कई बार मानसिक तनाव से भी पीड़ित रहते हैं।

पर्यावरण एक वरदान है

सही मायने में देखा जाए तो ईश्वर ने पर्यावरण को देकर मनुष्य को एक वरदान दिया है। पर्यावरण के बिना मानव जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती है ।बिना पर्यावरण के किसी भी मनुष्य को इस धरती पर एक छड़ के लिए भी रह पाना अत्यंत मुश्किल साबित हो सकता है। पर्यावरण हमें हर वह  चीज देती है जो हमें आंख खोलने से लेकर आंख बंद करने तक की जरूरत होती है। आज के युग में लोग पर्यावरण से ज्यादा मानव निर्मित वस्तुएं का इस्तेमाल कर रहे हैं ।

जैसे:- प्राचीन समय में लोग मटके का ठंडा पानी पीते थे जिससे उनका स्वास्थ्य भी सही रहता था और मटका कम दामों में बाजार में उपलब्ध होता था परंतु इस समय लोग रेफ्रिजरेटर का इस्तेमाल करते हैं जिससे पानी तो ठंडा होता है परंतु उससे होने वाली बीमारियां अत्यंत हानिकारक होती हैं इससे या पता चलता है यह होने वाली बीमारियां सिर्फ मानव निर्मित चीजों से ही होती हैं ना कि प्राकृतिक चीजों से।

पर्यावरण से लाभ

पर्यावरण से हमें बहुत ही लाभ मिलता है खाने पीने की वस्तुओं से लेकर दवाइयां तक हर चीज पर्यावरण से ही उपलब्ध हो जाती है ।जैसे:-पर्यावरण से हम अपने लिए लकड़ी का इस्तेमाल करके एक घर बना सकते हैं जहां हम सुरक्षित रह सकते हैं ,अपने लिए अलग-अलग प्रकार के भोजन बना सकते हैं, और उन्हें खाकर हम स्वस्थ रह सकते हैं।

पर्यावरण से अगर कोई बीमारी होती है तो अलग-अलग जड़ी बूटियों का प्रयोग करके हम उसके लिए दवाइयां भी बना सकते हैं ।जिसका कोई भी दुष्प्रभाव नहीं होता है । और भी ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जो हम पर्यावरण से प्राप्त करते हैं जो हमारे लिए बहुत ही स्वस्थ होती है । आज के युग में प्राकृतिक निर्मित चीजें बहुत ही ज्यादा महंगी हो गई है और वह वस्तु बहुत सस्ते हैं जो अलग-अलग प्रकार के रसायनों का प्रयोग करके बनाए जाते हैं क्योंकि बढ़ती जनसंख्या के कारण संसाधनों की कमी होती जा रही है।

पर्यावरण की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है

हमें पर्यावरण से बहुत कुछ मिला है ।यह हमारा धर्म है कि हम पर्यावरण कि रक्षा करें एवं लोगों को प्राकृतिक चीजें नुकसान ना करने के लिए जागरूक बनाएं हमारा पर्यावरण भी हम से यह अपेक्षा रखता है कि हम उसकी थोड़ी बहुत मदद करेंगे उसे कोई भी कष्ट नहीं होने देंगे पर्यावरण से हमें सिर्फ लाभ नहीं होता है पर्यावरण हमें तब तक नुकसान नहीं पहुंचाता जब तक हम पर्यावरण को नुकसान ना पहुंचाएं ।

हमारा पर्यावरण दिन प्रतिदिन मानव निर्मित चीजों से या फिर आधुनिक मशीनों की वजह से नष्ट होता जा रहा है। जिसका प्रभाव बहुत बुरा पड़ने वाला है। आज के युग में कोई भी वस्तु पूर्ण तरीके से स्वस्थय  नहीं है। जो खाना आज हम खाते हैं वह हमारे स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी लाभदायक नहीं होता है क्योंकि उस खाने को हमारे घर तक आने मैं बहुत सारे रसायन अभीक्रियाओं के साथ होना पड़ता है।

निष्कर्ष

पर्यावरण हमारे लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय  है जिसके बारे में बात करना और लोगों को इसकी सुरक्षा के लिए जागरूक करना बेहद जरूरी है। अब हमें प्राकृतिक संसाधनों को नष्ट करने से रोकना होगा तथा मानव संसाधन की उर्जा को बढ़ाना होगा। हम सभी को अपनी गलतियों के बारे में सोचना होगा तथा अपने पर्यावरण को लेकर उचित कदम भी उठाना होगा। आज पूरा विश्व पर्यावरण को लेकर बहुत चिंतित है। इसीलिए हम यह कह सकते हैं कि हर एक व्यक्ति द्वारा उठाया गया कदम भले ही छोटा हो लेकिन इसका प्रभाव बड़ा भी हो सकता है।