मेरी पालतू बिल्ली पर निबंध – My Favourite Animal Essay in Hindi

बिल्ली (फेलिस कैटस) छोटे मांसाहारी स्तनपायी की घरेलू प्रजाति है।  बिल्ली फेलिडे परिवार, जिसमें कि बिल्ली को छोड़कर सरी प्रजातियां जंगली और हिंसक है, की एकमात्र पालतू प्रजाति है और साधारणतया इसको घरेलू बिल्ली के रूप में जाना जाता है ताकि इसे इसके परिवार के अन्य जंगली सदस्यों से अलग किया जा सके। बिल्ली के बच्चे को किटेन कहते हैं।

मेरी पालतू बिल्ली पर निबंध – Long and Short My Favourite Animal Essay in Hindi

घरेलू बिल्लियों को मनुष्यों के जीवन में एक मनोरंजक साथी और चूहों /रोडेंट्स से घरों की सुरक्षा करने की उनकी क्षमता के लिए उपयोगी माना जाता है। बिल्लियाँ प्राकृतिक शिकारी होती हैं। पालतू होने के बावजूद, उनके पास अभी भी शिकारी वृत्ति मौजूद होती है और ये आपके घर को चूहों से मुक्त रखती हैं।

वर्तमान समय में बिल्ली की लगभग 60 प्रकार की नस्ल का पंजीकरण किया गया है। भारत में बिल्लियों की विभिन्न प्रकार की नस्लें पाई जाती हैं। यदि आप एक पालतू बिल्ली  चाहते हैं तो आप उनमें से एक विस्तृत विविधता से चुन सकते हैं।

ऐसा कोई सवाल नहीं है कि बिल्लियां पालतू जानवरों के लिए एक लोकप्रिय विकल्प हैं। वास्तव में, अमेरिकी पशु चिकित्सा चिकित्सा संघ के अनुसार, लगभग 25 प्रतिशत अमेरिकी परिवारों में ये सुंदर, क्युट और शरारती बिल्लियों को पालने का बहुत शौक है। ये लोगों के एक साथ रहने वाले मित्र के रूप में होती हैं।

शारीरिक संरचना

बिल्ली की शारीरिक संरचना के बात करें तो इसकी शारीरिक संरचना फेलिड परिवार के सदस्यों के शरीर रचना में बिल्कुल समान है ,बस यह आकार में फेलिड परिवार के अन्य सदस्यों की अपेक्षा बहुत ज्यादा छोटी होती है। इसके पास एक मजबूत लचीला शरीर, तेज दांत और छोटे शिकार को मारने के लिए अनुकूलित कब्जे में लेने वाले पंजे होते हैं। बिल्ली की रात/ अंधेरे में देखने की दृष्टि और इसकी गंध को पहचानने की क्षमता बहुत ही ज्यादा तेज होती है।

अपने शिकार को गंध पहचानने तथा सुनने की क्षमता

बिल्ली की गंध की भावना, विशेष रूप से वयस्क बिल्लियों में अच्छी तरह से विकसित, भोजन के प्रकार को पहचानने तथा उनके मूल्यांकन के लिए महत्वपूर्ण है। बिल्लियों के नाजल पैसेज या नाक की नली बाधित होती है तो यह भोजन तथा अन्य चीजों की गंध नहीं पहचान पाती और अपना भोजन भी नहीं खाती है जिससे उनकी बीमारी का हमें पता भी चल जाता है।

बिल्लियां नाइट्रोजेनयुक्त भोज्य पदार्थों को उनकी गंध के आधार पर अलग कर सकते हैं – जैसेकि मछली । ये मछलियों की गंध बहुत दूर से ही पहचान लेती है।

बिल्लियों में दूर की आवाज़ को सुनने की तीव्र क्षमता भी होती है। उनके कानों में लगभग 30 मांसपेशियां पाई जाती  हैं , जिसके कारण वे एक कुत्ते की तुलना में ध्वनि की दिशा में कई बार और फुर्तीलेपन के साथ अधिक तेज़ी से   अपनी चाल बदल सकती हैं।

मानव के साथ संबंध

आमतौर पर लोग दूसरे जंतुओं का शिकार करने वाले पशुओं को पालना पसंद नहीं करते, लेकिन वे बिल्लियों को पालना पसंद करते हैं क्योंकि शिकारी होने के साथ-साथ बिल्ली सामाजिक प्रजाति की तरह रहती है। अमेरिका में घरेलू पालतू जानवर पालने के मामले में या लोगों द्वारा इनको पसंद करने के मामले में बिल्लियां दूसरे नंबर पर है।

अगर आप बिल्लियों की हरकतों को ध्यान से देखेंगे तो यह आपको बहुत अजीब जानवर प्रतीत होगी। यदि आप कभी भी मेरे जैसे पालतू जानवर के रूप में एक बिल्ली को रखे हैं तो आप इसे जान लेंगे। मैं अपनी बिल्ली से बहुत प्यार करता हूं और उसके आस-पास होने तथा उसकी अजीबो-गरीब हरकतों का का आनंद लेता हूं। बिल्लियाँ चंचल, समझदार और चालाक होती हैं।

निश्चित रूप से, कभी-कभी वे शरारती हैं, और जब आप काम कर रहे हों, तब्बू कुछ ज्यादा ही अपनी शरारतें दिखाती हैं  और आपको परेशान करती हैं। लेकिन इनकी ये एक्टिविटी भी  आपका मनोरंजन करते हैं, लोग इनकी हरकतों का आनंद लेते हैं। बिल्ली बहुत प्यारी, बेहद स्वतंत्र, उत्सुक और वफादार हैं जानवर होती है और आपके या आपके परिवार के लिए अद्भुत साथी भी बन सकती हैं।

बिल्लियों का महत्व

जैसा कि आप जानते हैं कि इस पृथ्वी पर हर जानवर का अपना  विशेष महत्व होता है। सभी जानवर अपनी विशेषताओं के साथ जन्म लेते हैं तथा ये प्रकृति उन्हें उनकी विशेषताओं और भिन्नताओं के होते हुए भी सभी को अपने – आप  में समाहित करके रखती है। अगर हम बिल्लियों के महत्व की बात करें तो यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण घरेलू जानवर साबित होती हैं।मनुष्य इनको अपने साथी के तौर पर मनोरंजन और घर की सुरक्षा के लिए मुख्य तौर पर पालते हैं तथा बिल्लियों की हर जरूरत का अच्छे से ख्याल रखते हैं और उन्हें ढेर सारा देखभाल और प्यार देते हैं।

निष्कर्ष

एक पालतू घरेलू पशु के रूप में या जानवर के रूप में बिल्ली का चुनाव करना उचित है। यह आपको  साथ के अलावा मनोरंजन और आपके घरों को चूहों से सुरक्षा भी देती है। बिल्लियां शिकारी प्रवृत्ति की होते हुए भी सामाजिक माहौल में ढल जाती हैं। यह देखने में मानसून और प्यारी होती है। इनकी हरकतें आपको मुस्कुराने के लिए मजबूर कर देती हैं।

जब भी आप तनाव में रहते हैं, यह आपको एक अच्छे मित्र की तरह समझ कर आपको हंसाने की पर्याप्त कोशिश करती है। इन सबके अलावा भी पालतू जानवर मनुष्य के जीवन में एक अहम योगदान योगदान देते हैं यह परंपरा आज की नहीं बल्कि प्राचीन काल से चलती आ रही है मनुष्य और घरेलू पालतू जानवरों का संबंध बहुत पुराना है।