दिमाग कैसे तेज करें? दिमाग की संरचना पूरी जानकारी

दुनिया का सबसे कड़वा सच है। लेकिन सत्य है कि दुनिया में 90 परसेंट दिमाग और 90 परसेंट पैसा केवल 10 परसेंट लोगों के पास ही है। यह सत्य तुम जान लो कि सफलता पैसा और जीत सिर्फ शरीर की मेहनत करने वालों को नहीं बल्कि जो दिमाग की शक्ति का अच्छे से उपयोग करना जानते हैं उन्हें मिलती है। लेकिन आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों है कि 100 में से सिर्फ 10% लोग ही अपने दिमाग का अच्छे से इस्तेमाल कर पाते हैं। चाहे आप किसी भी फील्ड में देख लो आपको 90 परसेंट लोग मेहनत करते दिखेंगे और 10 पर्सेंट लोग ही कामयाबी के शिखर पर पहुंच पाते हैं। यह सारा खेल दिमाग की शक्ति का है। दिमाग की शक्ति को बढ़ाने का और उसका भरपूर  प्रयोग करने का है।

Dimag Tej Karne Ka Tarika

आइए आज हम इस पोस्ट में सीखते हैं कि कैसे हम अपने दिमाग की शक्ति को कई गुना बढ़ा सकते हैं। अगर इस पोस्ट में बताएं सारी बातों को ध्यान से पड़ेंगे और समझेंगे तो आप वह सब कुछ हासिल कर सकते हैं जो आप पाना चाहते हैं। वह हर कामयाबी आपको मिलेगी जिसकी आप कामना करते हैं। जीत आपकी होगी।

दिमाग की संरचना

दिमाग को तेज कैसे करें या जाने से पहले हमें यह समझना होगा कि आखिर हमारे दिमाग की संरचना होती कैसी है। और यह किस तरह से काम करता है।

जैसा कि हमें पता है कि हमारे दिमाग का वजन हमारे शरीर के भार का 2 परसेंट होता है मानव मस्तिक में 2 बिलियन neurons होते हैं। और हम अपने जीवन काल में लगभग 2 से 3 परसेंट neurons का ही इस्तेमाल कर पाते हैं। और एक बुद्धिमान व्यक्ति 4 से 5% तक ही उपयोग कर पाते हैं।

जिस प्रकार कंप्यूटर काम करता है मानव का मस्तिष्क भी ठीक उसी प्रकार कार्य करता है मानव का दिमाग शरीर और senses से जानकारी ग्रहण करके उन्हें वापस शरीर तक पहुंचाता है। लेकिन मानव का मस्तिष्क मशीन से कई गुना ज्यादा शक्तिशाली हैं। मानव मस्तिष्क का विकास तीन खंडों में होता है। Forebrain, midbrain, hindbrain इनमें से हर एक में ventricies होती है। और हम आंखों से जो भी देखते हैं उसका प्रोसेस हमारे मस्तिष्क के पिछले भाग के occipital labe में होता है। जो भी हमें कानों से सुनाई देता है उसका प्रोसेस Temporal labe में होता है। और एक बहुत ही खास बात है कि हमारे दिमाग में दर्द की कोई नस नहीं होती है। इसलिए उसमें दर्द महसूस ही नहीं होता है। इस प्रकार से हमारे दिमाग की संरचना होती है।

दिमाग कैसे तेज करें? (Dimag Tej Kaise Kare)

अगर आप अपने दिमाग को तेज करना चाहते हैं तो सबसे पहली बात हमारे मस्तिष्क का 75 परसेंट हिस्सा पानी से बना होता है। इसीलिए 12 से 16 गिलास पानी आपको पीना चाहिए। सब के शरीर को अलग-अलग पानी की आवश्यकता होती है ऐसा नहीं है कि हर किसी को एक ही मात्रा में पानी पीने की जरूरत हो। लेकिन हमारे दिमाग में एक बात रहती है कि आखिर हमारे शरीर को कितना पानी की आवश्यकता है। इस बात को जानने का हमारे पास एक फार्मूला है। आपके शरीर का जितना वजन है उसमें 10 का भाग दीजिए और जो अंक सामने आए उसका 30 परसेंट पानी आपको रोजाना पीना है। पानी की पर्याप्त मात्रा से आपका मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। और ज्यादा शक्ति के साथ काम कर पाता है।

2- आपको अपने भोजन में ज्यादातर ओमेगा-3 फैटी एसिड लेना चाहिए। ओमेगा-3 हमारे ब्रेन और हार्ट के लिए अति आवश्यक आहार है। वैसे तो ओमेगा 3 मछली और salmon में होता है लेकिन जो लोग शाकाहारी होते हैं वह इन सारी चीजों का सेवन नहीं करते हैं। और हमारे हृदय और मस्तिष्क को रोजाना 1 से 8 ग्राम omega-3 की आवश्यकता होती है। शाकाहारी लोगों को इसके लिए सबसे बेस्ट फूड है अलसी। अलसी को खाने का एक तरीका होता है। आप अलसी के बीजों को पीसकर पाउडर बना लें। और एक चम्मच रोज खाया करें। यह आपके ब्रेन को तेज बनाता है और आपके heart के लिए भी बहुत लाभदायक होता है।

3- बादाम अखरोट और डॉट चॉकलेट भी अच्छे आहार हैं जो दिमाग को और याददाश्त को बढ़ाने में अति महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं बदाम को खाने का सही समय सुबह होता है और अखरोट को खाने का सही समय शाम को होता है लेकिन कुछ लोग ऐसा सोचते हैं कि अगर हम कभी भी बादाम खाते रहे तो अच्छा होता है लेकिन इसका सही समय सुबह ही होता है।

4- प्राणायाम, व्यायाम, ध्यान और आराम यह तीन स्रोत है जो दिमाग को तेज करने के लिए आवश्यक है। प्राणायाम करने से मस्तिष्क को ऑक्सीजन पहुंचती है। जो मस्तिष्क को शक्तिशाली बनाता है।

5- हमें नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। ताकि हमारा शरीर स्वस्थ रहें। आपके शरीर के स्वस्थ और सक्रिय रहने से आपका दिमाग में स्वस्थ और सक्रिय होता है। और ध्यान करना चाहिए जिससे mind डिटॉक्स हो जाता है। और इसके काम करने की क्षमता बढ़ जाती है।

6- आपको नींद लेना अति आवश्यक है। रात में तो आप पूरी नींद लेते ही हैं। पर दिन में भी जब आप थक जाते हैं तो पूरे काम को साइड में करके 15से20 मिनट के लिए शरीर को थोड़ा आराम दें। इससे पावर nap भी कहते हैं। यह आपके दिमाग को फिर से नई ऊर्जा प्रदान करता है।

7- brain exercise करें और ब्रेन गेम्स खेलें। ब्रेन एक्सरसाइज के लिए आप चिंगम चबाएं। इससे ब्रेन में ब्लड पहुंचता है। और दिमाग की ताकत बहुत बढ़ जाती है।

8-  दूसरी एक्सरसाइज आप लेफ्ट हैंड से लिखने की कोशिश करें। इससे आपके ब्रेन के neurons active हो जाएंगे। और आपकी याददाश्त भी बढ़ने लगेगी। विद्यार्थी के लिए यह एक बहुत अच्छी चीज है। जो विद्यार्थी पढ़ा हुआ भूल जाते हैं। उन्हें इस तरह की ब्रेन एक्सरसाइ जरूर करनी चाहिए।

9- गेम ऐसे खेलें जिनके लिए आपके दिमाग को कुछ क्रिएट करना पड़े कुछ सोचना पड़े। ऐसे गेम ना खेले जिसके लिए आपको मोबाइल में घुसे रहना पड़े।

10- आप दिन में कुछ ना कुछ याद करने का अभ्यास करें। चाहे वो आपके स्कूल, कॉलेज के नोट्स या किसी के फोन नंबर हो। और रात को सोने से पहले आप अपने सारे दिन की दिनचर्या को एक डायरी में लिखे हैं। इससे आपके दिमाग पर जोर पड़ेगा। और आपके दिमाग की याददाश्त बढ़ने लगती है।

निष्कर्ष

दिमाग मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। दिमाग को एक बंजर भूमि समझा जाता है जो जितना अपने इस बंजर भूमि को जोत सके। इस पोस्ट में दिमाग को बढ़ाने के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई है उम्मीद करते हैं कि आपको हमारी बात अवश्य समझ में आई होगी। और पसंद भी आई होगी। इस पोस्ट को लाइक करें और शेयर करें।